Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत

    October 17, 2026

    अग्रसेन जयंती पर द्वारिका शर्मा दंपती ने लिया मरणोपरांत देहदान का संकल्प, मानवता की सेवा की पेश की मिसाल

    October 17, 2026

    महासप्तमी पर मां सर्वमंगला मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 12 हजार ज्योति कलश से जगमगा रहा दरबार

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»महासप्तमी पर मां सर्वमंगला मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 12 हजार ज्योति कलश से जगमगा रहा दरबार
    कोरबा

    महासप्तमी पर मां सर्वमंगला मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 12 हजार ज्योति कलश से जगमगा रहा दरबार

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaOctober 17, 2026
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link


    कोरबा ,शारदीय नवरात्रि की महासप्तमी के पावन अवसर पर हसदेव नदी के तट पर विराजमान मां सर्वमंगला देवी के मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। माता रानी के दर्शन के लिए दूर-दूर से पहुंचे भक्त कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मान्यता है कि मां सर्वमंगला सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं, इसलिए नवरात्रि के इन दिनों में यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

    विदेशों से भी प्रज्वलित हुए मनोकामना ज्योति कलश
    मंदिर के राजपुरोहित एवं प्रबंधक नमन पांडे ने बताया कि इस वर्ष शारदीय नवरात्रि पर्व मंदिर परिसर में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मां के दरबार में देश ही नहीं बल्कि विदेश को मिलाकर श्रद्धालुओं द्वारा लगभग 12,000 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए हैं, जिनकी जगमगाहट से पूरा मंदिर परिसर अलौकिक रूप से प्रज्वलित हो रहा है।

    श्रद्धालुओं के लिए व्यापक इंतजाम
    माता के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मंदिर प्रबंधन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी और धूप से बचाव के लिए विशेष तंबू व शेड की व्यवस्था की गई है। भक्तों की सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए निजी सुरक्षा कर्मियों के साथ-साथ पुलिस बल भी अपनी सेवाएं दे रहा है।

    सज-धज कर तैयार है मेला परिसर
    मंदिर परिसर के आसपास विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी हुई हैं, विशेषकर पूजन सामग्री की दुकानें मंदिर की शोभा और भक्तों की आस्था का केंद्र बनी हुई हैं। महासप्तमी के इस पवित्र दिन पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां सर्वमंगला के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत

    October 17, 2026

    अग्रसेन जयंती पर द्वारिका शर्मा दंपती ने लिया मरणोपरांत देहदान का संकल्प, मानवता की सेवा की पेश की मिसाल

    October 17, 2026

    बालको ने चलाया जन स्वास्थ्य अभियान, टीबी मुक्त चुहिया पंचायत को मिला सम्मान

    October 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत

    By Ramesh VermaOctober 17, 20260

    कोरबा, नवरात्रि के पावन अवसर पर बालकोनगर के सेक्टर-3 स्थित दुर्गा पंडाल में मां आदिशक्ति…

    अग्रसेन जयंती पर द्वारिका शर्मा दंपती ने लिया मरणोपरांत देहदान का संकल्प, मानवता की सेवा की पेश की मिसाल

    October 17, 2026

    महासप्तमी पर मां सर्वमंगला मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 12 हजार ज्योति कलश से जगमगा रहा दरबार

    October 17, 2026

    बालको ने चलाया जन स्वास्थ्य अभियान, टीबी मुक्त चुहिया पंचायत को मिला सम्मान

    October 15, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    [email protected]

    Categories
    • Blog (55)
    • कोरबा (2,963)
    • छत्तीसगढ़ (169)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.