Author: Ramesh Verma
कोरबा, एक पखवाड़े बाद हुई रिमझिम बारिश से धान की फसल को नया जीवनदान मिला और पौधे लहलहा उठे हैं। खेतों की हरियाली देख किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। बारिश का इंतजार कर रहे किसान अब थरहा लगाने की तैयारी में भी जुट गए हैं। वहीं उमस भरी गर्मी से आमलोगों को राहत मिली है। रूक-रूक कर रिमझिम बारिश से मौसम भी खुशनुमा हो गया है।खेतों में धान के फसल की हरियाली देखते ही बन रही है। सूखा विधि से खेती करने वाले किसानों के धान के पौधे से हरियाली देखते ही बन रही है। वहीं देरी से…
बिलासपुर। टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बिलासपुर पुलिस ने डॉक्टर की कार से 85 हजार रुपए की चोरी के जुर्म में एक पुराने चोर को पकड़ा है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने कार की पिछली सीट पर रखे थैले में टमाटर को देखा तो उसकी नीयत बिगड़ गई। डॉक्टर की कार का दरवाजा ठीक से बंद नहीं था, इसलिए सब्जियों का थैला निकालने के लिए वह जैसे ही कार में घुसा तो उसे पैसे वाला बैग भी दिखा। उसने पैसे भी निकाल लिए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार…
कोरबा, जिले के नवपदस्थ कलेक्टर सौरभ कुमार ने श्रीकांत वर्मा को कोरबा एसडीएम नियुक्त किया है। कलेक्टर के आदेश के मुताबिक सीमा पात्रे को उप निर्वाचन अधिकारी का प्रभार सौंपा गया है।कलेक्टर के प्रभार लेते ही विभागीय कामकाज में कसावट लाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस कड़ी में कोरबा एसडीएम सीमा पात्रे को उप निर्वाचन अधिकारी बनाते हुए एसडीएम कोरबा का चार्ज बिलासपुर से तबादला होकर आए संयुक्त कलेक्टर श्रीकांत वर्मा को सौंपा गया है।
0 बीजेपी खेमे में मची खलबली कोरबा, जिलान्तर्गत कटघोरा नगर पालिका परिषद में राजनीतिक सियासत अपने चरम पर है। कुछ दिनों पूर्व भारतीय जनता पार्टी खेमे के पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए कोरबा जिला कलेक्टर को आवेदन दिया था। जिस पर बीजेपी के 7 पार्षदों सहेवेत एक अन्य निर्दलीय पार्षद शामिल थे।कटघोरा नगर पालिका में कुल 15 वार्ड हैं। जिसमें 7 कांग्रेस व 7 बीजेपी और एक निर्दलीय पार्षद शामिल है। बीजेपी द्वारा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। शहर अध्यक्ष कांग्रेस राजीव लखन पाल ने एवं नगर पालिका अध्यक्ष रतन मित्तल द्वारा संगठन…
कोरबा, आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 की तैयारी व सुनियोजित क्रियान्वयन को देखते हुए प्रशासनिक अफसरों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किए गए हैं। प्रशासनिक कार्यों में कसावट की दृष्टि से तहसीलदार व नायब तहसीलदारों का अस्थायी रुप से तबादला किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिए हैं।राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन ने भारत निर्वाचन आयोग से मिले निर्देश के अनुसार जिले में पदस्थ तहसीलदार व नायब तहसीलदारों का अस्थायी रुप से स्थानांतरण करने के आदेश दिए थे। इस आदेश का परिपालन सुनिश्चित करते हुए कलेक्टर ने तबादला आदेश जारी किया है।इस आदेश के अनुसार प्रशासनिक…
0कोरबा वन मंडल के पसरखेत वन परिक्षेत्र का मामला, हो सकती है रेंजर के ऊपर कड़ी कार्यवाही 0 लाखों रुपए की लागत से बनाया गया जलाशय कोरबा, पिछले 48 घंटे से जिले में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश से नदी और नाले पूरे उफान पर हैं और जिले के प्रमुख बांध भरने के करीब आ चुके हैं। लगातार बारिश की वजह से वनांचल क्षेत्र में वन विभाग द्वारा तैयार किया गया एक जलाशय भी पिछले 2 दिनों से लगातार पानी भरने से लबालब हो गया था। जिससे जलाशय से पानी छलक रहा था। तीसरे दिन शुक्रवार को भी लगातार बारिश…
कोरबा , कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में कुसमुंडा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर एम/892 में निवास करने वाले एसईसीएल कर्मी घुरन सिंग कंवर घर पर ही मृत हालत में मिले है। बताया जा रहा है की घुरन सिंग घर पर अकेले रहते थे, उनका परिवार सूरजपुर जिले के बाकीपुर में रहता है, घूरन सिंग कल शाम से घर से बाहर नहीं निकले, अनहोनी की आशंका होने पर पड़ोसियों ने खिड़की से देखा तो वे बेसुध पड़े हुए थे, आवाज देने पर भी वे नही उठे जिस पर कुसमुंडा पुलिस को सूचना दी गई कुसमुंडा थाना प्रभारी स्टाफ संग मौके पर पहुंचे दरवाजा…
गौरेला- पेण्ड्रा – मरवाही, छत्तीसगढ़ में बीते दो दिनों से झमाझम बारिश हो रही है, कई इलाके जलमग्न हो गए थे। मौसम विभाग ने गौरेला- पेण्ड्रा – मरवाही जिले के ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रशासन ने जिले में प्रायमरी से 12वी तक की संचालित शासकीय और प्राइवेट स्कूलों में 4 और 5 अगस्त तक अवकाश घोषित किया है।
•आरोपीगणों से लूट में प्रयुक्त चाकु एवं मोटर सायकल जप्त•आरोपीगणों से लुट की रकम जप्तकोरबा, मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना दीपका के अप० क्रमांक 250/23 धारा 392,34 भादवि0 के प्रार्थी धीरज कुमार अग्रवाल द्वारा प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया गया कि दिनांक 24.07.2023 को मै रंजना, सिरकी, तिवरता आदि जगहों से समान के पैस कलेक्शन कर 147000 रूपये को अपने काले रंग के बैग में रख कर शाम 05/20 बजे लगभग तिवरता से दीपका अपनी एक्टीवा क्रमांक सीजी -12 एपी-5890 से जा रहा था कि रास्ते में तिवरता रोड कोसाबाडी के पास एक सफेद नीले रंग…
कोरबा, जिला नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने बारिश के बीच में ही अधिकारियों के साथ शहर का मैराथन दौरा करते हुए व्यवस्थाओं का सघन रूप से जायजा लिया। शहर की स्वच्छता व साफ-सफाई की व्यवस्था, बरसात के मद्देनजर जलभराव की स्थिति, पानी की निकासी, सुलभ शौचालय व रैनबसेरा, एस.एल.आर.एम.सेंटर की व्यवस्था, वहॉं की कार्यप्रणाली पर फोकस करते हुए व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।नगर निगम आयुक्त सुश्री ममगाई ने शहर में हो रही वर्षा के बीच ही शहर विभिन्न स्थानों का दौरा कर व्यवस्थाओं का सघन रूप से जायजा लिया। भ्रमण के दौरान उन्होने…
