Author: Ramesh Verma

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

0 घेराव के समय जमकर की गई नारेबाजी, मौके पर पुलिस बल रही तैनात कोरबा ,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के द्वारा आज टी पी नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय का घेराव किया गया । घेराव कार्यक्रम के पहले बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता टी पी नगर काफी हाउस के पास एकत्रित हुए वहां से कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए पैदल भाजपा कार्यालय के पास पहुंचे । जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में ई डी द्वारा एफ आई आर को शीर्ष अदालत द्वारा रद्द किया जाना सत्य की…

Read More

कोरबा,गुरूघासीदास जयंती पर्व के अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संत परम्परा में गुरू घासीदास का नाम अत्यधिक प्रतिष्ठित है। 18 दिसम्बर 1756 को रायपुर जिला के ग्राम गिरौद में इनका जन्म हुआ। बचपन से ही इनके हृदय में वैराग्य के भाव परिलक्षित होने लगा था।युवा अवस्था में आते ही गिरौद के छाता पहाड़ पर एक वृक्ष के नीचे तपस्या कर इन्होने सतनाम को आत्मसात किया और भण्डारपुरी आकर सतनाम का उपदेश देना प्रारंभ किया। इनके उपदेशों से समाज के असहाय लोगों में आत्मविश्वास, व्यक्तित्व की पहचान और अन्याय…

Read More

0 भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य मुख्य आयुक्त का कोरबा दौरा कोरबा,16 दिसम्बर को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह खालसा ने कोरबा जिला के पदाधिकारियों और लीडर्स के साथ परिचयात्मक बैठक की। जिला स्काउट कार्यालय, कोरबा में आयोजित बैठक में राज्य मुख्य आयुक्त श्री खालसा ने कहा कि जिला मुख्य आयुक्त मोहम्मद सादिक शेख के नेतृत्व में कोरबा जिला स्काउटिंग के क्षेत्र में पूरे राज्य में एक मॉडल बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में स्काउट आंदोलन को गुणवत्तपूर्ण तरीके से विस्तार देने प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए…

Read More

कोरबा ,बिलासपुर वनमंडल के सीपत रेंज में एक सप्ताह तक विचरण करने के बाद लोनर हाथी अब पाली रेंज के खोंदरा जंगल होते हुए हाथीबाड़ी परिसर के ग्राम सोनाईपुर पहुंच गया है।हाथी के क्षेत्र में पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए ग्रामीणों से कहा है कि वे रात में जंगल की ओर न जाएं तथा घर में ही रहें। बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखें। क्षेत्र में मौजूद हाथी का वीडियो अथवा सेल्फी लेने की कोशिश न करें। ऐसा करना खतरनाक हो सकता है।पीडित ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर…

Read More

कोरबा, शहर में अब भारी वाहनों का दबाव बढ़ने से रोज जाम लग रहा है। इसी कड़ी में सर्वमंगला से कुसमुंडा मार्ग पर 1 घंटे तक जाम लगने से लोग परेशान रहे। बताया जा रहा हैं की बरमपुर के पास नहर पुल पर एक ट्रैलर ब्रेकडाउन हो गया। जिसकी वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।सर्वमंगला मार्ग पर 24 घंटे भारी वाहनों का दबाव बना रहता है। बरमपुर नहर पुल काफी सकरा है। जिसमें एक ट्रैलर शाम लगभग 4 बजे ब्रेकडाउन हो गया। इसकी वजह से दूसरा वाहन पार नहीं हो पा रहा था। इससे…

Read More

0 दर्री रोड में रात 9 बजे की घटना, व्यापारियों में आक्रोश कोरबा। शहर के भीतर कोतवाली थाना अंतर्गत दर्री रोड में कल रात 9:10 से 9:20 बजे के बीच तीन युवकों ने मिलकर एक व्यापारी की कार में आग लगा दिया। यह तीनों युवक कार के आसपास 10 मिनट तक मंडराते रहे। इस दौरान रास्ते से लोगों की आवाजाही हो रही थी। एक युवक कहीं से पेट्रोल लेकर आया और कार पर छिड़क दिया जिसके बाद दूसरे युवक ने माचिस से आग लगा दिया और वहां से तीनों युवक भाग निकले।कार में आग लगने की जानकारी होते ही आसपास…

Read More

कोरबा ,कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत ने एक आदेश जारी कर जिले में गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर 18 दिसंबर को शुष्क दिवस घोषित किया है। जारी आदेश के अनुसार शुष्क दिवस में जिले में स्थित समस्त देशी, विदेशी, प्रीमियम, कम्पोजिट मदिरा दुकानों, एफ.एल.3, एफ.एल.3 क एवं अहाता 18 दिसंबर को संपूर्ण दिवस पूर्णतः बंद रखा जाएगा।

Read More

कोरबा , मैत्री संघ भवन, बालको नगर में जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के नियमित सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्ठ जनों के लिए निःशुल्क जीवन सहायक उपकरण वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं विशिष्ट अतिथि MIC सदस्य एवं पार्षद श्री हितानंद अग्रवाल द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर कुल 67 वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क जीवन सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें कान की मशीन, व्हीलचेयर, चेयर विथ कमोड, फुल व्हील्ड वॉकर, घुटने व…

Read More

कोरबा, बालको टाउनशिप में स्थित मंगल भवन के नवीनीकरण परियोजना का उद्घाटन बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर बालको के अधिकारी, कर्मचारी एवं विभिन्न यूनियन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री राजेश कुमार ने कहा कि बालको सदैव अपने समुदाय के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है और मंगल भवन का नवीनीकरण इसी सोच का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। यह भवन अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन के रूप में विकसित हो गया है। इसका उद्देश्य कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएँ और सामाजिक, सांस्कृतिक एवं…

Read More

रायपुर,छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई IAS अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस क्रम में कोरबा जिले के कलेक्टर का परिवर्तन भी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कुणाल दुदावत (भा.प्र.से. 2017) को दंतेवाड़ा कलेक्टर पद से हटाकर कोरबा जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं, अजीत वसंत (भा.प्र.से. 2013) को कोरबा कलेक्टर पद से हटाकर सरगुजा जिले का कलेक्टर बनाया गया है। अन्य अधिकारियों के तबादले भी आदेश में शामिल शासन द्वारा जारी इसी आदेश में अन्य जिलों और महत्वपूर्ण पदों पर भी बदलाव…

Read More