कोरबा, छत्तीसगढ़ पुलिस के कोरबा जिला इकाई से सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर माधव प्रसाद तिवारी के पिता पारसनाथ तिवारी का 108 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य पत्रकार पवन तिवारी के दादा थे।
स्व.पारसनाथ तिवारी छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल (सीएसईबी) में सुरक्षा अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके थे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने परिवार के साथ जीवन बिताया।
उनके निधन से परिजनों सहित शुभचिंतकों में शोक का व्याप्त है। पारसनाथ तिवारी की अंतिम यात्रा आज सुबह 11 बजे कोरबा के बुधवारी रामजानकी मंदिर के सामने स्थित उनके निवास से निकलेगी। अंतिम यात्रा पोड़ीबहार मुक्तिधाम पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।



