Author: Ramesh Verma
0 वारदात के बाद चोरों ने फ्रिज में रखा बासी खाना खाया,परिवार गया था बाहरकोरबा , जिले के सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत बरपारा कोहड़िया की बाबाडेरा बस्ती में चोरी की घटना घटित हुई हैं। चोरों ने एक सूने मकान की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लगभग 1 लाख रुपए नकद सहित सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। इतना ही नहीं, चोरी के बाद चोर फ्रिज में रखा बासी खाना भी खाया। मकान मालिक ने इसकी शिकायत सीएसईबी चौकी पुलिस से की है।जानकारी के अनुसार, संजय केवट नामक व्यक्ति के घर में यह चोरी हुई है। संजय केवट अपनी…
(इलेक्ट्रिक हीटर के उपयोग से एक ओर जहाॅं ठंड से मिलेगी राहत, तो वहीं दूसरी ओर धुएं व प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति ) कोरबा ,महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने आज रैनबसेरा आश्रय स्थलों आदि में ठहरने वाले नागरिकों को ठिठुरन भरी ठंड से राहत दिलाने इलेक्ट्रिक ताप हीटर का वितरण किया, इलेक्ट्रिक ताप हीटर के उपयोग से एक ओर जहाॅं लोगों को पर्याप्त गर्मी प्राप्त होगी, ठंड से राहत मिलेगी, तो वहीं दूसरी ओर ठंड से बचने हेतु जलाए जाने वाले कोयला लकड़ी से उत्पन्न धुएं व प्रदूषण से मुक्ति भी मिलेगी। रैनबसेरा में इलेक्ट्रिताप हीटर के दौरान वरिष्ठ पार्षद…
कोरबा, वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपनी प्रमुख मासिक सुरक्षा पहल ‘सुरक्षा संकल्प’ के चार वर्ष पूरे कर लिए हैं। यह उपलब्धि कार्यस्थल सुरक्षा और जोखिम प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बालको की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। शुरुआत से ही यह सुरक्षा सुदृढ़ीकरण, सक्रिय सहभागिता और सतत सुधार के लिए एक प्रभावी मंच के रूप में स्थापित हुई है, जो सुरक्षा प्रबंधन के प्रति बालको के प्रतिबद्धता को दर्शाती है। दिसंबर 2021 में शुरू की गई सुरक्षा संकल्प सुरक्षा को किसी स्वतंत्र गतिविधि के बजाय मूल प्रचालन अनुशासन के रूप में स्थापित…
भाजपा नेता अक्षय गर्ग की हत्या ,कई बिंदुओं पर जांच जारी कोरबा,कटघोरा निवासी भाजपा नेता व जनपद सदस्य की दिनदहाड़े हत्या से जिला सहित प्रदेश में खलबली मची हुई है। आज सुबह ग्राम केशलपुर थाना कटघोरा में उनके सड़क निर्माण साइट पर जानलेवा हमला कर दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर आईजी डॉ.संजीव शुक्ला घटनास्थल के लिए बिलासपुर से रवाना हो चुके हैं। वे घटना स्थल का निरीक्षण करेंगे। भाजपा नेता अक्षय गर्ग की हत्या से क्षेत्र में शोक और आक्रोश व्याप्त है। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सहित आला अधिकारी, फॉरेंसिक टीम,सायबर टीम घटना स्थल पर…
कोरबा , कोरबा प्रेस क्लब में आयोजित के पत्रकार वार्ता के दौरान नमो नारायणी समिति कोरबा के सदस्य आशीष मोदी, प्रकाश अग्रवाल, अरूण बजाज एवं कृष्ण गोपाल मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया की नमो नारायणी समिति कोरबा के तत्वावधान में 27 एवं 28 दिसंबर को 39वां अंतरराष्ट्रीय महा मंगलपाठ और भजनोत्सव का आयोजन जश्न रिसोर्ट राताखार कोरबा में आयोजित किया जा रहा है, जिससे भारत के विभिन्न राज्यों से आएं दादी भक्तों का भी सानिध्य प्राप्त होगा।उक्त जानकारी देते हुए आशीष मोदी, प्रकाश अग्रवाल, अरूण बजाज एवं कृष्ण गोपाल मित्तल ने पत्रकारवार्ता में आगे बताया कि उक्त कार्यक्रम के…
0 रसोई का बजट से बाहर, थाली से कई सब्जी गायब कोरबा,जिले में सब्जियों के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई है। प्याज, हरी मिर्च और टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं। टमाटर 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। बारिश के कारण फसलें खराब होने की बात कही जा रही है एकाएक टमाटर और प्याज की कीमत बढ़ाने पर थाली से कई सब्जी गायब नजर आ रही है वही रसोई का बजट भी पूरी तरह से बिगड़ गया है जिले में एक बार फिर सब्जी आम आदमी का बजट बिगाड़ रही है। प्याज, हरी मिर्च और टमाटर के दाम…
कोरबा,पश्चिमांचल के युवा भाजपा नेता और बांकीमोंगरा नगर पालिका के पार्षद दिलीप दास एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है जिसमें एक महिला मित्र जो उनकी धर्मपत्नी नहीं हैं, के साथ उनके यादगार पल साझा हुए हैं। यह तस्वीर वायरल होने के बाद पश्चिमांचल/कोयलांचल में इस बात को लेकर खलबली मची है कि आखिर सार्वजनिक जीवन जीने वाला और भाजपा जैसी पार्टी जो कि चाल- चरित्र और चेहरा को सर्वोपरि मानकर चलती है, उससे जुड़े नेता की इस तरह की तस्वीर….बहुत कुछ कहती है। बता दें कि दिलीप…
कोरबा,भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान में भागीदारी निभाई। बालको अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक सिन्हा के नेतृत्व में 757 से अधिक बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दी गई। अभियान की शुरुआत बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार की उपस्थिति में अस्पताल से की गई। अस्पताल के चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की टीमों ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अभियान को सफल बनाया। बालको अस्पताल द्वारा 10 से अधिक प्रमुख स्थानों पर अस्थायी शिविर एवं चलित मोबाइल वैन के माध्यम से…
0 एचटीपीपी अस्पताल में पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की कोरबा, हसदेव ताप विद्युत गृह अस्पताल कोरबा (पश्चिम) में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता (टी एण्ड एसएस) एमके गुप्ता रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गुप्ता द्वारा नन्हें बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर की गई।रविवार को सुबह से ही एचटीपीपी क्षेत्र के लोग अपने शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पल्स पोलियो ड्रॉप पिलाने बड़ी संख्या में पहुंचे थे। जिसे लेकर विभागीय अस्पताल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स सहित अन्य स्थानों में शिविर आयोजित कर बच्चों को…
कोरबा ,जिले की प्रशासनिक यात्रा में 18वें कलेक्टर के रूप में अजीत वसंत का कार्यकाल संवेदनशीलता, दृढ़ निर्णय और विकास के स्पष्ट दृष्टिकोण से भरा एक उल्लेखनीय अध्याय बन गया है। 4 जनवरी 2024 को जिला कार्यालय में पदभार ग्रहण करते समय उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया था कि उनका कार्यकाल केवल प्रशासनिक दायित्वों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनेगा। लगभग दो वर्षों के कार्यकाल में उनका यह संकल्प शब्दों से निकलकर धरातल पर साकार होता दिखाई दिया।प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दिशा-निर्देशन एवं कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के…

