Author: Ramesh Verma
0 कोरबा प्रवास पर आए मुख्यमंत्री को सौंपा मांगपत्र कोरबा , कोरबा जिला कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने 29 जुलाई को कोरबा प्रवास पर आए प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल को ज्ञापन सौंपते हुए निवेदन किया है कि ऊर्जाधानी कोरबा की जीवन रेखा हसदेव नदी के तट पर सम्पूर्ण भारत का एकमात्र मां सर्वमंगला मंदिर स्थापित है। मंदिर तक पहुंचने के लिए हसदेव नदी पर हर मौसम में आवागमन की सुविधा के लिए रपटा बनाया जाना बहुत आवश्यक है। नदी पर बने एकमात्र पुल पर भारी वाहनों का सतत आवागमन जारी रहता है अतएव मंदिर में दर्शन…
कोरबा , वन मंडल कोरबा के कोरबा रेंज में घूम रहा 12 हाथियों का झुंड रोजाना 10 से 15 किलोमीटर की दूरी तय कर रहा है। झुंड में बच्चे होने से हाथी अधिक नहीं चलते हैं। सोमवार को हाथियों का झुंड गेरांव से कमरन पहुंच गया। कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज में भी 13 हाथी परला के जंगल में घूम रहे हैं। अभी हाथियों के खेतों में चलने से ही धान की नर्सरी को अधिक नुकसान हो रहा है। 12 हाथियों का झुंड कुदमुरा से फसरखेत होते हुए कोरबा रेंज पहुंचा है। कोरकोमा सर्किल के आसपास एक पखवाड़े से…
0 संचालक एवं विक्रेता संघ ने खोला मोर्चा मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन कोरबा , 1 अगस्त से कोरबा जिले में भी लगातार 5 दिन सरकारी राशन दुकानों में ताला लटका रहेगा। दरअसल छत्तीसगढ़ शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक विक्रेता कल्याण संघ द्वारा अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, खाद्य मंत्री सहित सरकारी विभागों के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रथम चरण में एक अगस्त से 5 अगस्त तक सरकारी राशन दुकानों में तालाबंदी की सूचना दी गई है। इसके साथ ही 6 अगस्त से…
0 बीच सडक़ गाड़ी रोक कर भयादोहन करने का लगा है आरोप कोरबा, रेत के कारोबार से जुड़े कुछ लोगों और आरटीआई कार्यकर्ता के बीच एक बार फिर तकरार शुरू हो गई है। आरटीआई कार्यकर्ता की रिपोर्ट पर जहां थाना में एफआईआर दर्ज हुई हैं वहीं रेत कारोबारियों ने उस पर भयादोहन करने तथा झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाकर शिकायत किया है। इस मामले में कोतवाली थाना अंतर्गत पुरानी बस्ती दुरपा रोड निवासी टामेश अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायत में कहा है कि वह रेत ट्रेडिंग का काम करता है। पिछले कुछ दिनों…
कोरबा, जिले के बालको प्लांट में कार्यरत संतोष यादव के पिता पूर्व बालकों कर्मी नानकराम यादव उम्र 90 वर्ष हाउसिंग बोर्ड निवासी का आज बालको चिकित्सालय में निधन हो गया। वह अपने पीछे परिवार में 4 पुत्री एवं एक पुत्र नाती पोता भरा पूरा परिवार रोते बिलखते छोड़ कर चले गए। जिनका अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम सेक्टर 5 बालकों में बंधुओं ,स्नेही जन की उपस्थिति में आज सुबह 10:00 बजे किया जाएगा।
अपनी विदाई समारोह में कलेक्टर श्री झा ने बताया कि कोरबा से बहुत कुछ सीखा कोरबा ,कोरबा जिला से बिलासपुर स्थानांतरण होने के पश्चात् कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप को प्रभार सौंप दिया। इस दौरान कलेक्टर श्री झा के सम्मान में कलेक्ट्रेट के अधिकारियों-कर्मचारियों ने विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें नए जिले में पदस्थापना के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। अपने अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारियों से मिले सम्मान से अभिभूत श्री झा ने सबको बीते 13 माह के कार्यकाल के अनुभव को साझा किया और कहा कि कोरबा एक अलग ही जिला के रूप…
सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल, किया प्रसाद ग्रहण कोरबा ,सावन के पवित्र माह में भगवान शिव पर जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक कराने से हर मनोकामना पूर्ण होती है। कोरबा विधायक एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा की खुशहाली, समृद्धि एवं स्वस्थ कोरबा की मंगल कामना को लेकर नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र. 25 मे कालीबाड़ी एसईसीएल स्थित काली मंदिर के पास स्थित भगवान शिव का महारूद्राभिषेक कराया इस महापूजन में श्री अग्रवाल के साथ उनकी धर्मपत्नी एवं पूर्व महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल ने मिलकर घंटो तक विधि विधान के साथ भगवान शिव का रूद्राभिषेक कराया.पंडित रवि…
कोरबा ,एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में उन्हें शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।मुख्यालय प्रशासनिक भवन के कान्फ्रेन्स हाल में निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री एसके पाल के मुख्य आतिथ्य, श्री जी श्रीनिवासन निदेशक (वित्त), निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना), श्री एसएन कापरी, निदेशक (कार्मिक) श्री देबाशीष आचार्या, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री जयंत कुमार खमारी के विशिष्ट आतिथ्य, विभिन्न विभागाध्यक्षगण, अधिकारियों-कर्मचारियों की मौजूदगी में श्री मनोज कुमार अग्रवाल महाप्रबंधक (मासंवि), श्री केवी पिल्लई महाप्रबंधक (कार्मिक /विभागाध्यक्ष विधी विभाग), डा. डीबी सोनखुसरे प्रमुख (चिकीत्सा सेवायें),…
कोरबा,श्री हरि सहचरी समिति द्वारा सावन उत्सव बड़े धूम धाम से पिंक डोर टीपी नगर में मनाया गया, इस कार्यक्रम में संस्थापिका नीरा रॉय, अध्यक्ष मंजू लता गुप्ता, उपाध्यक्ष आशा पांडेय, मीना ठाकुर, सचिव अंजना सिंह, उपसचिव निविया विनायक, कोषाध्यक्ष कविता बरोई के साथ समस्त सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के साथ साथ निर्णायक भूमिका में लायंस प्रेजिडेंट ममता रानी वासन और गुरुकुल की संचालिका डिंपल वासन रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भूतपूर्व महापौर रेणु अग्रवाल उपस्थित रहे, अंजना ठाकुर और सुमन श्रीवास्तव भी मंच पर आसीन रहे, सावन क्वीन में प्रथम स्वेता चेटटी , द्वितीय प्रियंका…
सभी अधिकारी 2 अगस्त से होंगे भारमुक्त कोरबा ,छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के 23 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसमें डिप्टी कलेक्टर प्रभावित हुए हैं। कोरबा जिले में पदस्थ SDM सीमा पात्रे का भी तबादला कर उन्हें महासमुंद भेजा गया है। कोरबा में सरोज कुमार महिलांगे सीईओ जनपद दुर्ग कोंदल को भेजा गया है। इसके अलावा अन्य जिलों के अधिकारी भी प्रभावित हुए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश में इन सभी का तबादला हुआ है
