Author: Ramesh Verma
कोरबा, पुलिस विभाग के कार्यो में कसावट लाने के लिए एसपी यू उदय किरण ने विभागीय तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक सनत सोनवानी को जीविशा कोरबा, मंजुषा पांडेय को बालको, नितिन उपाध्याय को हरदीबाजार, और मृत्युंजय पांडेय को सिविल लाइन थाना रामपुर का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह चौकी प्रभारी शिव धारी का स्थांतरण के बाद सीएसईबी चौकी का चार्ज नवीन पटेल को दिया गया है।
कोरबा,ईडी की टीम एक बार फिर छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में छापेमारी कर रही है. स्टेशन रोड निवासी नगर निगम कोरबा के पूर्व पार्षद और व्यवसायी शिव अग्रवाल के यहां सुबह 5 बजे ही ईडी की टीम ने दस्तक दी. घर के लोग कुछ समझ पाते तब तक टीम ने घर के सभी लोगों को एक कमरे में एकत्रित कर जांच करना शुरू कर दिया. शिव अग्रवाल के यहां मिला तो कुछ नहीं लेकिन उनका पूरा परिवार ईडी की छापेमारी से परेशान जरूर हो गया. लगभग 5 घंटे तक माथापच्ची करने के पश्चात ईडी की टीम खाली हाथ वापस लौट…
कोरबा, मंगलवार से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जिसके चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। आवागमन में भी बाधाएं उत्पन्न हो रही है। शहर के बाजारों में ग्राहक नहीं आने से दुकानदार भी मायूस हैं। वही विद्यालयों में छात्र-छात्राएं भी समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी भी बरसात से प्रभावित हुए हैं। जिले की विभिन्न कस्बों व ग्रामीणांचलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। इसके अलावा मजदूर वर्ग को भी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रोज कमाने खाने वालों के सामने बरसात के कारण समस्या उत्पन्न…
जांजगीर चांपा, पिछले 24 घंटे से छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश हो रही है छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के ग्राम पंचायत सिवनी नैला में निर्मित नाली को विकास मिश्रा द्वारा बंद कर दिया है इस वजह से बरसात का पानी अधिकांश ग्रामीणों के घर घुस गया घरों में पानी घुसने से गांव में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया गांव के सरपंच आनन-फानन में ग्रामीणों को अन्य जगह स्थानांतरित किया है ग्रामीणों का कहना है कि कच्चा मकान होने की वजह से कभी भी बरसात के कारण घर गिर सकता है और एक बड़ा हादसा हो सकता…
0 स्वास्थ्य व परिवहन विभाग नहीं है गंभीर कोरबा, जिले में मरीजों की सुविधा के लिए संचालित अधिकांश निजी एम्बुलेंस में निर्धारित माप दंड के अनुसार सुविधाएं नहीं हैं। मगर जांच को लेकर स्वास्थ्य विभाग गंभीर नजर नहीं आ रहा है। इनमें से कई रोगी-वाहन में जरूरी उपकरण, रिफ्लेक्टर, सीज फायर व अन्य खामियां है। ऐसे में परिवहन विभाग द्वारा कोइ कार्यवाही नहीं की जा रही हैं। निर्धारित मापदंड की अनदेखी करते हुए अधिकांश रोगी-वाहन चल रहे हैं।0 एआईएस-125 के तहत मापदण्ड आवश्यक रोगी-वाहन के रूप में चलने वाली गाड़ियों में एआइएस-125 का अनुपालन अनिवार्य है। साथ ही मानक अनुसार…
कोरबा ,कोरबा जिला कांग्रेस कार्यालय टी.पी. नगर कोरबा में 02 अगस्त को अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ल की 146वीं जयंती एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहीद पं. विद्याचरण शुक्ल की 94वीं जयंती में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। सर्वप्रथम दोनो के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पगुच्छ अर्पित किया गया।महापौर राजकिशोर प्रसाद ने पं. रविशंकर शुक्ल एवं पं. विद्याचरण शुक्ल के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की उन्नति एवं सामाजिक सद्भावना के लिए पं. शुक्ल की यादों को चिरकाल तक स्थाई बनाये रखने के लिए उनकी स्मृति में छत्तीसगढ़ शासन ने पं. रविशंकर शुक्ल सम्मान…
कोरबा, जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटसीरा निवासी प्रार्थी ने आरोप लगाते हुए बताया हैं की गांव के ही कुछ कथित दबंगों ने उसे धमकी-चमकी देकर खेती-किसानी का कार्य करने से रोक दिया। दरअसल खेतीहर भूमि के एक हिस्से पर वह बरसों से खेती-किसानी करते आ रहा है। प्रार्थी ने आरोप लगाते हुए बताया की कुछ समय पूर्व उसी गांव के एक ग्रामीण के द्वारा उसको धमकी-चमकी देकर खेती-किसानी करने से रोका जा रहा है।बताया जा रहा हैं की मामले में विवाद को बढ़ता देख कुछ समय पूर्व प्रार्थी ने उक्त भूमि का सीमांकन भी करवाया राजस्व अभिलेख…
0 तहसील, नायब तहसीलदारों को मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दिए निर्देश कोरबा , भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज जारी एकीकृत मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के पश्चात कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के कार्यों पर चर्चा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन की प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के लिए सर्वप्रथम भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों को समझना और जानना आवश्यक है। इसलिए सभी अधिकारी प्रक्रिया के अनुसार कार्य करें। उन्होंने कहा कि सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार…
मतदाता सूची का हुआ प्रारंभिक प्रकाशन कोरबा , कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में एकीकृत मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के अवसर पर आज जिला स्तरीय मतदाता जागरूकता हेतु सायकल रैली का आयोजन किया गया। जिला नोडल स्वीप एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप, निगमायुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खांडे, अन्य अधिकारी कर्मचारी सहित स्कूली छात्र छात्राओं ने रैली में शामिल होकर नगरवासियों को मतदाता जागरूकता हेतु प्रोत्साहित किया। एसडीएम कोरबा श्रीमती सीमा…
0 1350 रुपए लेकर 450 रुपए का रसीद दिया बिलासा ब्लड बैंक ने कोरबा, बिलासा ब्लड बैंक पर अतिरिक्त राशि रक्त के एवज में वसूले जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई है। कांशीनगर निवासी रूद्रदेव साहू पिता श्यामलाल साहू ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से की गई शिकायत में बताया कि उसका भांजा साहिल साहू सिकल सेल का मरीज है। उसे हर महिने रक्त की आवश्यकता होती है। साहिल का ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव है। 30 जुलाई को वह अपने भांजे साहिल साहू को रक्त चढ़वाने डॉ. हरीश नायक के अस्पताल में भर्ती कराया तथा ब्लड के…
