Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    महानदी कॉम्प्लेक्स निहारिका में गणेश महापुराण का भव्य आयोजन, व्यापारिक संघों के सहयोग से कार्यक्रम रहा सफल

    September 24, 2026

    परिवहन विभाग की सक्रियता, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना , 10 वाहनों से वसूला गया 22,300 रुपए

    September 24, 2026

    बाजे-गाजे के साथ गणपति बप्पा को दी विदाई

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»बारिश के बीच आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने किया शहर का दौरा
    कोरबा

    बारिश के बीच आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने किया शहर का दौरा

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaAugust 3, 2023
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link


    कोरबा, जिला नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने बारिश के बीच में ही अधिकारियों के साथ शहर का मैराथन दौरा करते हुए व्यवस्थाओं का सघन रूप से जायजा लिया। शहर की स्वच्छता व साफ-सफाई की व्यवस्था, बरसात के मद्देनजर जलभराव की स्थिति, पानी की निकासी, सुलभ शौचालय व रैनबसेरा, एस.एल.आर.एम.सेंटर की व्यवस्था, वहॉं की कार्यप्रणाली पर फोकस करते हुए व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।
    नगर निगम आयुक्त सुश्री ममगाई ने शहर में हो रही वर्षा के बीच ही शहर विभिन्न स्थानों का दौरा कर व्यवस्थाओं का सघन रूप से जायजा लिया। भ्रमण के दौरान उन्होने मिनीमाता कालेज के पीछे स्थित निगम के एस.एल.आर.एम. सेंटर का औचक निरीक्षण कर सेंटर की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होने सेंटर में कार्यरत स्वच्छता दीदियों से उनके कार्यो के संबंध में विस्तार से चर्चा की, कार्य के दौरान किसी प्रकार की कोई समस्या तो उपस्थित नहीं होती, उसकी जानकारी लेते हुए सेंटर की व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिये, उन्होने कचरे के पृथकीकरण एवं अपशिष्ट के प्रबंधन पर अधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया।
    आयुक्त सुश्री ममगाई ने भ्रमण के दौरान शहर के विभिन्न स्थलों पर साफ-सफाई कार्यो का निरीक्षण किया, उन्होने डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण कार्य को और अधिक प्रभावी व त्रुटिरहित रूप से संपादित करने के निर्देश दिये तथा साफ-सफाई कार्यो में कसावट लाने व शहर की स्वच्छता पर विशेष फोकस रखकर कार्य करने के संबंध में अधिकारियों का मार्गदर्शन किया। आयुक्त सुश्री ममगाई ने अधिकारियों से कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 तथा ओ.डी.एफ. आदि के संबंध में आवश्यक तैयारियॉं तत्काल पूरी करें। उन्होने इस मौके पर आमजन से अपील करते हुए कहा कि घरों व दुकानों से निकले हुए सुखे व गीले कचरे को पृथक-पृथक डस्टबिन में डाले तथा डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण हेतु पहुंचने वाली स्वच्छता दीदियों के वाहन में ही कचरे को दें, कचरे को सड़क, नाली व सार्वजनिक स्थान पर न डालें, शहर को साफ-सुथरा रखने में अपना सहयोग दें। आयुक्त सुश्री ममगाई ने इस दौरान मिनीमाता कालेज के पीछे स्थित “अपना घर” की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए वहॉं पर रह रहे लोगों से चर्चा की, भोजन व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, मेडिकल सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाओं पर “अपना घर” के संचालक छत्तीसगढ़ वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों व सदस्यों से चर्चा की तथा “अपना घर” की संचालन को बेहतर रूप से संचालित करने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
    0 रैनबसेरा का किया अवलोकन
    आयुक्त सुश्री ममगाई ने भ्रमण के दौरान टी.पी. नगर स्थित नया बस स्टैण्ड तथा बस स्टैण्ड परिसर में स्थित रैनबसेरा का निरीक्षण किया, साथ ही वहॉं पर स्थित पिंक टायलेट व सुलभ शौचालय की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। बस स्टैण्ड के अंदर स्थित दुकानों में सीपेज होने की शिकायत पर आवश्यक कार्यवाही करने, बस स्टैण्ड तथा रैनबसेरे की व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने हेतु भी अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होने पिंक टायलेट व सुलभ शौचालय की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने तथा बेहतर रूप से संचालित करने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया l भ्रमण के दौरान अपर आयुक्त खजांची कुम्हार, अधीक्षण अभियंता एम.के. वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी, सहायक अभियंता राहूल मिश्रा आदि के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    महानदी कॉम्प्लेक्स निहारिका में गणेश महापुराण का भव्य आयोजन, व्यापारिक संघों के सहयोग से कार्यक्रम रहा सफल

    September 24, 2026

    परिवहन विभाग की सक्रियता, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना , 10 वाहनों से वसूला गया 22,300 रुपए

    September 24, 2026

    बाजे-गाजे के साथ गणपति बप्पा को दी विदाई

    September 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    महानदी कॉम्प्लेक्स निहारिका में गणेश महापुराण का भव्य आयोजन, व्यापारिक संघों के सहयोग से कार्यक्रम रहा सफल

    By Ramesh VermaSeptember 24, 20260

    कोरबा,महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका में आयोजित गणेश महापुराण का कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ…

    परिवहन विभाग की सक्रियता, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना , 10 वाहनों से वसूला गया 22,300 रुपए

    September 24, 2026

    बाजे-गाजे के साथ गणपति बप्पा को दी विदाई

    September 23, 2026

    एल्युमिनियम ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु

    September 22, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    [email protected]

    Categories
    • Blog (55)
    • कोरबा (2,934)
    • छत्तीसगढ़ (168)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.