कोरबा,स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से फिट कम्युनिटी द्वारा 25 अक्टूबर 2026 को ‘फैमिली डे सेलिब्रेशन’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को संतुलित खानपान, नियमित व्यायाम और बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम में परिवार के सदस्यों को स्वस्थ जीवनशैली के महत्व से अवगत कराया जाएगा। साथ ही खानपान में सकारात्मक बदलाव कर बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने और दवाइयों पर निर्भरता कम करने के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, नियमित शारीरिक गतिविधियां करने तथा अपने परिवार के साथ स्वस्थ और खुशहाल जीवन बिताने का संदेश दिया जाएगा।

कार्यक्रम का विवरण
दिनांक: 25 अक्टूबर 2026, रविवार
समय: सुबह 10 बजे से
स्थान: वार्ड नंबर 36, डिंगापुर, ओम प्लॉट के सामने, सामुदायिक भवन, डिंगापुर, कोरबा।
आयोजकों ने नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर स्वास्थ्य जागरूकता की इस पहल का लाभ उठाने की अपील की है।



