Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    कोरबा में आज 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

    November 17, 2026

    बालको की गौरवशाली विकास यात्रा से रूबरू हुए कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी

    November 17, 2026

    अब घर बैठे ऑनलाइन भरें ट्रैफिक चालान, परिवहन विभाग ने दी आसान डिजिटल सुविधा, देखिए वीडियो

    November 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»बालको की गौरवशाली विकास यात्रा से रूबरू हुए कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी
    कोरबा

    बालको की गौरवशाली विकास यात्रा से रूबरू हुए कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaNovember 17, 2026
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा, कुछ रिश्ते समय और दूरी से कभी कम नहीं होते। वर्षों तक बालको का हिस्सा रहे सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए अपने पुराने कार्यस्थल पर लौटना यादों, अनुभवों और भावनाओं से जुड़ने का एक विशेष अवसर बना। कोलकत्ता, पुणे, हैदराबाद सहित देश के विभिन्न शहरों से पहुंचे सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बालको संयंत्र का भ्रमण कर कंपनी की गौरवशाली विकास यात्रा और बदलते स्वरूप को करीब से देखा।

    वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान और उनके साथ आत्मीय जुड़ाव बनाए रखने की परंपरा के तहत इस विशेष संयंत्र भ्रमण का आयोजन किया। वर्षों बाद अपने पुराने कार्यस्थल पर पहुंचे सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने उन स्थानों का दौरा किया, जहां उन्होंने अपने करियर के महत्वपूर्ण वर्ष बिताए और बालको की विकास यात्रा में अपना योगदान दिया था।

    भ्रमण के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने स्मेल्टर, कास्ट हाउस, पावर प्लांट सहित संयंत्र की प्रमुख इकाइयों का अवलोकन किया। उन्होंने संयंत्र में हुए तकनीकी बदलावों, आधुनिक मशीनरी, उन्नत सुरक्षा प्रणालियों, डिजिटलीकरण और उत्पादन क्षमता में हुई वृद्धि को देखा। विशेष रूप से एआई आधारित सुरक्षा तकनीकों और आधुनिक कार्यप्रणालियों ने उन्हें प्रभावित किया। कंपनी के प्रतिनिधियों ने उन्हें बालको की वर्तमान उपलब्धियों, विस्तार योजनाओं और भविष्य की विकास यात्रा की जानकारी भी दी।

    सेवानिवृत्त कर्मचारी श्री वी के धर ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया, “मैं मानव संसाधन विभाग में कार्य करता था। उस समय बालको में लगभग एक लाख टन उत्पादन होता था, जबकि आज कंपनी 10 लाख टन उत्पादन के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है। हाल ही में चेयरमैन श्री अनिल अग्रवाल द्वारा कर्मचारियों के लिए घोषित 10 प्रतिशत ग्रांट से कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। पहले की तुलना में संयंत्र की सुरक्षा व्यवस्था में भी काफी सुधार हुआ है।”

    सेवानिवृत्त कर्मचारी श्री देवेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया, “मैंने वर्ष 1977 में बालको ज्वाइन किया था। कंपनी की विकास यात्रा के साथ हमें भी आगे बढ़ने और नए अवसरों पर काम करने का मौका मिला। विशेष रूप से रोलिंग मिल में नवाचार और नए कार्यों को सीखने के कई अवसर मिले। आज संयंत्र निरंतर प्रगति के साथ अधिक सुंदर और सुव्यवस्थित हो गया है। सुरक्षा और गुणवत्ता के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है।”

    सेवानिवृत्त कर्मचारी श्री शरद गहरना ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “वर्ष 1977 में जब बालको अपने शुरुआती चरण में था, तब हमने यहां काम करना शुरू किया था। आज कंपनी ने हमारी कल्पना से भी कहीं अधिक विकास किया है। यहां कर्मचारियों को पूरी लगन और समर्पण के साथ काम करते देखकर विश्वास होता है कि यही लोग बालको को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे। संयंत्र में पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है और चारों ओर हरियाली देखकर बहुत प्रसन्नता हुई। मेरी कामना है कि बालको प्रबंधन भविष्य में भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए इस तरह के संयंत्र भ्रमण का आयोजन जारी रखे।”

    सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने वर्षों बाद संयंत्र पहुंचने पर खुशी व्यक्त करते हुए अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि बालको उनके लिए केवल एक कार्यस्थल नहीं, बल्कि जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। पुराने कार्यस्थलों को देखकर उन्हें अपने सहकर्मियों, टीम और साथ बिताए पलों की याद आई। वहीं, आधुनिक तकनीकों, बेहतर सुरक्षा व्यवस्थाओं और विस्तारित संयंत्र को देखकर उन्हें गर्व महसूस हुआ। उन्होंने बालको प्रबंधन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सेवानिवृत्त कर्मचारियों और कंपनी के बीच भावनात्मक जुड़ाव को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    यह भ्रमण अतीत की सुनहरी यादों और वर्तमान की उपलब्धियों के बीच एक खूबसूरत सेतु बना। देश के अलग-अलग शहरों से पहुंचे सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए यह अपने पुराने साथियों और कार्यस्थल से दोबारा जुड़ने का यादगार अवसर रहा।

    बालको अपने वर्तमान एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ मजबूत और आत्मीय संबंध बनाए रखने में विश्वास करता है। ऐसे आयोजन कंपनी की समृद्ध विरासत का सम्मान करने के साथ-साथ विभिन्न पीढ़ियों के बीच अनुभव, ज्ञान और प्रेरणा के आदान-प्रदान को भी प्रोत्साहित करते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    कोरबा में आज 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

    November 17, 2026

    अब घर बैठे ऑनलाइन भरें ट्रैफिक चालान, परिवहन विभाग ने दी आसान डिजिटल सुविधा, देखिए वीडियो

    November 16, 2026

    सावधान – नगर निगम के नल से आ रहे कीड़े, दूषित पानी से स्वास्थ्य पर खतरा, देखिए वीडियो

    November 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    कोरबा में आज 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

    By Ramesh VermaNovember 17, 20260

    0 कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में कवि सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ0 कविता……

    बालको की गौरवशाली विकास यात्रा से रूबरू हुए कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी

    November 17, 2026

    अब घर बैठे ऑनलाइन भरें ट्रैफिक चालान, परिवहन विभाग ने दी आसान डिजिटल सुविधा, देखिए वीडियो

    November 16, 2026

    सावधान – नगर निगम के नल से आ रहे कीड़े, दूषित पानी से स्वास्थ्य पर खतरा, देखिए वीडियो

    November 16, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    [email protected]

    Categories
    • Blog (55)
    • कोरबा (3,014)
    • छत्तीसगढ़ (171)
    • दुनिया (30)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.