Author: Ramesh Verma

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

कोरबा , जिला मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर पीएम आवास के सामने 4 साल के प्रशांत यादव की कुएं में डूबने से मृत्यु हो जाना बताया जा रहा हैं। मासूम अपने मित्रो के साथ नहाने के लिए गया था, तभी खेलते-खेलते कुएं में गिर गया।घटना के समय उसके मित्र डर के मारे वहां से भाग गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मानिकपुर चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना ने इलाके…

Read More

कोरबा,रामपुर विधानसभा के विधायक फूल सिंह राठिया ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे केवल घोषणाओं की राजनीति नहीं, बल्कि काम की राजनीति करते हैं।प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-IV / PM-DAJGUA) के अंतर्गत कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक फूल सिंह राठिया की निरंतर सक्रियता और प्रभावी पहल के परिणामस्वरूप जिले में कुल 23.50 किलोमीटर लंबाई की ग्रामीण सड़कों के निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों को स्वीकृति दी गई है। इन परियोजनाओं पर ₹2175.59 लाख (GST सहित) की लागत आएगी। यह स्वीकृति…

Read More

कोरबा,पुलिस महकमे में अनुशासनहीनता पर कार्रवाई का मामला सामने आया है। थाना करतला में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 528 विकास कोसले को गंभीर लापरवाही और सेवा आचरण के उल्लंघन के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।मामला 31 दिसंबर 2025 का है, जब आरक्षक विकास कौसले को डाक वितरण के लिए कोरबा रवाना किया गया था। ड्यूटी के बाद 1 जनवरी 2026 को वह थाना करतला लौटा, लेकिन नियमों के मुताबिक रात्रि मुकाम की सूचना न तो थाने को दी और न ही किसी वरिष्ठ अधिकारी को अवगत कराया। हैरानी की बात यह रही कि बिना अनुमति और…

Read More

मुंबई/न्यूयॉर्क,वेदांता रिसोर्सेज के संस्थापक और दिग्गज उद्योगपति अनिल अग्रवाल के पुत्र अग्निवेश अग्रवाल (49) का न्यूयॉर्क में बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया।इस दु:खद समाचार की जानकारी स्वयं अनिल अग्रवाल ने एक अत्यंत भावुक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की। उन्होंने अपने बेटे को खोने के दर्द को शब्दों में पिरोते हुए लिखा, “आज मेरे जीवन का सबसे दर्दनाक दिन है। एक बाप के कंधे पर बेटे की अर्थी जाए, इससे बुरा और क्या हो सकता है।”0 हादसे के बाद कार्डियक अरेस्ट बना कारणजानकारी के अनुसार, अग्निवेश अमेरिका में अपने दोस्त के साथ स्कीइंग (skiing) के लिए गए थे,…

Read More

कोरबा , बुधवारी बाजार सर्कस मैदान पर अमन उत्सव मेले का आयोजन किया जा रहा है नव वर्ष के अवसर पर कोरबावासियों के लिए एक विशेष सौगात अमन उत्सव मेला द्वारा दिया जा रहा हैं जिसमें एंट्री पार्किंग और झूले पर आकर्षक छूट दिया जा रहा है मध्यम वर्ग के लोगों को भी विशेष छूट अमन उत्सव मेला द्वारा दिया जा रहा है जिले के बुधवारी बाजार महाराणा प्रताप चौक सर्कस मैदान में लगा अमन उत्सव मेला आपके घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह हो सकता है. इस मेले में एंट्री पूरी तरह फ्री रखी गई है. इतना ही नहीं…

Read More

0 कलेक्टर और सभापति को लिखा पत्रकोरबा ,नगर पालिक निगम कोरबा में लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। बताया जा रहा हैं की निगम की सामान्य सभा पिछले 7 महीनों से आयोजित नहीं किए जाने पर अब सियासी पारा चढ़ गया है। नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने इस मुद्दे पर निगम अध्यक्ष को पत्र लिखते हुए नियमों की अनदेखी और जनहित की उपेक्षा का गंभीर आरोप लगाया है।जानकारी के अनुसार पत्र में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम के अनुसार प्रत्येक दो माह में सामान्य सभा आयोजित किया जाना अनिवार्य है।…

Read More

कोरबा,कोरबा के नए सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने शहर पहुंचकर प्रभार संभाल लिया। इससे पहले सीएसपी चतुर्वेदी कवर्धा में डीएसपी आजाक/क्राइम के पद पर पदस्थ थे। पूर्व में वे एसडीओपी सुकमा व एसडीओपी दल्लीराजहरा (बालोद) रह चुके हैं। प्रभार संभालने के बाद उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान अनुविभागीय क्षेत्र में कानून व्यवस्था व शांति व्यवस्था के लिए अपराध नियत्रंण पर जोर देने को अपनी प्राथमिकता बताई। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्र में पुलिस की निगरानी बढ़ाई जाएगी। अनुविभागीय क्षेत्र के थाना-चौकी में आमजन को जोड़ने के लिए सोशल पुलिसिंग पर जोर दिया जाएगा।

Read More

कोरबा,विकासखंड कटघोरा के अंतर्गत आने वाले ग्राम देवरी में स्थित मुख्य पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण उसके नीचे पुराने पुल को मरम्मत करके डबल इंजन के सरकार की कार्यकाल में आवागमन जारी है जो किसी भी समय बड़ी दुर्घटना को न्यौता दे रहे हैं हैरत की बात यह है कि इतनी गंभीर हालत के बावजूद प्रशासन द्वारा अब तक क्षतिग्रस्त पुल के पुनर्निर्माण को लेकर कोई ठोस और महत्वपूर्ण पहल नहीं की गई है इस पुल के टूटने से लगभग दर्जनों पंचायत के लोगों का कई प्रकार की परेशानियां हो रही है इस क्षेत्र के ग्रामीणों को रोजमर्रा की…

Read More

कोरबा,वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने आखिरी जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत रिसदा क्षेत्र में एक मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर से आसपास के समुदाय के बच्चों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों सहित कुल 239 ओपीडी लाभार्थी लाभान्वित हुए। यह स्वास्थ्य शिविर बालको सीएसआर की ‘उपचार आपके द्वार’ पहल को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा, जिसके माध्यम से पोर्टेबल लैब डायग्नोस्टिक्स और फिजियोथेरेपी सेवाओं को प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया गया। शिविर के अंतर्गत लाल घाट, चेकपोस्ट, भाद्रापारा, सतनामनगर एवं हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सहित…

Read More

0 सब्जियों से तैयार किया गया था आकर्षक झांकी कोरबा,छेरछेरा के पावन पर्व के अवसर पर ग्राम- जवाली,जिला-कोरबा में भी शाकंभरी फूल माली मरार समाज द्वारा मां शाकंभरी जयंती का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया कार्यक्रम ग्राम के बीच बस्ती स्थित दीपक पटेल के घर के पास ठाकुर देव मंदिर परिसर में संपन्न हुआ प्रातः काल से ही मंदिर परिसर में मां शाकंभरी के आकर्षक झांकी हरे शाक सब्जियों से सजाकर तैयार की गई इसके पश्चात समाज के सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से पूजा अर्चना एवं आरती की गई सुबह प्रथम पूजा कृषि मित्र व…

Read More