कोरबा, विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला को म्यांमार के ‘KK Park’ में बंधक बनाकर साइबर ठगी कराने के मामले में कोरबा पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।
दर्री निवासी पीड़िता को फेसबुक पर बैंकॉक में ऑफिस असिस्टेंट की नौकरी का विज्ञापन दिखाकर संपर्क किया गया था। आरोप है कि उसे बेंगलुरु से थाईलैंड ले जाकर म्यांमार के KK Park पहुंचाया गया, जहां पासपोर्ट जब्त कर ऑनलाइन ट्रेडिंग और निवेश के नाम पर लोगों से ठगी करने के लिए मजबूर किया गया। भारतीय दूतावास और स्थानीय प्रशासन की मदद से पीड़िता को सुरक्षित भारत वापस लाया गया।
मामले में दर्री थाने में अपराध क्रमांक 331/2026 के तहत प्रकरण दर्ज कर स्नेहा भथलाल बडोले (35 वर्ष), निवासी गोंदिया (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और उसके डिजिटल व वित्तीय नेटवर्क की जांच कर रही है।



