Author: Ramesh Verma
0 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी सक्ती,जिले के वार्ड नंबर-7 स्थित सूने मकान से चोरी करने वाले आदतन बदमाश राजू खूंटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरी का सामान खरीदने वाले 2 सुनार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं चोरी के एक अन्य मामले में भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामला बाराद्वार थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, वार्ड नं- 7 नेहरू चौक के पास रहने वाले हनी केडिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी दादी का देहांत हो जाने के कारण परिवार के सभी लोग चाचा जयकिशन केडिया के घर…
रायपुर, राजधानी में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया था। इस वजह से यह पूरी वारदात हुई है। वहीं युवक ने खुद को भी आग लगा ली थी। जिसके चलते उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। मामला खमतराई थाना का है।जानकारी के मुताबिक, खमतराई इलाके की रहने वाली पूर्वी झा(21) का जीवन लाल दुबे(24) से प्रेम प्रसंग था। दोनों लंबे…
कोरबा, बिलासपुर रेंज के पुलिस महाननिरीक्षक ने साइबर पुलिस में तबादला कर बड़ा फेरबद किया है इसमें बिलासपुर रेंज के 13 पुलिसकर्मियों का नाम शामिल है. कोरबा जिले से प्रधान आरक्षक चक्रधर राठौर और आरक्षक रितेश शर्मा का भी तबादला साइबर पुलिस थाना बिलासपुर हुआ है. देखें सूची……..
कोरबा,बालको प्रबंधन की वादाखिलाफी से तंग क्षेत्रवासी क्षेत्रवासियों ने जनवरी 2023 में बालको प्लांट के सभी गेट पर प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों को अंदर आने व बाहर जाने से रोक कर आंदोलन किया गया जिस पर बालको प्रबंधन व प्रशासन के साथ परसाभांठा विकास समिति चर्चा हुई और बालको ने दूसरी बार लिखित आश्वासन देकर कहा था कि 3 माह के भीतर सर्वेक्षण कर एक वर्ष में वैकल्पिक मार्ग पूरा कर लिया जाएगा. समिति का कहना है कि 7 से 8 माह बीतने को है और बालको अपनी ही बात पर रत्ती भर भी कायम होता नही दिखा रहा. ऐसी…
कोरबा , छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भेंट-मुलाकात के तर्ज पर चलाये जा रहे युवा संवाद के जरिये सीधे युवा वर्ग से संवाद कर रहे हैं। इसी तारतम्य में युवा कांग्रेस के पाली तानाखार विधानसभा अध्यक्ष अंकित पाल के नेतृत्व में चैतमा में 66 युवाओं ने युवा कांग्रेस में प्रवेश किया। प्रदेश महासचिव लक्ष्मीकांत कंवर व पाली-तानाखार विधानसभा अध्यक्ष अंकित पाल व युंका नेता अभिषेक सिंह लगातार विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक गांव जाकर छत्तीसगढ़ भुपेश सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।युवा कांग्रेस के पाली-तानाखार विधानसभा अध्यक्ष अंकित पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार…
कोरबा, कलेक्टर सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केसरी के नेतृत्व में जिले के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं शासकीय विद्यालयों, शासकीय अनुदान प्राप्त शालाओं, केन्द्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों, मदरसों, निजी स्कुलों, अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों, महाविद्यालयों, तकनीकी शिक्षा संस्थानों के माध्यम से आगामी 10 अगस्त 2023 को 01 से 19 वर्ष के बच्चों, किशोर एवं किशोरियों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजॉल का सेवन कराया जाना है तथा मॉपअप दिवस 17 अगस्त को किया जाना है।राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए सीएमएचओ ने बताया कि कृमि मुक्ति दिवस के दिन…
0 राजस्व मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोरबा , विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज टी पी नगर के राजीव गांधी इंडोर आडिटोरियम में प्रातः 11 बजे राजस्व व आपदा प्रबंधन पुनर्वास वाणिज्यिक कर मंत्री श्री छत्तीसगढ़ शासन श्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत, विधायक पाली तानाखार श्री मोहित राम, विधायक कटघोरा श्री पुरुषोत्तम कंवर, रामपुर विधायक श्री ननकी राम कंवर, महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती…
0 नेशनल लोक अदालत की तैयारी हेतु दिशा निर्देश जारी कोरबा , नालसा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा आगामी 09 सितम्बर 2023 को नेशनल लोक अदालत के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु जिला सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा श्री डी.एल. कटकवार द्वारा मोटर दुघर्टना दावा प्रकरणों के राजीनामा हेतु बीमा कंपनी के शाखा प्रबंधक/अधिवक्तागणों की बैठक ली गई। उक्त बैठक में बीमा कंपनी के अधिकारी श्री खगेश कुमार साहू, यूनाईटेड इंडिया इंश्योरेन्स कंपनी, श्रीमती सुधा दुबे एवं किरण न्यू इंडिया इंश्योरेन्स कंपनी कोरबा, बीमा कंपनी के अधिवक्ता श्री संतोष…
कोरबा ,जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोरबा द्वारा 10 अगस्त 2023 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में सेफ इंटेलीजेंट सिक्योरिटी सर्विसेस आर्य नगर कोहका सिरसा रोड, भिलाई-दुर्ग द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद, सिक्योरिटी सुपरवाईजर के 10 पद तथा लेबर के 50 पद पर नियुक्ति की जाएगी। उक्त पदों हेतु आवेदकों की आयु सीमा 20 से 40 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता 12वीं से स्नातक वांछनीय है। इच्छुक आवेदक 10 अगस्त को प्रातः 11 बजे कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
0 नोडल अधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देशशिलापलकम, पंचप्राण, वसुधा वंदन जैसे कार्यक्रमों से जुड़ेंगे जिलेवासी कोरबा ,मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत जिले में 09 अगस्त से 30 अगस्त तक शहरी क्षेत्र से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान के लिए विभाग द्वारा तैयारी कर ली गई है। उल्लेखनीय है कि केंद्र एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार देश की आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में मनाया जा रहा है। विगत दो वर्षाे से चल रहे इस कार्यक्रम का समापन मेरी माटी मेरा देश अभियान…
