Author: Ramesh Verma

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

0 कंवर और बिंझवार समाज को मिली सौगात, विधायक फूल सिंह राठिया ने किया भूमिपूजन 0 पुरेना में विकास की नई इबारत, विधायक राठिया ने रखी निर्माण कार्यों की नींव कोरबा, रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक फूल सिंह राठिया की सक्रियता और जनसेवा की प्रतिबद्धता एक बार फिर ग्राम पंचायत पुरेना (मड़वारानी) में देखने को मिली। उनके मुख्य आतिथ्य में आज पंचगण कंवर समाज के लिए 20 लाख रुपए की लागत से शेड निर्माण तथा बिंझवार समाज के सामुदायिक भवन में 15 लाख रुपए की लागत से अहाता निर्माण कार्य का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया गया। इस अवसर…

Read More

कोरबा ,सक्‍ती जिले के वेदांता पावर प्‍लांट में मंगलवार को हुए भीषण हादसे ने पूरे प्रदेश को दहला दिया है । बायलर फटने से हुई इस त्रासदी में मृतकों संख्‍या बढती जा रही है । वहीं अनेंको घायलों का उपचार जारी है । इस घटना की जॉंच के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के अध्‍यक्षता में एक जांच कमेटी बनाई है, जिसमें जयसिंह अग्रवाल के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत भी घटना स्‍थल पहुंचकर निरीक्षण किया । इस पर प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इतनी बड़ी घटना पर…

Read More

कोरबा, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल नई दिल्ली द्वारा आज दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें डीएव्ही पब्लिक स्कूल एस ई सी एल कोरबा के कक्षा दसवीं सीबीएसई परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के कक्षा दसवीं के कुल 14 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक अर्जित किया। जिसमें कक्षा दसवीं में सिद्धार्थ जैन-97.80% अंकों के साथ प्रथम, हर्षिका यादव -96.20% अंकों के साथ द्वितीय तथा अनुष्का सिंह -95% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह कृतिका सिंह -94.80%,अदिति नामदेव-94.40%, ईशान बनर्जी-93.60%, आलिश्बा शाहीन-93%, चेतन गुप्ता -92.60%,मनु शर्मा-92.20%, नेहा कुमारी-91.80% ,चैतन्य साहू-91.60%, त्रिशिका पूरी-90.40%, आदयांश गुप्ता और सागर…

Read More

कोरबा, दर्री क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सीएसईबी पावर प्लांट केनाल के पास हसदेव नदी में एक अज्ञात युवक की लाश तैरते दिखी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नही मिली।आखिरकार नगर सेना के डीडीआरएफ की टीम के साथ रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मृतक के शव को मर्च्युरी में रखवाते हुए पहचान कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रतिदिन की तरह लोगों की आवाजाही चल रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों की नजर पानी में तैर रही लाश पर गई।…

Read More

0 सृजन दुबे सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल के है छात्र कोरबा, यातायात थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक मनोज दुबे के पुत्र सृजन दुबे ने दसवीं बोर्ड में 95 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया है सृजन दुबे आरटीओ कार्यालय के पास संचालित सेंट जेवियर स्कूल के छात्र है प्रतिभा और परिश्रम जब मिलते हैं, तो सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित होते हैं। इसे सच कर दिखाया है सेंट जेवियर स्कूल के होनहार छात्र सृजन दुबे ने। सेंट जेवियर स्कूल में अध्ययनरत सृजन ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10 वीं की परीक्षा में 95…

Read More

कोरबा ,वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ‘अलाइसा’ (एल्यूमिनियम एआई सपोर्ट एजेंट) नामक एक अत्याधुनिक एआई-संचालित ह्यूमनॉइड असिस्टेंट को संयंत्र में तैनात किया है। यह अपनी तरह का पहला सिस्टम है, जिसे एल्यूमिनियम निर्माण में शॉप फ्लोर की क्षमता, संचालन दक्षता और औद्योगिक सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। बालको के स्मेल्टर कॉम्प्लेक्स में कार्यरत ‘अलाइसा’ शॉप फ्लोर टीम के लिए ऑन-ग्राउंड प्रशिक्षण, ज्ञान और निर्णय-सहायता के एक इंटरफेस के रूप में कार्य करता है। यह सिस्टम कन्वर्सेशनल एआई को प्लांट-विशिष्ट ऑपरेशनल इंटेलिजेंस के साथ जोड़ते हुए मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी), मानक…

Read More

कोरबा,संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 726वीं जयंती श्रीवास नाई सामाजिक कल्याण समिति जिला कोरबा द्वारा अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा एवं बाइक रैली का आयोजन किया गया, जो गुफा मंदिर सीतामढ़ी से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुराना बस स्टैंड क्षेत्र तक पहुंची। इस दौरान समाज के अनेक स्वजातीय बंधु, माताएं-बहनें एवं युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए और पूरे वातावरण को भक्ति एवं उत्साह से सराबोर कर दिया। इसी क्रम में पुरानी बस्ती, कोरबा स्थित श्रीवास महिला समिति द्वारा संत शिरोमणि सेन…

Read More

4 उपनिरीक्षक व 1 सहायक उपनिरीक्षक का हुआ तबादला, सीएसईबी व रजगामार चौकी के प्रभारी भी प्रभावित कोरबा,पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार 6 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर भेजा गया है तथा उन्हें शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।जारी सूची के अनुसार प्रशिक्षु डीएसपी आस्था शर्मा को उरगा से थाना सिविल लाइन प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक विनोद सिंह को थाना प्रभारी स्यांग से चौकी प्रभारी रजगामार तथा उप निरीक्षक लक्ष्मण खुंटे को…

Read More

कोरबा,वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने परिसर में एक सेफ्टी पार्क का उद्घाटन किया। यह पहल कंपनी की मजबूत ‘सेफ्टी फर्स्ट’ संस्कृति को उत्कृष्ट करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सेफ्टी पार्क में इंटरैक्टिव मॉडल, प्रैक्टिकल मॉड्यूल और विजुअल डिस्प्ले लगाए गए हैं, जिनसे कर्मचारी आसानी से सुरक्षित कार्य प्रक्रियाओं को समझ सकें। इस वर्ष के सेफ्टी मंथ की थीम “सुरक्षा बढ़ाने के लिए लोगों को शामिल करें, शिक्षित करें और सशक्त बनाएं” के तहत 5,000 से अधिक कर्मचारियों, बिजनेस पार्टनर, समुदाय के लोगों और छात्रों को इस अभियान से जोड़ा गया।…

Read More