

कोरबा,ओमपुर रजगामार के रावण मैदान में दशहरा कार्यक्रम के दौरान 16 वर्षीय छात्रा से कथित छेड़छाड़ और उसके भाई से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने 22 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपकर तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में भाजपा नेता अनिल चौरसिया, कौशल चौरसिया और दिनेश चौहान के नाम शामिल हैं। वहीं, अनिल चौरसिया ने आरोपों को निराधार बताते हुए इसे झूठी शिकायत और काउंटर रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास बताया है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।



