कोरबा,महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका में आयोजित गणेश महापुराण का कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। विशेष बात यह रही कि कार्यक्रम की संपूर्ण तैयारी और व्यवस्थाएं मात्र एक दिन के भीतर पूर्ण कर ली गईं, जिसके बावजूद आयोजन भव्य और सुव्यवस्थित रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न व्यापारिक एवं व्यावसायिक संघों ने अपेक्षा से कहीं अधिक मेहनत और सहयोग किया। आयोजन स्थल की सजावट, श्रद्धालुओं की सुविधाएं, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों को लेकर सभी ने समर्पण भाव से कार्य किया। सामूहिक प्रयासों का ही परिणाम रहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच गणेश महापुराण का श्रवण एवं धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
आयोजकों ने सभी व्यापारिक संघों, सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और समर्पण से इतने कम समय में भी एक उत्कृष्ट धार्मिक आयोजन संभव हो सका। कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि एवं मंगल की कामना की।













