Author: Ramesh Verma

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

0 31वें सप्ताह में हुआ था जन्म, सांस की परेशानी और गंभीर संक्रमण जैसी जटिलताओं से जूझ रहे थे दोनों बच्चे कोरबा,समय से पहले जन्म और बेहद कम वजन के कारण गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना करने वाले जुड़वां बच्चों ने आखिरकार जिंदगी की जंग जीत ली। NKH सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, कोरबा की नवजात गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में लगभग एक महीने तक चले उपचार और विशेष देखभाल के बाद 12 अक्टूबर को दोनों बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।दोनों बच्चों का जन्म गर्भावस्था के 31वें सप्ताह में हुआ था। जन्म के समय एक शिशु का वजन महज…

Read More

कोरबा, विजयादशमी के पावन अवसर पर दशहरा उत्सव समिति, नील मैदान, सुभाष ब्लॉक, एसईसीएल कोरबा द्वारा भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने रावण दहन कर उपस्थित जनसमूह को असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया। रावण दहन के दौरान मैदान में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। उत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। विजयादशमी का यह पर्व हमें अहंकार, अन्याय और बुराइयों का त्याग कर सत्य, सदाचार एवं मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस प्रकार के आयोजन हमारी…

Read More

कोरबा, जिले के रजगामार क्षेत्र में घटित अत्यंत निंदनीय और जघन्य घटना की शिकार मासूम बच्ची को न्याय दिलाने तथा आरोपी को फांसी की सजा की मांग को लेकर आज कोरबा प्रेस क्लब के आह्वान पर शहर में एक विशाल शोक सभा एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इस गंभीर और संवेदनशील मुद्दे पर आयोजित कार्यक्रम में कोरबा प्रेस क्लब की प्रबंध कार्यकारिणी व सदस्यों के साथ ही उपनगरीय क्षेत्रों के प्रेस क्लब के पदाधिकारी व सदस्यों समेत, सभी समाज, विभिन्न समिति व संस्थान के पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत कोरबा प्रेस क्लब स्थित तिलक भवन…

Read More

कोरबा,स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से फिट कम्युनिटी द्वारा 25 अक्टूबर 2026 को ‘फैमिली डे सेलिब्रेशन’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को संतुलित खानपान, नियमित व्यायाम और बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम में परिवार के सदस्यों को स्वस्थ जीवनशैली के महत्व से अवगत कराया जाएगा। साथ ही खानपान में सकारात्मक बदलाव कर बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने और दवाइयों पर निर्भरता कम करने के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।कार्यक्रम में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, नियमित…

Read More

कोरबा,ओमपुर रजगामार के रावण मैदान में दशहरा कार्यक्रम के दौरान 16 वर्षीय छात्रा से कथित छेड़छाड़ और उसके भाई से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने 22 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपकर तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।शिकायत में भाजपा नेता अनिल चौरसिया, कौशल चौरसिया और दिनेश चौहान के नाम शामिल हैं। वहीं, अनिल चौरसिया ने आरोपों को निराधार बताते हुए इसे झूठी शिकायत और काउंटर रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास बताया है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस जांच…

Read More

कोरबा,टीपी नगर स्थित स्वामी विवेकानंद कॉलोनी बंगाली चाल में विगत 43 वर्षों से चली आ रही दुर्गा पूजा का आज भावपूर्ण समापन हुआ। विजयादशमी के अवसर पर बंगाली चाल की महिलाओं ने सिंदूर खेला की परंपरा निभाते हुए मां दुर्गा को विदाई दी। सिंदूर खेला के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया, मां को पान, मिठाई और सिंदूर अर्पित कर अखंड सुहाग और सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद ढाक की थाप और अगले बरस फिर आना मां” के जयकारों के साथ मां की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विदाई की इस बेला में सभी महिलाओं और पुरुषों की…

Read More

कोरबा ,दिन गुरूवार को एआईसीसी पदाधिकारी एवं वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान और संगठन प्रभारी अन्‍नव ज्‍योति पटनायक तथा कोरबा शहर प्रभारी पूर्व मंत्री उमेश पटेल का कोरबा आगमन हो रहा है । जो कोरबा जिला कमेटी ‘’शहर’’ सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, ओबीसी प्रकोष्‍ठ, सेवादल, अजा, अजजा प्रकोष्‍ठ, ब्‍लॉक, मंडल, वार्ड एवं बूथ कमेटी के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक लेंगे ।कार्यक्रम की सफलता के लिए आज जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर काेरबा में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के विशेष उपस्थिति में बैठक आहूत की गई ।बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि…

Read More

0 आरोपी को फांसी देने की मांग, ग्रामीणों ने की कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांगकोरबा, रजगामार में सात वर्षीय मासूम भव्या जोशी की हत्या के मामले में संदिग्ध आरोपी को पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। मासूम के साथ हुई दर्दनाक घटना से आहत ग्रामीणों ने रजगामार चौकी का घेराव कर अपना विरोध जताया। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को फांसी देने और उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई।

Read More

कोरबा, रजगामार क्षेत्र में चार दिन से लापता 7 वर्षीय मासूम भव्या की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य संदेही अमित चौहान को बांगो के जंगलों से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने चक्काजाम कर विरोध जताया। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Read More

कोरबा, छत्तीसगढ़ पुलिस के कोरबा जिला इकाई से सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर माधव प्रसाद तिवारी के पिता पारसनाथ तिवारी का 108 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य पत्रकार पवन तिवारी के दादा थे।स्व.पारसनाथ तिवारी छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल (सीएसईबी) में सुरक्षा अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके थे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने परिवार के साथ जीवन बिताया।उनके निधन से परिजनों सहित शुभचिंतकों में शोक का व्याप्त है। पारसनाथ तिवारी की अंतिम यात्रा आज सुबह 11 बजे कोरबा के बुधवारी रामजानकी मंदिर के सामने स्थित उनके निवास से निकलेगी। अंतिम यात्रा पोड़ीबहार मुक्तिधाम…

Read More