0 आरोपी को फांसी देने की मांग, ग्रामीणों ने की कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग
कोरबा, रजगामार में सात वर्षीय मासूम भव्या जोशी की हत्या के मामले में संदिग्ध आरोपी को पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। मासूम के साथ हुई दर्दनाक घटना से आहत ग्रामीणों ने रजगामार चौकी का घेराव कर अपना विरोध जताया। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को फांसी देने और उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई।



