Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    सर्वमंगला मंदिर में शारदीय नवरात्रि का भव्य शुभारंभ, 12,106 ज्योति कलश प्रज्वलित

    October 11, 2026

    निर्माणाधीन सड़क से उखड़ रही गिट्टी, कांग्रेस ने झाड़ू लगाकर खोली निगम के घटिया निर्माण की पोल!

    October 10, 2026

    बालको का स्वास्थ्य संकल्प, सामुदायिक सेवाओं से उन्नत चिकित्सा तक विस्तार

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»सर्वमंगला मंदिर में शारदीय नवरात्रि का भव्य शुभारंभ, 12,106 ज्योति कलश प्रज्वलित
    कोरबा

    सर्वमंगला मंदिर में शारदीय नवरात्रि का भव्य शुभारंभ, 12,106 ज्योति कलश प्रज्वलित

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaOctober 11, 2026
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कनाडा, अमेरिका, सिंगापुर और लंदन से भी प्रज्वलित कराए गए ज्योति कलश, माता के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

    कोरबा, जिले के प्रसिद्ध मां सर्वमंगला मंदिर में शारदीय नवरात्रि 2026 का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। नवरात्रि के पहले दिन से ही माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही बनी रही। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय भविष्य की कामना कर रहे हैं।


    शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। ज्योति कलशों की स्थापना के साथ ही पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया है। माता के जयकारों और धार्मिक अनुष्ठानों से मंदिर में उत्सव का माहौल बना हुआ है। कोरबा जिले के अलावा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों और देश के अन्य क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंच रहे हैं।
    12,106 ज्योति कलशों से जगमगाया माता का दरबार
    मंदिर के राजपुरोहित नन्हा पांडे ने बताया कि इस वर्ष शारदीय नवरात्रि के दौरान मां सर्वमंगला मंदिर में कुल 12,106 ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए हैं। इनमें 11,000 तेल के और 1,100 घी के ज्योति कलश शामिल हैं। श्रद्धालुओं ने माता के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त करते हुए ज्योति कलशों की स्थापना कराई है। इन प्रज्वलित ज्योतियों के माध्यम से भक्त नौ दिनों तक माता की आराधना करेंगे।

    विदेशों तक फैली मां सर्वमंगला के प्रति आस्था

    मां सर्वमंगला मंदिर की विशेषता यह भी है कि यहां देश ही नहीं, विदेशों में रहने वाले श्रद्धालुओं की आस्था भी जुड़ी हुई है। राजपुरोहित नन्हा पांडे के अनुसार, इस वर्ष कनाडा से तीन तथा सिंगापुर, अमेरिका और लंदन से एक-एक ज्योति कलश प्रज्वलित कराया गया है। विदेशों में रहने वाले भक्तों की ओर से ज्योति कलशों की स्थापना मां सर्वमंगला के प्रति उनकी गहरी श्रद्धा और विश्वास को दर्शाती है।

    नौ दिनों तक रहेगा भक्तिमय माहौल
    नवरात्रि के पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आगामी दिनों में भक्तों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। माता के दरबार में प्रज्वलित हजारों ज्योति कलश आस्था, विश्वास और भक्ति के प्रतीक बने हुए हैं। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व के दौरान मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन का सिलसिला जारी रहेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    निर्माणाधीन सड़क से उखड़ रही गिट्टी, कांग्रेस ने झाड़ू लगाकर खोली निगम के घटिया निर्माण की पोल!

    October 10, 2026

    बालको का स्वास्थ्य संकल्प, सामुदायिक सेवाओं से उन्नत चिकित्सा तक विस्तार

    October 6, 2026

    बाथरूम में धुल रहे थे होटल के बर्तन! वायरल वीडियो के बाद न्यू दिल्ली स्वीट्स पर कार्रवाई की तैयारी, देखिए वीडियो

    October 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    सर्वमंगला मंदिर में शारदीय नवरात्रि का भव्य शुभारंभ, 12,106 ज्योति कलश प्रज्वलित

    By Ramesh VermaOctober 11, 20260

    कनाडा, अमेरिका, सिंगापुर और लंदन से भी प्रज्वलित कराए गए ज्योति कलश, माता के दर्शन…

    निर्माणाधीन सड़क से उखड़ रही गिट्टी, कांग्रेस ने झाड़ू लगाकर खोली निगम के घटिया निर्माण की पोल!

    October 10, 2026

    बालको का स्वास्थ्य संकल्प, सामुदायिक सेवाओं से उन्नत चिकित्सा तक विस्तार

    October 6, 2026

    बाथरूम में धुल रहे थे होटल के बर्तन! वायरल वीडियो के बाद न्यू दिल्ली स्वीट्स पर कार्रवाई की तैयारी, देखिए वीडियो

    October 3, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    [email protected]

    Categories
    • Blog (55)
    • कोरबा (2,952)
    • छत्तीसगढ़ (169)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.