Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    ब्रेकिंग न्यूज़ खबर ऊर्जा – नगर निगम की घोर लापरवाही कूड़े के ढेर में मिला जन्म प्रमाण पत्र , देखिए वीडियो

    May 13, 2026

    यातायात पुलिस ने वाहन चालकों कि  एल्कोमीटर से  की जांच

    May 13, 2026

    मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार कृष्ण दास पहुंचे कोरबा, बदलते दौर में पत्रकारिता पर दिया व्याख्यान

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 13
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»जिला कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल ने मांगा हसदेव नदी पर रपटा,एनीकट व पक्का घाट
    कोरबा

    जिला कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल ने मांगा हसदेव नदी पर रपटा,एनीकट व पक्का घाट

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaAugust 1, 2023
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    0 कोरबा प्रवास पर आए मुख्यमंत्री को सौंपा मांगपत्र

    कोरबा , कोरबा जिला कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने 29 जुलाई को कोरबा प्रवास पर आए प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल को ज्ञापन सौंपते हुए निवेदन किया है कि ऊर्जाधानी कोरबा की जीवन रेखा हसदेव नदी के तट पर सम्पूर्ण भारत का एकमात्र मां सर्वमंगला मंदिर स्थापित है। मंदिर तक पहुंचने के लिए हसदेव नदी पर हर मौसम में आवागमन की सुविधा के लिए रपटा बनाया जाना बहुत आवश्यक है। नदी पर बने एकमात्र पुल पर भारी वाहनों का सतत आवागमन जारी रहता है अतएव मंदिर में दर्शन व मुंडन संस्कार अथवा अन्य प्रयोजनों के लिए जानेवाले लोगों विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों आदि को बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है और भारी वाहनों के निर्बाध आवागमन के कारण सुरक्षा की दृष्टि से भी पुल पर पैदल चलना जोखिमपूर्ण बना रहता है।श्री जायसवाल ने बताया कि इसी प्रकार कोरबा जिला में ही स्थित कनकेश्वर महादेव मंदिर में सावन के महीने में जानेवाले कांवड़िया लोग भी सर्वमंगला मंदिर तट से ही जल लेकर कनकीधाम महादेव का जलाभिषेक करने के लिए हजारों की संख्या में जाते हैं। अतएव कांवड़ियों की सुविधा व आंचलिक पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए एनीकट और विभिन्न आयोजनों जैसे धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रमों, पुन्नी, पूर्वांचल समाज द्वारा किए जानेवाले सूर्य षष्ठी पूजा, सावन, तीज नहावन, दशगात्र नहावन आदि के अवसर पर मंदिर परिसर व नदी तट पर हजारों की संख्या में जनसमुदाय इकट्ठा होता है। अतएव मंदिर तक सुगमता से पहुंचने के लिए रपटा व अन्य आयोजनों के लिए मंदिर के पास नदी तट पर पक्के घाटों का निर्माण कराया जाना जनसुविध की दृष्टि से बहुत उपयोगी होगा। ज्ञापन पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने समीक्षा उपरांत आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन देते हुए कहा कि मंत्री जयसिंह अग्रवाल के क्षेत्र में मांग के अनुरूप बहुत से महत्वपूर्ण कार्य करवाए गए हैं और आगे भी आवश्यकतानुसार लोकहित में सभी कार्य करवाए जाएंगे। ज्ञापन सौंपे जाने के समय विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, गौ सेवा आयोग अध्यक्ष रामसुंदर दास, पूर्व विधायक बोधराम कंवर, विधायक द्वय मोहितराम केरकेट्टा, पुरूषोत्तम कंवर, महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्यामसुंदर सोनी व कोरबा जिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि ज्ञापन सौंपे जाने के समय उपस्थित रहे समस्त जन प्रतिनिधियों ने उपर्युक्त समस्त कार्यों को करवाए जाने की आवश्यकता पर बल देते हुए समर्थन व अनुशंसा भी किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़ खबर ऊर्जा – नगर निगम की घोर लापरवाही कूड़े के ढेर में मिला जन्म प्रमाण पत्र , देखिए वीडियो

    May 13, 2026

    यातायात पुलिस ने वाहन चालकों कि  एल्कोमीटर से  की जांच

    May 13, 2026

    मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार कृष्ण दास पहुंचे कोरबा, बदलते दौर में पत्रकारिता पर दिया व्याख्यान

    May 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    ब्रेकिंग न्यूज़ खबर ऊर्जा – नगर निगम की घोर लापरवाही कूड़े के ढेर में मिला जन्म प्रमाण पत्र , देखिए वीडियो

    By Ramesh VermaMay 13, 20260

    0 आम आदमी जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने निगम के काट रहे…

    यातायात पुलिस ने वाहन चालकों कि  एल्कोमीटर से  की जांच

    May 13, 2026

    मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार कृष्ण दास पहुंचे कोरबा, बदलते दौर में पत्रकारिता पर दिया व्याख्यान

    May 13, 2026

    झेरिया धोबी बरेठ समाज बिलासपुर संभाग के उपाध्यक्ष बने गिरधारी

    May 12, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,752)
    • छत्तीसगढ़ (163)
    • दुनिया (25)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.