Author: Ramesh Verma

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

कोरबा, छत्तीसगढ़ पुलिस के कोरबा जिला इकाई से सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर माधव प्रसाद तिवारी के पिता पारसनाथ तिवारी का 108 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य पत्रकार पवन तिवारी के दादा थे।स्व.पारसनाथ तिवारी छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल (सीएसईबी) में सुरक्षा अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके थे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने परिवार के साथ जीवन बिताया।उनके निधन से परिजनों सहित शुभचिंतकों में शोक का व्याप्त है। पारसनाथ तिवारी की अंतिम यात्रा आज सुबह 11 बजे कोरबा के बुधवारी रामजानकी मंदिर के सामने स्थित उनके निवास से निकलेगी। अंतिम यात्रा पोड़ीबहार मुक्तिधाम…

Read More

कोरबा,रजगामार क्षेत्र में चार दिन से लापता 7 वर्षीय मासूम भव्या की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार के अनुसार, मुख्य संदेही अमित चौहान को घटनास्थल से करीब 60 किलोमीटर दूर बांगो के जंगलों से गिरफ्तार किया गया है।बच्ची का शव 22 अक्टूबर को पोल्ट्री फार्म के पीछे मिला था। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। बताया जा रहा है कि शव बरामद होने के बाद आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आज दोपहर पुलिस प्रेस…

Read More

जांजगीर / हरदी, मनका दाई हरदी में नवरात्रि पर्व के समापन अवसर पर जवारा विसर्जन का कार्यक्रम धूमधाम एवं श्रद्धा-भक्ति के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान माता रानी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ जवारा विसर्जन कार्यक्रम में भाग लिया और माता रानी से सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। जवारा विसर्जन के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया गया। श्रद्धालु माता के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। पूरे आयोजन में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।मनका दाई हरदी में आयोजित…

Read More

कोरबा,कोरबा प्रेस क्लब के सम्माननीय सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने चित्रा मल्टीप्लेक्स में फिल्म ‘दृश्यम 3’ का आनंद लिया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी अपने परिवार के साथ शामिल हुए। सभी ने एक साथ फिल्म का लुत्फ उठाया और सराहना की।पत्रकारिता की व्यस्त दिनचर्या के बीच आयोजित इस पारिवारिक कार्यक्रम ने सदस्यों को आपसी मेल-मिलाप, संवाद और मनोरंजन का सुखद अवसर प्रदान किया। परिवारजनों के साथ बिताए इन खुशनुमा पलों ने आयोजन को खास बना दिया। इस पहल से प्रेस क्लब के सदस्यों के बीच आपसी सौहार्द, आत्मीयता और एकजुटता को भी…

Read More

कोरबा,असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक पावन पर्व विजयादशमी (दशहरा) के अवसर पर पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा शहर के पुराना बस स्टैंड एवं श्री राम दरबार में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर भगवान श्रीराम का पूजन किया।इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि विजयादशमी का पर्व हमें सत्य, धर्म, न्याय और सदाचार के मार्ग पर चलने तथा जीवन से बुराइयों को दूर करने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीराम के आदर्श और उनके जीवन-मूल्य सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहें।उन्होंने प्रदेश एवं कोरबा की जनता की सुख, शांति, समृद्धि…

Read More

कोरबा,पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन जयसिंह अग्रवाल ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर देश की सेवा में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।श्री अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था की रक्षा के लिए पुलिस एवं सुरक्षा बलों के जवानों द्वारा दिया गया बलिदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित होकर प्राणों का बलिदान देने वाले वीर जवानों को देश कभी नहीं भूल सकता।उन्होंने शहीद जवानों के परिजनों के प्रति सम्मान व्यक्त…

Read More

कोरबा, विजयादशमी के पावन अवसर पर बालकोनगर के रामलीला मैदान में बालको सार्वजनिक विजयादशमी समिति द्वारा भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। भगवान श्रीराम, माता सीता एवं हनुमान जी की आकर्षक झांकियों, रामलीला मंचन और रावण-दहन कार्यक्रम ने उत्सव को विशेष बना दिया। इस अवसर पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक श्री राजेश सिंह ने रावण-दहन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बालकोनगर और आसपास के क्षेत्रों के लोग शामिल हुए।उत्सव की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस अवसर पर भगवान श्रीराम की आराधना कर कंपनी, कर्मचारियों और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं निरंतर प्रगति की कामना की…

Read More

कोरबा, नवरात्रि के पावन अवसर पर बालकोनगर के सेक्टर-3 स्थित दुर्गा पंडाल में मां आदिशक्ति की प्रतिमा की स्थापना हर्षोल्लास और भव्यता के साथ की गई। पूजा का शुभारंभ बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक श्री राजेश सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने बालको परिवार के सदस्यों के साथ मां दुर्गा की आराधना कर कंपनी और क्षेत्र की निरंतर प्रगति एवं समृद्धि की कामना की। 56 वर्षों से आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक रहा बालकोनगर का सार्वजनिक दुर्गा पूजा उत्सव एक बार फिर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना है। बालको सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति…

Read More

कोरबा ,दर्री जमनीपाली अग्रवाल सभा के जयंती कार्यक्रम के दौरान एक प्रेरणादायक घटना सामने आई जहां एक दंपति ने मरणोपरांत देहदान करने का संकल्‍प लिया है ।विगत 11 अक्‍टूबर रविवार को अग्रसेन जयंती के पावन पर्व के अवसर पर दर्री – जमनीपाली अग्रवाल सभा के वरिष्‍ठ सदस्‍य द्वारिका शर्मा 73 वर्ष ने सपत्नि श्रीमती आशा देवी शर्मा 68 वर्ष ने मरणोपरांत देहदान करने संकल्‍प लिया ।द्वारिका शर्मा एवं श्रीमती आशा देवी शर्मा के इस महादान को लेकर अग्रवाल सभा दर्री – जमनीपाली के संरक्षक प्रेमकुमार अग्रवाल ने समाज कल्‍याण की दिशा में बेहतरीन कदम बताया सभा के अध्‍यक्ष सुरेश कुमार…

Read More

कोरबा ,शारदीय नवरात्रि की महासप्तमी के पावन अवसर पर हसदेव नदी के तट पर विराजमान मां सर्वमंगला देवी के मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। माता रानी के दर्शन के लिए दूर-दूर से पहुंचे भक्त कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मान्यता है कि मां सर्वमंगला सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं, इसलिए नवरात्रि के इन दिनों में यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। विदेशों से भी प्रज्वलित हुए मनोकामना ज्योति कलशमंदिर के राजपुरोहित एवं प्रबंधक नमन पांडे ने बताया कि इस वर्ष शारदीय नवरात्रि पर्व मंदिर परिसर में…

Read More