Author: Ramesh Verma
कोरबा,महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका में आयोजित गणेश महापुराण का कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। विशेष बात यह रही कि कार्यक्रम की संपूर्ण तैयारी और व्यवस्थाएं मात्र एक दिन के भीतर पूर्ण कर ली गईं, जिसके बावजूद आयोजन भव्य और सुव्यवस्थित रहा।कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न व्यापारिक एवं व्यावसायिक संघों ने अपेक्षा से कहीं अधिक मेहनत और सहयोग किया। आयोजन स्थल की सजावट, श्रद्धालुओं की सुविधाएं, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों को लेकर सभी ने समर्पण भाव से कार्य किया। सामूहिक प्रयासों का ही परिणाम रहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति…
कोरबा ,परिवहन विभाग द्वारा जिले में यातायात नियमों के पालन और वाहनों की जांच को लेकर सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में परिवहन विभाग की टीम ने विभिन्न मार्गों और क्षेत्रों में वाहनों की जांच की। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 10 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 22,300 रुपये का चालान काटा गया।जांच के दौरान वाहनों के आवश्यक दस्तावेज, परमिट, फिटनेस, बीमा सहित अन्य निर्धारित मापदंडों की जांच की गई। नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान एक वाहन को परिवहन…
कोरबा,15 ब्लॉक बस्ती स्थित आंगनबाड़ी क्रमांक-1 के पास स्थापित भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का बस्तीवासियों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ विसर्जन किया। बाजे-गाजे के साथ निकली शोभायात्रा में बच्चे, युवा, महिलाएं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। समिति अध्यक्ष दीपक सिंह, उपाध्यक्ष संतोष जांगड़े एवं सचिव किरण पटेल ने बताया कि प्रतिवर्ष समिति और बस्तीवासियों के सहयोग से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। गणेशोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक पूजा-पाठ में भाग लिया। विसर्जन के अवसर पर प्रतिमा…
कोरबा, भारत जब 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने और वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब ऊर्जा क्षेत्र आर्थिक विकास और औद्योगिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पारंपरिक बिजली उत्पादन से लेकर सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा और बिजली पहुंचाने वाले नेटवर्क तक, देश का ऊर्जा क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही डेटा सेंटर, डिजिटल सुविधाओं, उद्योगों और व्यवसायों के विस्तार से भरोसेमंद बिजली की मांग भी बढ़ रही है। बिजली का उत्पादन करना केवल शुरुआत है, उसे जरूरत की जगह तक पहुंचाना…
कोरबा,उम्मीद कितनी भी छोटी क्यों न हो, अगर उसे संभालने वाले हाथ मजबूत हों तो जिंदगी मुश्किल से मुश्किल जंग भी लड़ सकती है। कोरबा के शिवाय हॉस्पिटल में जन्मे 600 ग्राम के एक नन्हे मासूम की कहानी कुछ ऐसी ही है, जिसने जन्म के बाद करीब 90 दिनों तक जिंदगी की कठिन परीक्षा का सामना किया और अब 2 किलो 70 ग्राम वजन के साथ डिस्चार्ज होने की स्थिति तक पहुंच गया है। सर्वमंगला नगर निवासी विजय समर्थ और उनकी पत्नी करीब चार साल से अपने घर में बच्चे की किलकारी का इंतजार कर रहे थे। चार साल बाद…
कोरबा, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), कोरबा को राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं कार्यान्वयन तथा हिंदी के प्रगतिशील प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मानित किया गया है। नराकास, कोरबा के अध्यक्ष एवं एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक श्री किशोर चंद्र पात्र के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में समिति से संबद्ध विभिन्न कार्यालयों में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। समिति द्वारा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं राजभाषा नीति के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए विभिन्न…
कोरबा,कोरबा प्रेस क्लब द्वारा अपने सदस्यों और उनके परिजनों के मनोरंजन एवं आत्मीय मिलन हेतु एक विशेष पहल की गई। जिसके तहत आज शहर के चित्रा टॉकीज में हाल ही में रिलीज हुई बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की विशेष फ्री स्क्रीनिंग का भव्य आयोजन किया गया, जहां पत्रकारों ने परिवार के साथ पहुंचकर फिल्म का भरपूर आनंद लिया।इस अवसर पर चित्रा टॉकीज परिसर में भारी उत्साह देखने को मिला। आयोजन के दौरान चित्रा टॉकीज के संचालक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने विशेष रूप से प्रेस क्लब परिवार के बीच पहुंचकर सभी का आत्मीय स्वागत किया और मुलाकात की।कार्यक्रम…
कोरबा, वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में भगवान विश्वकर्मा की जयंती श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संयंत्र की विभिन्न इकाइयों और कार्यालयों में पूजा-अर्चना कर कंपनी की निरंतर प्रगति, कर्मचारियों की सुरक्षा और समृद्धि की कामना की गई। सुबह से ही संयंत्र परिसर में उत्सव का माहौल रहा। विभिन्न इकाइयों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर आकर्षक सजावट की गई। कंपनी के सीईओ एवं वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेका कामगारों ने एकजुट होकर पूजा-अर्चना में भाग लिया। धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात उपस्थितजनों को प्रसाद वितरित किया गया।…
कोरबा,कैंसर का पता चलना अपने आप में एक बड़ी चुनौती है। लेकिन मध्य भारत के कई मरीजों के लिए असली चुनौती उपचार केंद्र तक पहुँचना भी है। छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों से मरीजों को कई सौ किलोमीटर दूर बड़े अस्पतालों तक जाना पड़ता है। रहने की व्यवस्था, काम से छुट्टी और बार-बार परामर्श, जाँच, कीमोथेरेपी, सर्जरी और फॉलो-अप के लिए यात्रा, ये सब परिवारों पर आर्थिक और मानसिक दबाव बढ़ा सकते हैं। इसी चुनौती को कम करने के उद्देश्य से वर्ष 2018 में नया रायपुर में बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी) की स्थापना हुई। आज आठ वर्षों बाद बीएमसी मध्य…
कोरबा,हर बड़े बदलाव की शुरुआत एक छोटे से सवाल से होती है, क्या इसे और बेहतर किया जा सकता है? और इस सवाल का जवाब तलाशते हैं वे इंजीनियर, जो हर दिन बालको के संयंत्र में प्रक्रियाओं, तकनीक और आंकड़ों के बीच नए समाधान खोज रहे हैं। एल्यूमिनियम निर्माण सिर्फ धातु को आकार देने की प्रक्रिया नहीं है। यह कई चरणों, तकनीकों और विशेषज्ञताओं से जुड़ी एक ऐसी यात्रा है, जहाँ एक छोटे से सुधार का असर पूरी प्रक्रिया पर दिखाई दे सकता है। सुरक्षा को बेहतर बनाना हो, गुणवत्ता में निरंतरता लानी हो, संसाधनों का बेहतर उपयोग करना हो…
