Author: Ramesh Verma
रायपुर ,छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ई-चालान को लेकर आम जनता की परेशानी का मामला सामने आया है।शहर के कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों ने आरोप लगाया है कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर भेजे जा रहे ई-चालान की राशि अधिक होने से लोगों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि कई मामलों में 1000 से लेकर 5000 रुपये तक के ई-चालान भेजे जा रहे हैं।जिससे आम नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि चालान भरने के लिए उन्हें अपना काम छोड़कर यातायात कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं, जिससे…
0 कोरबा सांसद, रामपुर विधायक से भी की गई शिकायत कोरबा,भारतीय जनता पार्टी के बरपाली मण्डल अध्यक्ष के द्वारा ग्राम पंचायत गुमिंया के शासकीय गोचर भूमि चारागाह ( 1318/1) पर किये गये अवैध कब्जे को हटाने की मांग ग्रामीणों ने की है।कलेक्टर जनदर्शन में करतला जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत गुमिया के सरपंच व अन्य द्वारा 2 मार्च को की गई शिकायत में कहा गया है कि हम सभी ग्रामवासियों को पूरवर्ती सरकार में शासकीय भूमि के संरक्षण के लिये गोचर / चारागाह हेतु सामुदायिक शासकीय वन अधिकार पट्टा ग्राम पंचायम गुमिंया के नाम से खसरा क्र. 1318/1 रकबा 2.832 हे.…
कोरबा,शहर की सड़कों को अवैध पार्किंग अड्डा बनाने वाले भारी वाहन चालकों और ट्रेलर स्वामियों के खिलाफ कोरबा पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को स्टेडियम से सीएसईबी चौराहा और सीएसईबी पंचवटी तिराहा मार्ग पर सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रक, ट्रेलर और मालवाहक वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान कई वाहनों पर धारा 283 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त कर कोरबा पुलिस लाइन भिजवाया गया।पिछले कुछ दिनों से इस मार्ग पर भारी वाहनों के अवैध रूप से खड़े होने के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा था। स्थिति ऐसी…
( साकेत भवन में लगा नीले, पीले, हरे रंग के लेटर बाक्स, जिनमें इन मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के लिये आमनागरिक डालेंगे अपने पत्र, पायेंगे समयसीमा में समाधान ) कोरबा ,नगर पालिक निगम केारबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित परिसर में महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने मेयर की पाती का शुभारंभ कराया। निगम द्वारा आमजनता को उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न मूलभूत सुविधाओं में प्रमुख पानी, बिजली व साफ-सफाई आदि से जुड़ी समस्याओं पर आमजन द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर कार्यवाही व समस्याओं का समाधान अब 24 घंटे के अंदर निगम द्वारा अनिवार्य रूप…
👉🏻 एसपी विजय कुमार पांडेय (IPS) की तत्पर कार्यवाही से मुख्य आरोपी गिरफ्तार👉🏻 युवती के प्रेमी के भाई का फोन लेकर धमकाया था आरोपी ने कोरबा/जांजगीर-चाम्पा, कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार के शाम वीडियो बनाकर सुसाइड कर लेने के मामले में जिस तरह की सनसनी पंतोरा चौकी पुलिस पर लगे आरोप को लेकर थी, उससे सनसनीपूर्ण इसका खुलासा हुआ है। मामला इसके बिलकुल विपरीत निकाला। जांजगीर-चाम्पा जिले के एसपी विजय कुमार पांडे (IPS) ने सोशल मीडिया में वायरल वीडियो को काफी गंभीरता से लिया और उन्होंने स्वयं अपने नेतृत्व में इस पूरे मामले की जब जांच पड़ताल…
कोरबा , ऐसा लग रहा हैं की इस समय शहर में चोर गिरोह सक्रिय है, जो आए दिन चोरी की वारात को अंजाम दे रहे हैं। शातिर चोरों ने एक ही रात पांच मकानों में चोरी की है। जिसमें चार मकान एक ही बस्ती की है, जबकि पांचवां पॉश कालोनी में स्थित है। हालांकि चोरों के हाथ लगे सामान स्पष्ट नही है। इसका खुलासा मकान मालिको के लौटने पर होगा।मामला सामने आने के बाद पुलिस आरोपियों की पतासाजी कर रही है। पहली घटना मानिकपुर पुलिस चौकी अंतर्गत रविशंकर शुक्ल नगर की है। यहां आवास क्रमांक एलआईजी 2/13 में मथुरा चंद्रा…
कोरबा,छत्तीसगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले जहां कई युवा महिलाओं के पास रोजगार के सीमित अवसर थे, वहीं अब वे फैक्ट्रियों, तकनीकी कार्यों, हॉस्पिटैलिटी सेवाओं और उभरते तकनीकी क्षेत्रों में काम कर रही हैं। इस बदलाव में बालको का वेदांता स्किल स्कूल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यहां महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण और उद्योग से जुड़ा अनुभव दिया जाता है, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ नौकरी के लिए तैयार हो रही हैं। कई महिलाओं के लिए यह यात्रा सिर्फ नौकरी पाने तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने परिवार का भविष्य बदलने का…
कोरबा , अंचल के टी.पी. नगर चौकी रेलवे क्रासिंग लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। आज प्रात: पुनः यहां कोयला भरी मालगाड़ी के रेलवे क्रासिंग पर घंटों खड़ी रहने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक अतिरिक्त इंजन आने के बाद मालगाड़ी क्रासिंग से आगे बढ़ी और जाम में फंसे लोग अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।उल्लेखनीय हैं की इस रेलवे ट्रैक से बालको एवं छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के संयंत्रों के लिए कोयला आपूर्ति हेतु मालगाडिय़ां चलती हैं, जो ओवरलोड, ट्रैक के चढ़ाव होने और मालगाड़ी के डिब्बों की अधिकाधिक संख्या होने के कारण…
कोरबा ,पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा चेट्रीचंड्र महोत्सव 14 मार्च से आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के दौरान विविध कार्यक्रम होंगे। मुख्य कार्यक्रम 20 मार्च को सुबह बहराणे साहब की पूजा, रक्तदान शिविर, दोपहर में आम भंडारा व शाम को भव्य शोभायात्रा के रूप में होगा। पूज्य सिंधी पंचायत के सचिव नरेश जगवानी ने बताया कि सिंधी समाज द्वारा ईष्ट देव वरुण अवतार सांई झूलेलाल का अवतरण दिवस चेट्रीचंडू महोत्सव 14 से 20 मार्च तक आस्था व उल्लास के साथ मनाया जाएगा।जानकारी के अनुसार 14 मार्च को सिंधु भवन रानी रोड में शाम 6 बजे भगवान झूलेलाल की स्तुति धुनी साहब एवं…
0. 1 अप्रैल को ढपढप (बांकीमोंगरा) में होगा आयोजन0. 108 कन्याओं के नए जीवन में प्रवेश कराने हमें मिल रहा अवसर, यह सौभाग्य की बात-सर्वमंगला मंदिर प्रबंधक एव व्यवथापककोरबा, माँ सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर दुरपा कोरबा में 2024 में नम: सामूहिक विवाह के सफल आयोजन के बाद इस वर्ष नम: सामूहिक विवाह को बड़ा विस्तार दिया जा रहा है। 01 अप्रैल 2026 को ढपढप (बांकीमोंगरा) में विश्व विख्यात कथा वाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री के सानिध्य में एवं अपना आश्रम सेवा समिति के आयोजकत्व में यह पूण्य कर्म सम्पन्न होगा। इस पुण्यधरा पर 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह…

