Author: Ramesh Verma

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

कोरबा,भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) की सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना ‘आरोग्य’ की मदद से वर्ष भर में कोरबा एवं छत्तीसगढ़ के 70 से अधिक गांवों के 1.2 लाख से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई गई। प्राथमिक स्वास्थ्य, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, निवारक देखभाल और स्वास्थ्य जागरूकता को केंद्र में रखते हुए कंपनी ने समुदाय में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया है। वित्तवर्ष 2026 में ‘आरोग्य’ के तहत 92 हजार से अधिक लोगों को प्राथमिक, निवारक एवं उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। तीन ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से लगभग 4800 नागरिकों को नियमित प्राथमिक उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श…

Read More

कोरबा, निहारिका क्षेत्र स्थित न्यू दिल्ली स्वीट्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद होटल संचालक की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। वायरल वीडियो में होटल के उपयोग में आने वाले बर्तनों को बाथरूम में धोते हुए देखा जा सकता है, जिससे खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आई हैं।जानकारी के अनुसार, होटल पहुंचे एक ग्राहक ने बर्तनों को बाथरूम में धोए जाते देखा और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद आम लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना…

Read More

कोरबा,भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के लिएमतदान केंद्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु 20-रामपुर विधानसभा क्षेत्र तथा 21-कोरबा विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों BLO का 01 अक्टूबर 2026 को इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC का प्रशिक्षण कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।20-रामपुर विधानसभा क्षेत्र एवं 21-कोरबा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सम्मिलित कोरबा एवं करतला ब्लॉक के बूथ लेवल अधिकारियों BLO…

Read More

कोरबा, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आज शुक्रवार 02 अक्टूबर को कोरबा प्रेस क्लब व पत्रकार गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित, कोरबा द्वारा उन्हें नमन किया गया। इस दौरान दोनों संस्था के पदाधिकारियों समेत कार्यकारिणी एवं सदस्य उपस्थित रहें।

Read More

कोरबा, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आज शुक्रवार 02 अक्टूबर को कोरबा प्रेस क्लब व पत्रकार गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित, कोरबा द्वारा उन्हें नमन किया गया। इस दौरान दोनों संस्था के पदाधिकारियों समेत कार्यकारिणी एवं सदस्य उपस्थित रहें।

Read More

कोरबा,गांधी चौक कोरबा, गांधी प्रतिमा बुधवारी, शास्त्री प्रतिमा कोसाबाड़ी एवं जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण अर्पित कर उन्हे स्मरण किया।इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत ने कहा कि मोहन दास करमचंद गांधी, एक ऐसा नाम जो दुनियाभर में अपने दृढ़ निश्चय, सत्य के लिये अटल-अडिग और अहिंसा के रास्ते पर चलकर विजय हासिल करने के लिए जाना जाता है। उनके जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, स्कूल में औसत विद्यार्थी…

Read More

बिलासपुर। महिला सम्बन्धी अपराध में निलंबित हुए आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान पुलिस विभाग ने अहम जानकारी दी। विभाग की ओर से कोर्ट को बताया गया कि मामले की प्राथमिक जांच में लगाए गए आरोप प्रमाणित पाए गए हैं। इसके साथ ही आगे की जांच की जानकारी भी कोर्ट के सामने रखी गई।पीड़िता के वकील अभिषेक पांडेय ने बताया कि आईपीएस दीपांशु काबरा को जांचकर्ता अधिकारी और आईपीएस प्रशांत कुमार अग्रवाल को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी बनाने के लिए डीजीपी की ओर से यह प्रस्ताव गृह सचिव को भेजा गया है। मामले की अगली…

Read More

कोरबा,बजरंग चौक–परसाभाठा मार्ग के प्रस्तावित फोरलेन को लेकर स्थानीय दुकानदारों और रहवासियों की समस्याओं के बीच पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने गुरुवार को परसाभाठा क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। बाजार चौक में नागरिकों एवं छोटे दुकानदारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे विकास कार्यों के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास की कीमत गरीबों के घर और उनकी रोजी-रोटी नहीं हो सकती।जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि परसाभाठा के अनेक छोटे दुकानदार वर्षों से अपनी छोटी-छोटी दुकानों के माध्यम से परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। इन दुकानों को हटाने का अर्थ केवल एक दुकान हटाना नहीं,…

Read More

कोरबा, किडनी, पेशाब की नली और पुरुषों से जुड़ी यूरोलॉजी संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए कोरबा में विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा का एक और विकल्प सामने आया है। न्यू बस स्टैंड, लालूराम कॉलोनी स्थित शिवाय हॉस्पिटल में Consultant Urologist डॉ. वैभव कांत बदेरिया की सेवाएं उपलब्ध होने की जानकारी अस्पताल की ओर से जारी परिचय सामग्री में दी गई है। डॉ. वैभव कांत बदेरिया की शैक्षणिक योग्यता MBBS, MS और MCh बताई गई है। वे Consultant Urologist के रूप में यूरोलॉजी से संबंधित मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श और उपचार संबंधी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। किडनी से लेकर…

Read More

कोरबा,अपनी अनूठी सोच, भव्यता और रचनात्मक थीम के लिए पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध शिवाजी नगर गरबा डांडिया एवं दशहरा उत्सव समिति इस वर्ष फिर एक अलौकिक और आकर्षक प्रयोग के साथ तैयार है। हर साल की तरह इस बार भी पंडाल के निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।इस वर्ष गरबा उत्सव का मुख्य आकर्षण ‘अमृत कलश’ और उसके भीतर सजने वाली ‘स्वप्न नगरी’ होगी। अमृत कलश के प्रवेश द्वार से स्वप्न नगरी तक का सफरसमिति द्वारा बनाए जा रहे इस भव्य पंडाल को एक विशालकाय अमृत कलश का रूप दिया जा रहा है।अनोखा प्रवेश द्वार, 50 फीट…

Read More