Author: Ramesh Verma
एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली पर 15 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित कोरबा, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, क्षेत्रीय कार्यालय कोरबा द्वारा फ्लाई ऐश के अवैध परिवहन एवं डम्पिंग के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मेसर्स एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली, कोरबा पर 15.00 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई है।क्षेत्रीय अधिकारी श्री प्रसन्ना सोनकर ने बताया कि कार्यालय को दूरभाष के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर 09 सितम्बर 2026 की रात्रि में रूमगरा हवाई पट्टी चौक के निकट गुप्ता होटल के पास स्थित भूमि पर फ्लाई ऐश की अवैध डम्पिंग करते हुए वाहनों को पकड़ा गया। जांच के दौरान पाया…
15 से 29 वर्ष के युवा ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) पोर्टल पर ले सकते हैं भाग कोरबा जिले से 17,357 युवाओं की भागीदारी का रखा गया है लक्ष्य चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय युवा दिवस पर नई दिल्ली स्थित ‘भारत मंडपम’ में शीर्ष नेतृत्व के समक्ष व्यक्त करेंगे अपने विचार कोरबा,युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) पहल के अंतर्गत ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ (VBYLD) कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं को ऐसा मंच प्रदान करना है, जहाँ वे देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ…
कोरबा,जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल करते हुए नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। इस आदेश के बाद जिले के दो महत्वपूर्ण थानों कोतवाली और कटघोरा के प्रभारी बदले गए हैं। कोतवाली में पदस्थ निरीक्षक प्रमोद डडसेना को प्रभारी समंस वारंट सेल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजा गया है। वहीं कटघोरा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रेमचंद साहू कोतवाली टीआई होंगे। सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र के प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश तिवारी को थाना प्रभारी कटघोरा बनाया गया है। निरीक्षक विरासत कुजूर को रक्षित केंद्र कोरबा से प्रभारी सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र बनाया गया…
कोरबा,जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा जेसीआई सप्ताह के अंतर्गत प्लास्टिक हटाओ स्टील अपनाओ रैली का आयोजन शासकीय विद्यालय, मिशन रोड के विद्यार्थियों के साथ किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को प्लास्टिक के कम उपयोग तथा पर्यावरण-अनुकूल विकल्प के रूप में स्टील की बोतलों को अपनाने के प्रति जागरूक करना रहा। रैली शासकीय विद्यालय, मिशन रोड से प्रारंभ होकर जैन भवन तक निकाली गई। विद्यार्थियों ने हाथों में जेसीआई के प्लेकार्ड एवं जागरूकता संदेश लेकर व्यस्त बाजार क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचाया। रैली के दौरान आमजन को “प्लास्टिक हटाओ, स्टील अपनाओ” का संदेश…
कोरबा, जिला कलेक्टोरेट परिसर, जिसे प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र माना जाता है, इन दिनों अव्यवस्था और गंदगी को लेकर चर्चा में है। परिसर में शराब की खाली बोतलें, डिस्पोजल ग्लास तथा पैकिंग वाले भोजन के खाली डिब्बे पड़े मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं।जानकारी के अनुसार कलेक्टोरेट परिसर के विभिन्न हिस्सों में शराब की खाली बोतलें और डिस्पोजल सामग्री देखी गई। वहीं खाने के पैकिंग बॉक्स और अन्य कचरा भी परिसर में बिखरा पड़ा मिला, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि परिसर के कुछ हिस्से कूड़ादान में तब्दील होते जा रहे हैं।सबसे बड़ा सवाल यह है कि कलेक्टोरेट…
कोरबा, जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा 9 से 15 सितंबर 2026 तक “77 इयर्स ऑफ लीडरशिप – 7 डेज ऑफ एम्पावर” थीम पर जेसीआई वीक का आयोजन किया जा रहा है। सप्ताहभर चलने वाले इस आयोजन में पर्यावरण संरक्षण, युवा नेतृत्व, मानव कर्तव्य, डिजिटल आउटरिच, बिजनेस नेटवर्किंग, मेंबरशिप विस्तार, फैमिली बॉन्डिंग तथा समाज के मौन सितारों के सम्मान जैसे विषयों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि जेसीआई वीक का उद्देश्य युवाओं को नेतृत्व के लिए प्रेरित करना, सामाजिक जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में सकारात्मक और स्थायी बदलाव लाना है। सप्ताह का समापन “ऑनरिंग हीरोज एंड साइलेंट…
कोरबा,जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा 9 से 15 सितंबर 2026 तक जेसीआई वीक का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष जेसीआई वीक की थीम “77 इयर्स ऑफ लीडरशिप – 7 डेज ऑफ एम्पावर” है। सात दिनों तक अलग-अलग थीम पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी तारतम्य में समाज के मौन सितारे को सम्मानित करने की दिशा में नया कदम उठाया गया है, जिसके तहत आज कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के उपरांत जेसीआई की टीम ने कोरबा प्रेस क्लब के केयर टेकर गुणसागर महिलांगे को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
010-12 सेमी के 600 ग्राम विशाल यूटरस से मिली मुक्ति, डेढ़ साल से दर्द और अत्यधिक रक्तस्राव झेल रही 46 वर्षीय महिला का सफल ऑपरेशन; डॉ. पूर्णिमा सुरभि की अगुवाई में हुई जटिल सर्जरी कोरबा,डेढ़ साल से असहनीय दर्द और अत्यधिक रक्तस्राव की पीड़ा झेल रही 46 वर्षीय महिला के लिए शिवाय हॉस्पिटल में हुई आधुनिक लेप्रोस्कोपिक सर्जरी नई जिंदगी की शुरुआत बन गई। गर्भाशय में 10 से 12 सेंटीमीटर के 600 ग्राम यूटरस के कारण महिला की हालत बेहद मुश्किल हो गई थी। ऐसे चुनौतीपूर्ण मामले में विशेषज्ञों ने बिना बड़े चीरे के लेप्रोस्कोपिक तकनीक से सफल सर्जरी कर…
कोरबा में हृदय रोगियों को मिल रही उपचार की आधुनिक सुविधा कोरबा,हृदय रोगियों को समय पर विशेषज्ञ चिकित्सक का परामर्श और उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एनकेएच कोरबा में नियमित रूप से विशेष कार्डियक सेवाएं संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में रायपुर के प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सतीश सूर्यवंशी एवं उनकी टीम ने कार्डियक कैंप में 70 से अधिक मरीजों की जांच की। मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति के आधार पर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श, जांच और उपचार की सलाह दी गई। हृदय रोग संबंधी गंभीर शिकायतों वाले मरीजों की आवश्यक उपचार प्रक्रियाएं भी की गईं।एनकेएच में पिछले दो दिनों…
मथुरा-वृंदावन की तरह सजा सप्तदेव मंदिर, शहरभर में जन्माष्टमी की रही धूम कोरबा, नगर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कोरबा शहर के विभिन्न मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रमों में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों और कोरबावासियों की सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रानी रोड दुर्गा मंदिर चौक में आयोजित कृष्ण जन्मोत्सव में मंत्री श्री देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत शामिल हुए। उन्होंने मां दुर्गा एवं भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर आयोजन समिति को…
