कोरबा, करवा चौथ का पर्व शहर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखा। हालांकि, बारिश और बादलों के कारण चंद्रमा के दर्शन नहीं हो सके। ऐसे में कई महिलाओं ने ऑनलाइन और मोबाइल के माध्यम से चांद के दर्शन किए। इसके बाद पूजा-अर्चना कर व्रत का पारण किया। मौसम की बाधा के बावजूद महिलाओं में करवा चौथ को लेकर उत्साह और आस्था बनी रही।



