Author: Ramesh Verma
0 सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए चलाए जा रहा अभियान कोरबा,200 से अधिक पशुओं को गौशालाओं एवं गौठानों में ले जाकर रखा गया सुरक्षित राज्य शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय एवं राजकीय राजमार्ग में घुमन्तु पशुओं को सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु कार्यवाही की गई। इससे पहले जिले के कोरबा व पाली क्षेत्र में राजमार्गों में रेडियम बेल्ट लगाया गया.उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ. एस.पी. सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार घुमन्तु पशुओं की सुरक्षा हेतु 14 अलग-अलग दल गठित कर पशुओं को सड़कों से हटाकर गौठानों, गौशालाओं तथा अस्थाई शेल्टर में उन्हें ठहराने का काम किया जा रहा…
कोरबा,कोरबा में दूरस्थ इलाके के कई गांव आज भी विकास की राह तक रहे है। वहां के रहवासी बुनियादी सुविधा के लिए संघर्ष कर रहे है। गांव में न तो सुगम रास्ता है और ना ही बिजली की माकूल व्यवस्था। कीचड़ से पटी पगडंडी नुमा रास्ता ही लोगो की मुकद्दर बन गई है। सालो से मदद की गुहार लगा रहे ग्रामीणों के सब्र का बांध अब टूट गया है। उन्होंने उग्र आंदोलन करने की तैयारी शुरू कर दी है। जिला मुख्यालय करीब 100 किलोमीटर दूर पसान क्षेत्र के लैंगा, सैंगा, सालिसमार सहित कई ग्रामपंचायत के रहवासी सरकारी योजनाओं से दूर…
केंद्रीय पर्यावरण प्रदूषण बोर्ड के निर्देशों का सख्ती से पालन करने दी हिदायत बिलासपुर/ कोरबा एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट के डिवीजन बेंच ने बालको को फ्लाई एश के निपटान के लिए केंद्रीय पर्यावरण प्रदूषण बोर्ड (सीपीसीबी) के निर्देशों और मापदंडों का गंभीरता के साथ पालन करने की हिदायत दी है। जरूरी निर्देश के साथ डिवीजन बेंच ने जनहित याचिका को निराकृत कर दिया है।कोरबा जिले के ग्राम झगरहा निवासी मृगेश कुमार यादव ने अधिवक्ता नूपुर त्रिवेदी व अंशुल तिवारी के जरिये छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। दायर याचिका में कहा है…
0 सांसद प्रतिनिधि किरण को पितृशोक कोरबा ,पुलिस विभाग से सेवानिवृत सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) मोतीलाल चौरसिया 78 वर्ष का मंगलवार की रात 8.30 बजे निधन हो गया। पिछले तीन साल से अस्वस्थ थे। वे कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत के प्रतिनिधि किरण चौरसिया व पत्रकार सूरज चौरसिया के पिता थे। अपने पीछे पत्नी समेत दो पुत्र व एक पुत्री से भरा पूरा परिवार छोड़ गए। अंतिम संस्कार मोतीसागर मुक्तिधाम में बुधवार को दोपहर 2 बजे किया जाएगा।
कोरबा , कोरबा जिले के नवनियुक्त कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज यहाँ जिला कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। कलेक्टर सौरभ कोरबा जिले के 17वें कलेक्टर के रूप में नियुक्त किये गये हैं। पदभार ग्रहण के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कलेक्टर सौरभ कुमार का स्वागत किया।
बिलासपुर,जिले के नए कलेक्टर संजीव कुमार झा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने निवर्तमान कलेक्टर सौरभ कुमार से शाम जिला कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निपटने के बाद दोनों कलेक्टर एक साथ कलेक्टोरेट पहुंचे और चार्ज का आदान प्रदान किया। उन्होंने गुलदस्ता भेंटकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि गत दिवस हुए प्रशासनिक फेरबदल में बिलासपुर कलेक्टर सौरव कुमार का तबादला कोरबा एवं कोरबा के कलेक्टर संजीव कुमार झा का तबादला बिलासपुर हुआ है। श्री झा वर्ष 2011बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
कोरबा, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी बूथ पर सक्रिय होने शक्तिकेंद्रो की बैठक करना प्रारंभ। प्रदेश व ज़िला संगठन के निर्देशानुसार आज़ भारतीय जनता पार्टी कुदमुरा मंडल के तीन शक्तिकेंद्रो रजगामार, गोडमा, ओमपुर की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी चुनाव की रणनीति बूथ स्तर तक तैयारी हेतु कार्यकर्ताओं को दिए गए दिशानिर्देश। सभी ने अपना बूथ मजबूत कर बूथ जितने का संकल्प लिया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य और कुदमुरा मंडल के प्रभारी श्री किशन अग्रवाल जी, भाजपा किसान मोर्चा के ज़िला उपाध्यक्ष श्री उमेश्वर सोनी जी,…
कोरबा, कोरबा-चांपा मार्ग में गड्ढों से जद्दोजहद करते गुजर रहा एक ट्रेलर अचानक बीच सड़क पर दो टुकड़ों में बंटकर अलग हो गया। भारी वाहन इस तरह अनियंत्रित हुआ कि वह मुख्य मार्ग को ठप्प करते हुए मार्ग के बीचों-बीच आ फंसा। इसकी वजह से कोरबा-चांपा स्टेट हाइवे पर ट्रैफिक जाम लग गया और दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। गनीमत यह रही कि उस वक्त वहां से कोई अन्य वाहन नहीं गुजर रहा था, अन्यथा जानलेवा दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। हालांकि आने-जाने वाले राहगीर घंटों तक इस परेशानी से जूझते रहे।इस घटना…
0 अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत कोरबा, नगर पालिक निगम की नवपदस्थ आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने नगर निगम कार्यालय साकेत पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई को नगर पालिक निगम कोरबा में आयुक्त के पद पर पदस्थ किया गया है। आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने 01 अगस्त को पूर्वान्ह निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के साकेत भवन पहुंचने पर निगम के अधिकारी/कर्मचारियों ने उनका हार्दिक स्वागत किया, नवपदस्थ आयुक्त ने अधिकारी/कर्मचारियों से उनका परिचय प्राप्त किया तथा सभी को टीम भावना…
कोरबा/ रायपुर,जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ में टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। इसकी बड़ी वजह देशभर में हो रही भारी बारिश के कारण टमाटर की कम आवक बताई जा रही है। छत्तीसगढ़ में पहली बार टमाटर 200 रुपये किलो बिक रहा है। कोरबा के बुधवारी बाजार में भी टमाटर 180 से 200 रुपये किलो के नए शिखर पर पहुंच गया, जबकि लगभग 2 महीने से इसकी कीमत 100 से 120 रुपए प्रति किलो थी।बारिश का सीजन शुरू होने से ज्यादातर सब्जी उत्पादक किसान अन्य फसलों की खेती में जुट गए हैं, इसलिए भी बाजारों में लोकल सब्जियों की आवक…
