Author: Ramesh Verma
कोरबा ,जिले के ग्राम दादरखुर्द स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में इस वर्ष भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की *125वीं ऐतिहासिक रथयात्रा* का आयोजन किया जाएगा। करीब सवा सौ वर्षों से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा में हर साल हजारों श्रद्धालु आस्था के साथ शामिल होते हैं। कार्यक्रम …. 1. 16 जुलाई, गुरुवार: सुबह 8 बजे से विधि-विधान के साथ पूजन प्रारंभ होगा 2. दोपहर 1 बजे: विशाल भंडारे का आयोजन 3. शाम 4 बजे: भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की रथयात्रा मंदिर परिसर से निकलकर नगर भ्रमण करेगी आयोजन समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से सपरिवार उपस्थित होकर भगवान जगन्नाथ…
कोरबा,जिले में इस साल की पहली अच्छी बारिश के बाद नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। बढ़े हुए पानी के साथ नदी की बड़ी-बड़ी मछलियां भटककर नालों और आसपास के खेतों तक पहुंचने लगी हैं।कोलिहामुड़ा-जवाली के कोलिहा नाला में ग्रामीण राम प्यारे बघेल को एक बड़ी मछली हाथ लगी। मछली मिलने की खबर मिलते ही पूरे परिवार में खुशी का माहौल बन गया। परिवार और पड़ोसियों ने मिलकर ताजी मछली से स्वादिष्ट व्यंजन बनाए और दावत का आनंद लिया।ग्रामीणों का कहना है कि हर साल पहली बारिश के दौरान ऐसा नजारा देखने को मिलता है। नदियों का पानी बढ़ने पर…
‘प्राइड मंथ अभियान में 2,000 से अधिक कर्मचारियों, व्यावसायिक साझेदारों एवं समुदाय के सदस्यों की सहभागिता’ कोरबा,वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने एक माह तक प्राइड मंथ अभियान चलाया। इस अभियान के माध्यम से कंपनी ने विविध, समानतापूर्ण एवं समावेशी कार्यस्थल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सशक्त किया। इस अभियान में 2,000 से अधिक कर्मचारियों, व्यावसायिक साझेदार एवं समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया। अभियान के अंतर्गत जागरूकता सत्र, कर्मचारी सहभागिता कार्यक्रम, प्रतियोगिताएँ, वित्तीय साक्षरता कार्यशालाएँ, कर्मचारियों की प्रेरक कहानियाँ, क्विज़ तथा प्राइड मार्च का आयोजन किया गया। इनके माध्यम से एलजीबीटीक्यूआई प्लस…
कोरबा , कलेक्ट्रेट के पास स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के कार्यालय के अंदर एक सुरक्षाकर्मी की लाश फांसी के फंदे लटकती मिली हैं। मृतक की पहचान 25 वर्षीय विनोद सोनवानी के रूप में की गयी हैं। बताया जा रहा हैं की वह आरामशीन क्षेत्र में निवास करता था और एलआईसी कार्यालय में नाइट शिफ्ट की ड्यूटी करता था। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, विनोद सोनवानी रविवार को घर से लौटा था और रात में ड्यूटी पर चला गया था। परिजनों ने रात में…
कोरबा, जिले में सुबह से हो रही झमाझम बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया है और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। पावर हाउस रोड, कोतवाली मार्ग, बस स्टैंड और निचली बस्तियों में घुटने तक पानी भर गया। वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम सुहावना हो गया कुछ जगहों पर तेज हवाओं के कारण घंटों बिजली गुल रही। विद्युत विभाग की टीम फॉल्ट सुधारने में…
कोरबा , पावर हाउस रोड स्थित कोसा भवन के सामने दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना घटित हुई हैं। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी हैं। जानकारी के अनुसार घटना पावर हाउस रोड पर स्थित कोसा भवन और एस.एस. प्लाजा के ठीक सामने घटित हुई हैं। यह क्षेत्र शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में से एक है, जहां दिनरात गाड़ियों और लोगों की आवाजाही बनी रहती है। बताया जा रहा हैं की पीड़ित ने अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक को रोजाना की तरह सड़क किनारे पार्क किया था। व्यस्त यातायात के बावजूद चोरों ने मौका पाकर कुछ ही पलों में बाइक…
कोरबा , जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं युवा कांग्रेस संगठन कोरबा ने संयुक्त रूप से कांग्रेस अजा. प्रकोष्ठ के साथ मिलकर मानिकपुर में संचालित ओरिएंटल कॉलेज में नीट पेपर लीक मामले को लेकर तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम ‘’छात्रों की गुंज’’ अभियान के तहत् कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम स्थल पर प्रोजेक्टर लगाकर छात्रों की गुंज कार्यक्रम का प्रसारण कराया गया । इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अपने विनाशकारी रिकार्ड के कारण मोदी सरकार पूरी तरह बेनकाब हो गई है । 12 वर्षों के कुशासन और गलत…
कोरबा,पत्नी की रिपोर्ट पर भाजपा पार्षद पति के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया है।प्रार्थिया का प्रकरण एसडीएम न्यायालय में लगा हुआ है। 02 जुलाई को दोपहर 12 बजे जब पीड़िता एसडीएम कार्यलय के सामने बाहर निकली तो कथित आरोपी पति के द्वारा गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया हैं। आरोप हैं की तहसील परिसर में खुलेआम धमकी देते हुए प्रार्थिया की गाड़ी के पास आकर गाली-गलौच कर रहा था। उस समय प्रार्थिया की मॉं और भाई उपस्थित थे।आरोप के अनुसार वह उन लोगों को भी धमकी दे रहा था। पीड़िता का कहना है…
कोरबा ,जानकारी के अनुसार कोरबा-चांपा सड़क मार्ग में थाना उरगा क्षेत्र अंतर्गत जन्मदिवस की पार्टी के बाद हुए एक विवाद का अंत एक युवक की मृत्यु के साथ खत्म हुआ। बताया जा रहा हैं की बोलेरो कैंपर से कुचलने की घटित घटना में एक युवक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कथित आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार 3 जुलाई की रात लगभग 11 बजे थाना दीपका क्षेत्र के 10-12 युवक अपने एक साथी का जन्मदिवस मनाने के लिए थाना उरगा क्षेत्र में संचालित…
कोरबा ,जानकारी के अनुसार कोरबा-चांपा सड़क मार्ग में थाना उरगा क्षेत्र अंतर्गत जन्मदिवस की पार्टी के बाद हुए एक विवाद का अंत एक युवक की मृत्यु के साथ खत्म हुआ। बताया जा रहा हैं की बोलेरो कैंपर से कुचलने की घटित घटना में एक युवक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कथित आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार 3 जुलाई की रात लगभग 11 बजे थाना दीपका क्षेत्र के 10-12 युवक अपने एक साथी का जन्मदिवस मनाने के लिए थाना उरगा क्षेत्र में संचालित…

