Author: Ramesh Verma
कोरबा /रायपुर,मध्य भारत में कैंसर उपचार के क्षेत्र में अग्रणी बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी) द्वारा चौथा बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव 18 से 20 सितंबर 2026 तक मेफेयर लेक रिजॉर्ट्स, नया रायपुर में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन के साथ चूजिंग वाइजली इंडिया की सातवीं बैठक भी आयोजित होगी, जो ईकैंसर, टाटा मेमोरियल सेंटर, मुंबई और नेशनल कैंसर ग्रिड के सहयोग से आयोजित की जा रही है। इस वर्ष कॉन्क्लेव की थीम ‘कैंसर उपचार में संतुलन की पुनर्स्थापना’ है। इसमें मुख्य रूप से स्तन कैंसर, स्त्री रोग संबंधी कैंसर और मूत्र-जनन तंत्र के कैंसर पर चर्चा होगी। उपचार के सही विकल्प…
कोरबl, गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता, बुद्धि के देवता हैं। यह पावन पर्व हमें विवेक, सकारात्मक सोच, परस्पर प्रेम, भाईचारे और एकजुटता के साथ समाज एवं प्रदेश की प्रगति में योगदान देने की प्रेरणा देता है।उन्होंने भगवान श्री गणेश से प्रार्थना की कि सभी के जीवन से विघ्न-बाधाओं का निवारण हो तथा प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का वास हो। साथ ही समाज में आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता और मजबूत हो।“गणपति बप्पा की कृपा…
कोरबा ,कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में हसदेव नदी के सीतामढ़ी़ क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों पर खनिज विभाग के उड़़नदस्ता दल द्वारा कार्रवाई की गई। खनिज उड़नदस्ता दल ने शुक्रवार को सुबह लगभग 5:30 बजे सीतामढ़ी क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान हसदेव नदी में रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते पाए गए 9 वाहनों को जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ वाहन नदी में फंसे हुए थे, जबकि…
“सोशल मीडिया नेतृत्व की नई पाठशाला बन चुका है” विषय पर युवाओं ने रखे प्रभावशाली विचार कोरबा,जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा जेसीआई वीक के अंतर्गत श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, कोरबा में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “सोशल मीडिया नेतृत्व का नया मंच बन चुका है” रखा गया। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के 27 उत्साही युवा वक्ताओं ने पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए। लगभग 150 दर्शकों की उपस्थिति में युवाओं ने आत्मविश्वास, तार्किकता एवं प्रभावशाली अभिव्यक्ति के साथ विषय के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। प्रतिभागियों के सशक्त तर्कों, नवीन विचारों एवं अभिव्यक्ति ने…
कोरबा ,राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन आगामी 12 सितंबर 2026 को किया जाएगा। इसे लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा आम नागरिकों को लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी दिया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा ने आमजनों से अपील की है कि वे नेशनल लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने लंबित प्रकरणों के साथ-साथ प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के निराकरण के लिए आगे आएं। नेशनल लोक…
कोरबा,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीडब्ल्यूडी रामपुर, कोरबा में 11 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों का अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना श्री वाय. के. तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री तिवारी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एनएसएस समाज सेवा, व्यक्तित्व विकास तथा चरित्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने स्वयंसेवकों को सेवा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए एनएसएस की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने की प्रेरणा दी तथा योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की।इस…
कोरबा,किसी गांव में जब किसान अपनी फसल के लिए बारिश का इंतजार करने के बजाय सिंचाई के भरोसे दूसरी और तीसरी फसल लेने लगे, जब किसी महिला के हाथों का हुनर परिवार की आय का जरिया बन जाए, जब किसी युवा को कौशल प्रशिक्षण के बाद रोजगार का अवसर मिले और जब किसी बच्चे को गांव की आंगनबाड़ी में बेहतर शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, तब विकास केवल एक आंकड़ा नहीं रहता, वह जीवन में दिखाई देने वाला बदलाव बन जाता है। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) की सामुदायिक विकास यात्रा समुदाय के साथ मिलकर दीर्घकालिक बदलाव की सोच…
कोरबा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुमोदन तथा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना महंत एवं पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल की अनुशंसा पर सुरेश कुमार अग्रवाल (जमनीपाली) को जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (शहर) के कार्यालय महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया है।जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (शहर) के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार राठौर द्वारा जारी नियुक्ति आदेश में विश्वास व्यक्त किया गया है कि सुरेश कुमार अग्रवाल कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा एवं सिद्धांतों के अनुरूप संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही, वे संगठनात्मक गतिविधियों…
कोरबा, मुड़ापार स्थित आरजी पेट्रोल पंप में सोमवार शाम हुए हादसे में पेट्रोल पंप के मैनेजर ओमप्रकाश यादव की मौत हो गई। उनका शव पेट्रोल मिश्रित पानी से भरी सिंटेक्स टंकी में मिला था। प्रारंभिक जानकारी में घटना को हादसा बताया गया था, वहीं अब इस मामले में मृतक के बेटे की रिपोर्ट पर पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।बताया गया कि 7 सितंबर को ओमप्रकाश यादव के बेटे करण को रुद्र कुमार कर्ष ने फोन कर पेट्रोल पंप पर कुछ घटना होने की जानकारी दी। इसके बाद वह अपनी मां के साथ आरजी पेट्रोल…
कोरबा,कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने पुल चोरी के आरोपी मुकेश कुमार साहू उर्फ बरबट्टी के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई करते हुए उसे एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर करने का आदेश जारी किया है।जारी आदेश के अनुसार, मुकेश कुमार साहू उर्फ बरबट्टी को जिला कोरबा सहित बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़, सरगुजा, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर तथा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिलों की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष की अवधि के लिए बाहर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
