
कोरबा, रजगामार क्षेत्र में चार दिन से लापता 7 वर्षीय मासूम भव्या की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य संदेही अमित चौहान को बांगो के जंगलों से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने चक्काजाम कर विरोध जताया। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।



