Author: Ramesh Verma
0 डॉक्टर को 3 हजार देकर मुलाहिजा कराया, दर्ज कराया एफआईआर कोरबा, नशा की हालत में कार चला कर युवक को चोटिल करने और उसकी बाइक क्षतिग्रस्त कर देने वाले चालक की बातों पर भरोसा कर लेना महंगा साबित हो रहा है। अब वह राहत पाने के लिए न सिर्फ चक्कर काट रहा है बल्कि कार का मालिक और चालक पुलिस को भी छका रहे हैं। गाड़ी बनवाने और इलाज का खर्च देने का वादा कर अब यह लोग सामने ही नहीं आ रहे हैं। पीड़ित को दोहरी मार तब पड़ी जब मुलाहिजा करने के लिए डॉक्टर को 3000 रुपये…
कोरबा ,कोरबा अंचल के कावेरी रेस्टोरेंट (डी.डी.एम. स्कूल रोड) के सभागार में महानगर साहू संघ का शपथ ग्रहण डॉ. राजेन्द्र साहू (अस्थि रोग विशेषज्ञ), इंजी, अरविंद साहू आर्किटेक, दिनेश साहू पूर्व जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती योगेश्वरी साहू पूर्व जिला उपाध्यक्ष, महारथी साहू पूर्व तहसील अध्यक्ष पोड़ी-उपरोड़ा, धर्मेन्द्र साहू अध्यक्ष, संतोष साहू सचिव तहसील हरदीबाजार, नगर निगम के पार्षद सुषमा साहू, फिरत साहू, धनश्री साहू, गिरधारी लाल साहू, पूर्व प्रदेश पदाधिकारी, धनीराम साहू, पूर्व महासचिव, भुवनलाल पूर्व अध्यक्ष कोरबा के गौरवमयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।दीप प्रज्जवलन एवं राजगीत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शपथ की कार्यवाही डॉ. राजेन्द्र साहू ने पूर्ण…
0 पुलिस अधीक्षक से की गई लिखित शिकायत कोरबा ,पुलिस थानों में ऐसे तो कई मामले आते है जिसमे पुलिस की कार्यवाही इतनी तेज होती है । की आम आदमी को आश्चर्य होने लगता है । कुछ एक ऐसे भी मामले है जो पीड़ित के लिए कार्यवाही का न होने से पुलिस के प्रति कई सोच को जन्म देने लगती है । ऐसा ही एक मामला बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र में सामने आ रहा है । जंहा एक अनाचार की पीड़िता को अपने शिकायत पर लगभग एक माह का इंतजार करने को मजबूर होना पड़ रहा है । घटना के…
कोरबा,भारत के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में मनाई गई। यहां कांग्रेसजनों ने सरदार पटेल की तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हे शत् शत् नमन किया। भारत की आजादी के बाद विभिन्न रियासतों के भारत में विलय कराने की प्रक्रिया के साहसिक फैसले का स्मरण करते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सरदार पटेल की निर्णय क्षमता को अद्भुत बताया। उन्होने बताया कि भारत के हित में काफी अच्छे कार्य सरदार पटेल की ओर से किये गये। इसी के आधार…
0 5 लाख रुपये को 2 करोड़ 50 लाख रुपये करने का लालच देकर रची गई थी साजिश 0 नायलॉन रस्सी से गला घोंटकर ली गई सभी की जान कोरबा, उरगा थाना अंतर्गत ग्राम कुदरी स्थित एक फार्म हाउस में तंत्र-मंत्र के दौरान असरफ मेमन, सुरेश साहू और नितीश रात्रे की संदिग्ध मृत्यु का मामला बुधवार की रात सामने आया। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का तथा नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक के मार्गदर्शन में तिहरे हत्याकांड की जांच के लिए विशेष जांच टीम गठित की…
0 पुलिस जांच में जुटीकोरबा, जिले के उरगा थाना क्षेत्र के कुदरी गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब कबाड़ व्यापारी मोहम्मद अशरफ मेमन समेत तीन लोगों की बुधवार-गुरुवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर इसे गला घोंटकर हत्या बताया जा रहा लेकिन और जानकारियां जो निकल कर सामने आई है, उसके मुताबिक मामला तंत्र-मंत्र से भी जुड़ा है।बताया जा रहा है कि मृतकों को 5 लाख रुपये को तंत्र-मंत्र के जरिए 2.5 करोड़ रुपये में बदलने का लालच दिया गया था। इसी कथित ‘रकम कई गुना करने’ वाले तंत्र-मंत्र की क्रिया के दौरान…
कोरबा,वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में शानदार उत्पादन प्रदर्शन और अनुशासन, उत्पादकता और टीमवर्क को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘उत्कृष्ट उत्पादन सम्मान’ समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में कुल 528 बालको कर्मचारियों एवं व्यवसायिक साझेदारों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि में विभिन्न यूनिट्स की अहम भूमिका रही। कार्बन यूनिट से 151, पॉटलाइन-1 से 115, पॉटलाइन-2 से 171 तथा रोल्ड प्रोडक्ट्स (आरपी) से 91 कर्मचारियों एवं साझेदारों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। वित्तवर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान…
0 प्रदेश कांग्रेस प्रभारी जारिता लैतफलांग व पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के अध्यक्षता पर हुआ बैठक कोरबा,टीपी नगर कोरबा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में एसआईआर अभियान और वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन को लेकर कांग्रेस संगठन एवं बूथ लेवल एजेंटों की बैठक हुई इस बैठक में एआईसीसी सचिव एवं प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी सुश्री जरिता लैतफलांग के मुख्य आतिथ्य तथा कांग्रेस पार्टी के एस.आई.आर के कोरबा लोकसभा प्रभारी पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के अध्यक्षता एवं पूर्व महापौर व एस.आई.आर के कोरबा विधानसभा प्रभारी राजकिशोर प्रसाद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। बैठक में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन एस.आई.आर अभियान और…
कोरबा के कुसमुंडा में नीलकंठ इन्फ्रा माइनिंग लिमिटेड में आज सुबह कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इन लोगों ने सिक्यूरिटी गेट तोड़कर कैंप में घुसकर कर्मचारियों को मारपीट कर भगाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है, नीलकंठ प्रबंधन का कहना है कि कंपनी ने स्थानीय लोगों को 70% रोजगार दिया है और 30% पुराने कर्मचारियों को रखा गया है, जो नियमों के अनुसार है। लेकिन कुछ अराजक तत्व कंपनी के काम में बाधा डाल रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। कंपनी का कहना है कि वह नियमों का पालन कर रही है…
कोरबा, वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने डिप्टी डायरेक्टर, इंडस्ट्रियल हेल्थ एंड सेफ्टी, कोरबा श्री विजय सिंह पोटाई के दिशा-निर्देश में जिला स्तरीय मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया। यह मॉक ड्रिल आपातकालीन सहयोगी संस्थान की सहभागिता से आयोजित की गई, जिसमें 7 उद्योगों के 27 प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। मॉक ड्रिल में कोरबा के विभिन्न औद्योगिक संस्थान, पावर लिमिटेड (पूर्व में लैंको अमरकंटक पावर लिमिटेड), एचटीपीएस कोरबा वेस्ट, माइंस रेस्क्यू स्टेशन एवं फायर सर्विसेस एसईसीएल कुसमुंडा एरिया, एनटीपीसी कोरबा, डीएसपीएम टीपीएस कोरबा ईस्ट, आईओसीएल कोरबा टर्मिनल एवं आईओसीएल कुसमुंडा शामिल थे। बालको के सीओओ…

