Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    महिला सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की विशेष पहल,शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी पिंक पेट्रोलिंग

    August 27, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब में नवीन सदस्यता के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 सितंबर तक जमा किए जा सकेंगे फॉर्म

    August 27, 2026

    आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»भाजपा नेता दिलीप दास फिर सुर्खियों में सोशल मीडिया में तस्वीर वायरस
    कोरबा

    भाजपा नेता दिलीप दास फिर सुर्खियों में सोशल मीडिया में तस्वीर वायरस

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaDecember 22, 2025
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा,पश्चिमांचल के युवा भाजपा नेता और बांकीमोंगरा नगर पालिका के पार्षद दिलीप दास एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है जिसमें एक महिला मित्र जो उनकी धर्मपत्नी नहीं हैं, के साथ उनके यादगार पल साझा हुए हैं। यह तस्वीर वायरल होने के बाद पश्चिमांचल/कोयलांचल में इस बात को लेकर खलबली मची है कि आखिर सार्वजनिक जीवन जीने वाला और भाजपा जैसी पार्टी जो कि चाल- चरित्र और चेहरा को सर्वोपरि मानकर चलती है, उससे जुड़े नेता की इस तरह की तस्वीर….बहुत कुछ कहती है।

    बता दें कि दिलीप दास के साथ जो महिला नजर आ रही है, यह वही महिला मित्र है जिसके खिलाफ परिजन द्वारा थाना में शिकायत की गई थी कि उसने दिलीप दास के चक्कर में आकर, उसके बहकावे में उसके कहने में आकर अपने घर के सामान जेवरात, पैसे सब उसके हवाले कर दिया है। दिलीप ने इस तरह के आरोप को निराधार बताया था,वहीं शिकायत होने पर यह महिला सामने आई और उसने दिलीप दास को पूरी तरह से बेकसूर बताया और फंसाने की बात कही थी,उससे किसी भी तरह के संबंधों से भी इनकार किया गया था। लेकिन, कई महीने बीतने के बाद सोशल मीडिया पर हाल-फिलहाल में तैरने वाली यह तस्वीर कुछ और कहानी बयां करने लगी है।

    क्षेत्र के सुलझे भाजपाई भी दबी जुबान में यह कहने से नहीं चूक रहे कि इस पर कार्रवाई तो संगठन को करनी ही चाहिए। यह दिलीप दास का निजी मामला भले हो सकता है लेकिन सार्वजनिक जीवन में यह सब उजागर होना पार्टी की छवि को धूमिल करने जैसा ही है। इस विषय में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया किन्तु उनका फोन वाइस मेल में ट्रांसफर हो गया।

    0  मेरी फेक आईडी बनाकर वायरल किया गया,पुलिस में शिकायत
    इस मामले में जब दिलीप दास से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कोई उनकी फेक आईडी बनाकर इस तरह की तस्वीर डाला है। इसके संबंध में उनके द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की जा रही है। फेक आईडी बनाने वाले की पड़ताल करते हुए कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई है। दिलीप दास ने यह सब एक साजिश और छवि खराब करने वाला कार्य बताया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    महिला सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की विशेष पहल,शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी पिंक पेट्रोलिंग

    August 27, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब में नवीन सदस्यता के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 सितंबर तक जमा किए जा सकेंगे फॉर्म

    August 27, 2026

    आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

    August 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    महिला सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की विशेष पहल,शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी पिंक पेट्रोलिंग

    By Ramesh VermaAugust 27, 20260

    कोरबा,आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़…

    कोरबा प्रेस क्लब में नवीन सदस्यता के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 सितंबर तक जमा किए जा सकेंगे फॉर्म

    August 27, 2026

    आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

    August 24, 2026

    जिला अस्पताल पार्किंग में वाहन नहीं सुरक्षित, चोरी की घटनाओं से बढ़ी चिंता

    August 24, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,900)
    • छत्तीसगढ़ (168)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.