कोरबा, अब वाहन चालकों को ट्रैफिक चालान जमा करने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। वाहन चालक घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से अपना ट्रैफिक चालान आसानी से जमा कर सकते हैं। इसके लिए भारत सरकार की आधिकारिक ई-चालान वेबसाइट echallan.parivahan.gov.in पर सुविधा उपलब्ध है।
ऑनलाइन चालान भुगतान करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर वाहन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। इसके बाद ‘Get Details’ पर क्लिक कर लंबित चालान की जानकारी देखी जा सकती है। संबंधित चालान का चयन कर ‘Pay Now’ पर क्लिक करना होगा। इसके बाद पेमेंट गेटवे पर ‘Direct Payment’ का विकल्प चुनकर नियम एवं शर्तों को स्वीकार करते हुए आगे बढ़ना होगा।
वाहन चालक अपनी सुविधानुसार UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या वॉलेट के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। भुगतान पूरा होने के बाद उसकी रसीद सुरक्षित रखना भी जरूरी है।








