Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    ब्रेकिंग न्यूज़ खबर ऊर्जा – नगर निगम की घोर लापरवाही कूड़े के ढेर में मिला जन्म प्रमाण पत्र , देखिए वीडियो

    May 13, 2026

    यातायात पुलिस ने वाहन चालकों कि  एल्कोमीटर से  की जांच

    May 13, 2026

    मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार कृष्ण दास पहुंचे कोरबा, बदलते दौर में पत्रकारिता पर दिया व्याख्यान

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 13
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»जिले में 3 दिनों से हो रही है लगातार बारिश जलाशय का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त , वन अमला जुटा बचाने में, निर्माण में हुई है लापरवाही
    कोरबा

    जिले में 3 दिनों से हो रही है लगातार बारिश जलाशय का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त , वन अमला जुटा बचाने में, निर्माण में हुई है लापरवाही

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaAugust 4, 2023
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    0कोरबा वन मंडल के पसरखेत वन परिक्षेत्र का मामला, हो सकती है रेंजर के ऊपर कड़ी कार्यवाही

    0 लाखों रुपए की लागत से बनाया गया जलाशय

    कोरबा, पिछले 48 घंटे से जिले में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश से नदी और नाले पूरे उफान पर हैं और जिले के प्रमुख बांध भरने के करीब आ चुके हैं। लगातार बारिश की वजह से वनांचल क्षेत्र में वन विभाग द्वारा तैयार किया गया एक जलाशय भी पिछले 2 दिनों से लगातार पानी भरने से लबालब हो गया था। जिससे जलाशय से पानी छलक रहा था। तीसरे दिन शुक्रवार को भी लगातार बारिश होने की वजह से जलाशय का बेस्ट बियर (एक हिस्सा) क्षतिग्रस्त हो गया। जैसे ही वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना मिली वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंचकर बेस्ट बियर को बचाने का प्रयास में जुट गई है। जिस तरह से जलाशय का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है इसे लापरवाही माने या फिर प्राकृतिक आपदा। अभी स्पष्ट नहीं है। यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि आखिर क्या कारण है कि जलाशय का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ।
    उल्लेखनीय है कि पिछले 3 दिनों से जिले व उसके आसपास सभी क्षेत्रों में झमाझम मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश ने जहां आम लोगों की जनजीवन को बुरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है तो वही निचली बस्तियों में पानी भरने लगा है। बताया जाता है कि कोरबा में मंडल के अंतर्गत आने वाले पसरखेत वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सोलवा में वन विभाग द्वारा लाखों की लागत से उक्त जलाशय बनाया गया है।

    वन विभाग के सूत्राें के मुताबिक लगातार मूसलाधार बारिश की वजह से जलाशय पहले ही लबालब हो गया था और पानी के तेज बहाव के चलते जलाशय का बेस्ट बियर का एक हिस्सा मामूली क्षतिग्रस्त हुआ था। तीसरे दिन पानी का बहाव इतना तेज हो गया कि बेस्ट बियर पानी के साथ बहाव में बह गया। वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंच गई है और बेस्ट बियर को बचाने के प्रयास में जुटी हुई है। लेकिन जिस तरह से लगातार बारिश हो रही है इससे ऐसा नजर नहीं आ रहा है कि इस बेस्ट बियर को इस मूसलाधार बारिश से बचाया जा सकेगा। सूत्र यह भी बताते है कि प्रारंभिक ताैर पर जिस तरीके से जलाशय का बेस्ट बियर क्षतिग्रस्त हुआ है इससे यह भी नजर आ रहा है कि कहीं न कहीं निर्माण में लापरवाही बरती गई है। जिसमें रेंजर की भूमिका हाे सकती है। वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को इसे संज्ञान में लेकर लापरवाही बरतने वाले रेंजर के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़ खबर ऊर्जा – नगर निगम की घोर लापरवाही कूड़े के ढेर में मिला जन्म प्रमाण पत्र , देखिए वीडियो

    May 13, 2026

    यातायात पुलिस ने वाहन चालकों कि  एल्कोमीटर से  की जांच

    May 13, 2026

    मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार कृष्ण दास पहुंचे कोरबा, बदलते दौर में पत्रकारिता पर दिया व्याख्यान

    May 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    ब्रेकिंग न्यूज़ खबर ऊर्जा – नगर निगम की घोर लापरवाही कूड़े के ढेर में मिला जन्म प्रमाण पत्र , देखिए वीडियो

    By Ramesh VermaMay 13, 20260

    0 आम आदमी जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने निगम के काट रहे…

    यातायात पुलिस ने वाहन चालकों कि  एल्कोमीटर से  की जांच

    May 13, 2026

    मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार कृष्ण दास पहुंचे कोरबा, बदलते दौर में पत्रकारिता पर दिया व्याख्यान

    May 13, 2026

    झेरिया धोबी बरेठ समाज बिलासपुर संभाग के उपाध्यक्ष बने गिरधारी

    May 12, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,752)
    • छत्तीसगढ़ (163)
    • दुनिया (25)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.