Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    तिरंगा यात्रा में उल्टा राष्ट्रीय ध्वज ले जाना गंभीर लापरवाही, भाजपा नेताओं को देश से माफी मांगनी चाहिए: मुकेश कुमार राठौर

    August 12, 2026

    कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

    August 12, 2026

    उल्टे तिरंगे के साथ निकली तिरंगा यात्रा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष पर उठे सवाल

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»रेत पर फिर मची तकरार, दो पक्षों की पुलिस में शिकायत
    कोरबा

    रेत पर फिर मची तकरार, दो पक्षों की पुलिस में शिकायत

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaAugust 1, 2023
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    0 बीच सडक़ गाड़ी रोक कर भयादोहन करने का लगा है आरोप

    कोरबा, रेत के कारोबार से जुड़े कुछ लोगों और आरटीआई कार्यकर्ता के बीच एक बार फिर तकरार शुरू हो गई है। आरटीआई कार्यकर्ता की रिपोर्ट पर जहां थाना में एफआईआर दर्ज हुई हैं वहीं रेत कारोबारियों ने उस पर भयादोहन करने तथा झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाकर शिकायत किया है।

    इस मामले में कोतवाली थाना अंतर्गत पुरानी बस्ती दुरपा रोड निवासी टामेश अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायत में कहा है कि वह रेत ट्रेडिंग का काम करता है। पिछले कुछ दिनों से मनीष राठौर के द्वारा उसे व अन्य लोगों के द्वारा संपर्क कर अवैध रूप से रकम उगाही की नीयत से डरा-धमका कर भयादोहन के इरादे से पैसे की मांग की जा रही है। कहा जा रहा है कि जहां-जहां रेत भेजा जा रहा है उस सभी जगह का कमीशन चाहिए। रेत परिवहन में लगी उसकी गाडिय़ों को पकडक़र परेशान किया जाता है। आरोप है कि पैसे न देने पर दबाव बनाने के लिए मनीष के द्वारा 28 जुलाई को सीएसईबी चौकी में एक झूठी शिकायत दर्ज कराई गई है जबकि वह घटनास्थल पर था ही नहीं। टामेश ने कहा है कि घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे मौजूद है जिसका निरीक्षण किया जा सकता है। मनीष राठौर द्वारा पूर्व में भी शहर के और लोगों को डरा धमका कर पैसे वसूलने का काम किया जाता रहा है जिससे उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज है।

    इसी तरह पुरानी बस्ती निवासी राम कुमार देवांगन पिता स्व. छेदीलाल ने सिविल लाइन थाना में शिकायत किया है कि उसके पास 2 टीपर वाहन है जिनसे रायल्टी वाली रेत का परिवहन करता है। दो दिन पूर्व मनीष राठौर द्वारा रिस्दी चौक पर उसके रेत परिवहन में लगे वाहन को रोक कर खुद को आरटीआई कार्यकर्ता बता कर चालक को डराया धमकाया गया। पहले भी वह ऐसा कर वसूली करता रहा है और खनिज विभाग एवं पुलिस को अपनी मु_ी में होना बताता है। उसके भय से वह ठीक से अपनी गाडिय़ां नहीं चला पा रहा है जिससे परिवार के भरण-पोषण में मुश्किल हो रही है।

    0 मनीष की रिपोर्ट पर दर्ज है एफआईआर

    दूसरी तरफ मनीष राठौर पिता मेवालाल राठौर ने 28 जुलाई को शाम करीब 7 बजे अमृत तुल्य चाय दुकान में आकर की गई शिकायत को वापस लेने के लिए जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट रेत कार्य करने वाले तामेश अग्रवाल, पुष्पेश अग्रवाल, सुदामा कलवानी, रामकुमार पुरानी बस्ती निवासी के विरूद्ध सीएसईबी पुलिस चौकी में दर्ज कराया है। मनीष के मुताबिक उसके द्वारा अवैध रेत भण्डारण की शिकायत जिला प्रशासन एवं मंत्रालय स्तर पर की जा रही थी जिससे क्षुब्ध होकर अवैध रेत कार्य करने वालों के द्वारा मोबाइल पर लगभग 6 बार फोन किया गया। फोन नहीं उठाने पर चाय दुकान में आकर शिकायत वापस लेने की धमकी, झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई। उक्त घटना के समय शोएब, कादिर, ईश्वर भी वहां थे। मनीष की रिपोर्ट पर चारों लोगों के विरुद्ध धारा 294,506, 34 भादवि के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    तिरंगा यात्रा में उल्टा राष्ट्रीय ध्वज ले जाना गंभीर लापरवाही, भाजपा नेताओं को देश से माफी मांगनी चाहिए: मुकेश कुमार राठौर

    August 12, 2026

    कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

    August 12, 2026

    उल्टे तिरंगे के साथ निकली तिरंगा यात्रा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष पर उठे सवाल

    August 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    तिरंगा यात्रा में उल्टा राष्ट्रीय ध्वज ले जाना गंभीर लापरवाही, भाजपा नेताओं को देश से माफी मांगनी चाहिए: मुकेश कुमार राठौर

    By Ramesh VermaAugust 12, 20260

    कोरबा,स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में तिरंगा यात्राओं के माध्यम से राष्ट्रभक्ति का संदेश…

    कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

    August 12, 2026

    उल्टे तिरंगे के साथ निकली तिरंगा यात्रा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष पर उठे सवाल

    August 12, 2026

    शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में हरेली की धूम, छत्तीसगढ़ का प्रथम पर्व हरेली उत्साह के साथ मनाया गया

    August 12, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,879)
    • छत्तीसगढ़ (168)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.