Author: Ramesh Verma

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

यातायात अमला लगातार कर रहा कार्रवाईकोरबा, नव वर्ष की पूर्व रात्रि सड़क पर हुड़दंग करते हुए कार चलाने एवं कार में हूटर लगाकर पुलिस के सायरन की तरह बजाते हुए लोगों को परेशान करने वाले चालक पर यातायत नियमों के तहत कार्रवाई की गई है।कार क्रमांक CG 12 BB 9917 के चालक द्वारा इस हरकत को अंजाम दिया गया। निहारिका क्षेत्र की सड़क पर तेज रफ्तार से कार चलाते हुए हूटर बजाकर हलाकान करने कामामला संज्ञान में आने के उपरांत यातायात पुलिस के द्वारा कार्रवाई की गई। शिवा राठौर पिता मुकेश कुमार निवासी पथर्रीपारा के विरुद्ध कार में ब्लैक फिल्म,…

Read More

कोरबा,कोरबा शहर के पुरानी बस्ती, ब्राम्हण पारा निवासी पुरुषोत्तम चन्द्रा पिता गणेश राम चन्द्रा का गुरुवार देर रात आकस्मिक निधन हो गया। लगभग 50 वर्षीय पुरुषोत्तम चन्द्रा (बऊ) पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थे,उन्हें गहन उपचार के लिए ले जाया गया था। बिलासपुर सिम्स में चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे अपने पीछे पिता, मॉं, पत्नी, पुत्र इतिहास चन्द्रा, भाई रूपलाल चन्द्रा, मनमोहन चन्द्रा व दो बहनों सहित भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार 2 जनवरी 2026 को सुबह 11 बजे…

Read More

कोरबा, वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने किसान दिवस के अवसर पर जिले के बेला और सोनगुढ़ा गांव में किसान मेला-2025 का आयोजन किया। इस मेले में 40 गांवों से आए 750 से अधिक किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में तकनीकी विशेषज्ञ, सरकारी अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि और कृषि उद्यमी भी शामिल हुए। यह मेला किसानों के लिए आधुनिक खेती और सतत आजीविका से जुड़ी जानकारी साझा करने का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम साबित हुआ। बालको ने यह आयोजन बायफ, सतत आजीविका एवं विकास संस्थान के सहयोग से किया। मेले में कृषि, बागवानी, मत्स्य पालन, पशुपालन और फसल…

Read More

0 नकदी-लैपटॉप सहित सामान ले भागे चोर, सीएसईबी चौकी क्षेत्र का मामला कोरबा , शहर के टी.पी. नगर क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार आकांक्षा सेल्स कॉरपोरेशन नामक दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। दुकान संचालक दीपक अग्रवाल जब लगभग 10 बजे अपनी दुकान खोलने पहुंचे, तो शटर का ताला टूटा हुआ और शटर आधा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो काउंटर खुला था और दुकान का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था।घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दुकानदार के अनुसार चोर काउंटर से लगभग…

Read More

0 मिठाई खिलाकर एक दूसरे को दी बधाई कोरबा ,जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में कांग्रेस पार्टी के 140 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 141वां स्‍थापना दिवस मनाया गया । राष्‍ट्रगीत से प्रारंभ किया गया । स्थापना दिवस की खुशियां मनाते हुए कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल मुख्‍य अतिथि के रूप में उपस्थित थे । इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस ने हमेशा भारत के लोगों की भलाई और प्रगति के लिए काम किया है…

Read More

कोरबा,महाराणा प्रताप चौक बुधवारी बाजार में अमन उत्सव मेला शहर व जिलेवासियों के लिए रोमांच और मनोरंजन के साथ आकर्षण का केंद्र बन गया है। मनोरंजन के आधुनिक शानदार झूलों के साथ साथ मेले में गुणवत्तापूर्ण हर रेंज में उपलब्ध सामग्रियां जिलेवासियों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।मेला में बच्चों व परिजनों के साथ पहुंच रहे लोगों को भूत बंगला, आकाश झूला, ब्रेक डांस झूला, ड्रैगन, मिकी माउस, टावर झूला वाटर बोट ,स्कॉर्पियो झूला, टोरा टोरा झूला का रोमांच,खेलों का मनोरंजन,स्वादिष्ट व्यंजन लुभा रहे हैं। आकाश झूला कई झूले बच्चों से लेकर बूढ़े तक को आकर्षित कर रहे हैं। खरीदारी…

Read More

कोरबा,अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर से संबद्ध इकाई क्रमांक 170 शा.उ.मा.वि. (p.w.d.)रामपुर कोरबा के स्वयंसेवकों का 7 दिवासीय विशेष शिविर शा. प्राथमिक शाला दर्रापारा ग्राम पंचायत भुलसीडीह में दिनांक 20.12.2025 से 26.12.2025 तक आयोजित किया गया शिविर में सभी स्वयं सेवक शिविर दिनचर्या एवं शिविर नियमों का पालन करते हुए सक्रियता से भागीदारी की,परियोजना में जल शोरट के आस-पास सफ़ाई विद्यालय परिसर की सफ़ाई सोख्ता निर्माण बाउंड्री वाल दीवार की पुताई एवं नारा लेखन स्कूल परिसर के पेड़ों पर चबूतरा निर्माण। स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जिसमें डाकघर से सेवकों की जानकारी दी गई। बौद्धिक कार्यक्रम में श्री रामस्वरूप विश्वकर्मा एवं…

Read More

0 पत्रकार उमेश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर उच्च न्यायालय ने की निरस्तकोरबा , जिले के युवा भाजपा नेता के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने निरस्त करते हुए उन्हें बड़ी राहत दी है। अदालत ने साफ शब्दों में कहा है कि अपने ही कार्यालय में प्रवेश करना किसी भी स्थिति में अपराध नहीं माना जा सकता, विशेषकर जब मामला साझेदारी और व्यावसायिक विवाद से जुड़ा हो।छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की डिवीजन बेंच, जिसमें माननीय मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा एवं न्यायमूर्ति बिभु दत्त गुरु शामिल थे, ने थाना सिविल लाइन, कोरबा में दर्ज अपराध क्रमांक 0527/2024 को…

Read More

कोरबा ,कोरबा पुलिस द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने, आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान “ऑपरेशन शांति” संचालित किया जा रहा है। बताया जा रहा हैं की नववर्ष के पूर्व सख्त कार्यवाही करते हुए कोरबा पुलिस ने विभिन्न थानों के कुल 51 वारंटियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 15 स्थायी वारंटी भी शामिल हैं। ये सभी वारंटी लंबे समय से न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद गिरफ्तारी से बचते हुए फरार थे, जिन पर कड़ी निगरानी रखकर योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही की गई।कोरबा पुलिस द्वारा संचालित “ऑपरेशन शांति” का मुख्य उद्देश्य जिले…

Read More

0 छत्ता हटाने वन विभाग से की जा रही उम्मीदकोरबा , अंचल के सीतामढ़ी क्षेत्र मुख्य मार्ग में सुबह लगभग 11:30 बजे उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया, जब यहां मधुमक्खियां हमलावर होने लगीं।बताया जा रहा हैं की सीतामढ़ी मुख्य मार्ग में चंडिका मंदिर के सामने जहां हटरी लगती हैं, वहां एक पुराने पेड़ पर मधुमक्खियों ने अपना छत्ता बना लिया है। सुबह के वक्त जब लोग अपने-अपने कामकाज में व्यस्त थे और आवाजाही जारी थी, तब मधुमक्खियां झुंड में आकर लोगों पर हमला करना शुरू कर दी। मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने…

Read More