Author: Ramesh Verma
बालकों का कटघोरा थाना क्षेत्र की घटना कोरबा, दो अलग-अलग घटनाक्रमों में गत रात्रि सोते वक्त एक महिला व एक मासूम को जहरीले सर्प ने डंस कर मौत के घाट उतार दिया। बालको नगर थानांतर्गत डोंगाघाट बस्ती निवासी सुमन बाई उम्र 29 पति श्याम सिंह को 2 बजे रात्रि के लगभग डंडा करैत सर्प ने डंस लिया। जिसकी जिला अस्पताल लाते वक्त मौत हो गई।इसी तरह कटघोरा थाना के बड़े बांका निवासी राजकुमार पोर्ते की 3 वर्षीय पुत्री सीमा को भी घोड़ा करैत सर्प ने डंस लिया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई।
0 दूरभाष नंबर 07759-228548 व वैकल्पिक नंबर 0 9770113592, 8770133715 पर किया जा सकता है संपर्क कोरबा ,कलेक्टर श् सौरभ कुमार द्वारा जिले में अति वर्षा एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने राहत एवं बचाव हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने जिले में हो रही बारिश के मद्देनजर सभी को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। जिले में मानसून सीजन के दौरान अतिवर्षा एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने हेतु जिला कार्यालय कोरबा के बाढ़ नियंत्रण कक्ष में 27 जून से मानसून की विदाई तक की अवधि हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई…
0 बारिश होते ही खेत के खेत हुए गायब 0 थरहा लेकर रोपा लगाने पहुंचे थे किसान कोरबा , भिलाई खुर्द में बारिश के पानी से बहकर पावर प्लांट से उत्सर्जित राख किसानों के खेतों तक पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा हैं की किसान जब थरहा लेकर रोपा लगाने खेत पहुंचे, तो देखा पूरा खेत राखड़ से पट चुका है। मानो राखड़ ने उनके खेतों को निगल लिया हो।बीते कुछ वर्षों से अवैध तरीके से राख को जहां-तहां फेंकने की समस्याओं से जूझ रहा है। अवैध रूप से कहींं भी राखड़ डंप कर दिया जाता है। जो गर्मी में…
कोरबा, भाजयुमो छत्तीसगढ़ के प्रदेशव्यापी आह्वान नव मतदाता सम्पर्क अभिनंदन अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत आज रामपुर विधानसभा के कुदमुरा मंडल में पहुंचकर भाजयुमो के साथियों के साथ नव मतदाताओं को अभिनंदन पत्र प्रदान कर स्वागत किया। सभी नव मतदाताओं को हर चुनाव में अपने बहुमूल्य मत का प्रयोग करने का आग्रह किया। एवम समस्त पदाधिकारियों से भेंट कर संगठनात्मक चर्चा किए।प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर मंडल के पदाधिकारी/कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी और हर्षोल्लास से स्वागत किया। इस अवसर पर बरपाली ग्राम पंचायत के सरपंच समय लाल , भाजपा ज़िला महामंत्री टिकेश्वर राठिया ,…
0 वेदांता एल्यूमिनियम के समस्त प्रचालनों में लागू नीति के तहत ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को लिंग पुनर्निर्धारण सर्जरी के लिए मिलेगी वित्तीय व अन्य मदद कोरबा, विनिर्माण क्षेत्र में देश के सबसे बड़े एल्यूमिनियम उत्पादक वेदांता एल्यूमिनियम की अनुषंगी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने प्रचालन में नियुक्त एलजीबीटीक्यूप्लस कर्मचारियों के कल्याण की दिषा में विशिष्ट समावेशी पहल करते हुए ‘लिंग पुनर्पुष्टि अवकाश एवं मुआवजा नीति’ क्रियान्वित की है। यह नीति वेदांता एल्यूमिनियम के समस्त प्रचालनों में कार्यरत ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए लागू है।इस नीति से लिंग पुनर्निर्धारण सर्जरी के इच्छुक जरूरतमंद कर्मचारियों को मदद मिलेगी। विविधता एवं समावेशन के…
कोरबा, कोरबा-चांपा मार्ग में स्थित उरगा थानांतर्गत बरपाली चौक के पास हाईवा और बाइक सवार युवक की जबरदस्त टक्कर हो गयी। इस घटना में घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गयी। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिलने के कारण अभी शिनाख्त जारी हैं।स्थानीय लोगो के द्वारा बताया जा रहा हैं की हाईवा चालक बालको से राखड़ लेकर मड़वारानी गया था जहां से राखड़ डंप कर वापस लौट रहा था, इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई सूचना…
कोरबा, लोन देने वाली फायनेंस कंपनी के एक कर्मचारी द्वारा ग्राहकों से किश्त वसूली करने के बाद उसे जमा नहीं किया गया। कर्मचारी के विरूद्ध अमानत में खयानत का अपराध दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार मानिकपुर पुलिस चौकी अंतर्गत शारदा विहार कालोनी के एमआईजी-6 में वेक्टर फायनेंस कंपनी संचालित है जिसमें भास्कर वर्मा पिता लेखराम 28 वर्ष शाखा प्रबंधक है। कंपनी द्वारा ग्राहकों को लोन दिया जाता है। लोन की किश्त वसूली के लिए रिलेशन ऑफिसर के तौर पर गजेन्द्र पटेल को पदस्थ किया गया है। कस्टमर रिलेशनशीप ऑफिसर गजेन्द्र पटेल के द्वारा ग्राहकों से लोन की रकम…
हाथियों के बाद तेज तेंदुआ का वितरण कोरबा, वनमंडल कटघोरा के पसान रेंज में हाथियों के बाद अब तेंदुआ का आतंक शुरू हो गया है। बताया जा रहा हैं की अचानक पहुंचे तेंदुआ ने रेंज के बीजाडांड बीट में स्थित बरदापखना गांव में विजय कुमार आयाम पिता सिकंदर सिंह नामक एक ग्रामीण की गाय को निशाना बनाते हुए उस पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई।जंगली जानवरों के गांव में आने तथा पशुधन को हानि पहुंचाए जाने की सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचकर दस्तावेजी कार्रवाई में जुट गए हैं। बताया गया…
कोरबा , प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा निगम मद से विकास कार्यक्रमों के अन्तर्गत विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन दिनांक 7 अगस्त दिन सोमवार को वार्ड क्रमांक 24 अन्तर्गत एम.पी. नगर विस्तार के उद्यान में दोपहर 12 बजे किया जाएगा जिसके तहत गार्डन में शेड, स्टोर रूम एवं टॉयलेट का निर्माण कार्य कराया जायेगा। उसी समय अतिथियों द्वारा स्मृति उद्यान, पुष्पलता उद्यान, शिवाजीनगर उद्यान, एमपी. नगर उद्यान एवं बिसाहू दास महंत उद्यान में खेल उपकरण प्रदाय एवं स्थापना कार्य कराया जायेगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जयसिंह अग्रवाल के साथ…
रायपुर, निलंबित आइएएस रानू साहू की जमानत याचिका विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट ने खारिज कर दी है। बता दें शुक्रवार 4 अगस्त को हुई सुनवाई में कोयला घोटाले की आरोपित निलंबित आइएएस रानू साहू की 18 अगस्त तक न्यायिक रिमांड बढ़ गई है। इसके अलावा आज शनिवार को कोल घोटाले मामले के अन्य आरोपितों की न्यायिक रिमांड खत्म होने पर कोर्ट में पेशी हुई। इसमें सूर्यकांत तिवारी, समीर विश्नोई, सुनील अग्रवाल सहित अन्य को कोर्ट में पेश किया गया। इन सभी की 23 अगस्त तक न्यायिक रिमांड बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही कोल कंपनियों को…
