


कोरबा, कटघोरा के लखनपुर स्थित त्रिलोकी पब्लिक स्कूल में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूल के लगभग 150 विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित आवागमन, यातायात संकेतों की पहचान, हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने तथा सड़क पार करते समय सावधानी बरतने के संबंध में समझाइश दी गई। साथ ही उन्हें यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान स्कूल में संचालित वाहनों के चालकों को भी यातायात नियमों एवं सुरक्षित वाहन संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही स्कूल वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई तथा वाहन संबंधी जरूरी कागजात दुरुस्त रखने की समझाइश दी गई।



