
कोरबा, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत करतला, पौड़ी उपरोड़ा,पाली एवं कटघोरा क्षेत्र में विभिन्न जनहितकारी एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान के तहत सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जनसंपर्क एवं सेवा कार्यों के माध्यम से आम नागरिकों को जोड़ने का प्रयास किया गया। विभिन्न स्थानों पर लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

अभियान के दौरान बच्चों एवं युवाओं के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित भी किया गया।
कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वक्ताओं ने सेवा भाव, सामाजिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज के विकास में सभी की सहभागिता को आवश्यक बताया। अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छ, स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।













