Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    कोरबा ब्रेकिंग न्यूज़ : युकां चुनाव में ID हैक,प्रत्याशियों से लेकर मतदाताओं में खलबली

    September 28, 2026

    बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण

    September 28, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»कोरबा ब्रेकिंग न्यूज़ : युकां चुनाव में ID हैक,प्रत्याशियों से लेकर मतदाताओं में खलबली
    कोरबा

    कोरबा ब्रेकिंग न्यूज़ : युकां चुनाव में ID हैक,प्रत्याशियों से लेकर मतदाताओं में खलबली

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaSeptember 28, 2026
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    👉🏻 उधर, फर्जी वोटों की दिल्ली में हुई शिकायत,अब आगे क्या…? टिकी निगाह
    कोरबा, युवा कांग्रेस संगठन के वर्तमान में जारी चुनाव और 29 सितंबर मंगलवार की शाम तक मतदान के अंतिम समय सीमा से पहले फर्जी वोटों की आई बाढ़ और अब प्रत्याशियों से लेकर उनके समर्थकों के आईडी/ नम्बर हैक हो जाने से खबबली मच गई है। युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव को लेकर बड़े फर्जीवाड़ा की बातें भी अब सामने आने लगी हैं। ऐसे में इस चुनाव को लेकर जहां निष्पक्षता और ईमानदाराना मतदान पर संकट के बादल गहरा गए हैं वहीं पूरा चुनाव दूषित होता नजर आ रहा है।
    युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे प्रशांत कुमार (बालोद) सहित अन्य कुछ अभ्यर्थियों ने सीधे दिल्ली जाकर आज अपनी शिकायत दर्ज करा दी है वहीं कोरबा जिले में भी बड़े पैमाने पर खलबली मची हुई है। आज सुबह से ही कई युवा कांग्रेस प्रत्याशी व समर्थकों में इस बात को लेकर खलबली मची है कि उनका मोबाइल आईडी हैक कर लिया गया है। किसी भी एक मतदाता/ प्रत्याशी का आईडी हैक होने से न सिर्फ उस एक प्रत्याशी का बल्कि 6 अभ्यर्थियों का मत प्रभावित हो रहा है। 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के वोटर लिस्ट धारक मतदाता के द्वारा 6 पदों के प्रत्याशियों के लिए मतदान किया जा रहा है।
    न सिर्फ कोरबा बल्कि लगभग प्रदेश भर में ऐसे हालात निर्मित होने की जानकारी सामने आई है। कोरबा जिले की ही बात करें तो यहां कई लोगों के आईडी हैक कर हजारों वोट प्रभावित करने की जानकारी सामने आ रही है।
    एक मतदाता ने बताया कि वह कभी जिस क्षेत्र/ गांव में गया ही नहीं, उस गांव से उसका वोट दिखाया जा रहा है। ऐसे एक नहीं बल्कि दर्जनों/सैकड़ो मामले सामने आ जाएंगे।
    भरी बरसात में फर्जी वोटों से मतदान का फीगर बढ़ाने के साथ-साथ अब आईडी हैक कर वोटो की चोरी किए जाने का मामला सामने आने के बाद लोग यह कहने से नहीं चूक रहे कि एक तरफ जहां कांग्रेस संगठन के लोग वोट चोरी का आरोप लगाकर प्रदेश व देश भर में विरोध दर्ज करा रहे हैं तो दूसरी ओर उनके युवा संगठन इकाई के चुनाव में ही वोटों का फर्जीवाड़ा बड़े पैमाने पर हो रहा है। आईडी हैक होने के मामले में शिकायत युकां चुनाव के जोनल रिटर्निंग ऑफिसर (बिलासपुर जोन) नरेंदर कौर से किए जाने की भी बात सामने आ रही है।
    अब देखना होगा कि पहले फर्जी वोटों की बाढ़ और अब आईडी हैक कर वोटों की चोरी करने के मामले में छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक का संगठन किस नतीजे पर पहुंचता है? युवा कांग्रेस का या यह चुनाव जारी रहेगा या फिर इसे रद्द करने का फैसला लिया जाएगा ! इस पर निगाहें टिकी हुई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण

    September 28, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    September 28, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत करतला, पौड़ी, पाली व कटघोरा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन

    September 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    कोरबा ब्रेकिंग न्यूज़ : युकां चुनाव में ID हैक,प्रत्याशियों से लेकर मतदाताओं में खलबली

    By Ramesh VermaSeptember 28, 20260

    👉🏻 उधर, फर्जी वोटों की दिल्ली में हुई शिकायत,अब आगे क्या…? टिकी निगाहकोरबा, युवा कांग्रेस…

    बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण

    September 28, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    September 28, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत करतला, पौड़ी, पाली व कटघोरा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन

    September 28, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    [email protected]

    Categories
    • Blog (55)
    • कोरबा (2,938)
    • छत्तीसगढ़ (168)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.