Author: Ramesh Verma

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

कोरबा , पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सूर्य उपासना का पावन पर्व मकर सक्रांति की कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है । श्री अग्रवाल ने मकर सक्रांति पर्व के अवसर पर कोरबावासियों के लिए सुख – समृद्धि, अमन – चैन, वैभव, ऐश्‍वर्य, उन्‍नति, प्रगति, आदर्श, प्रसिद्धि, दीर्घायु होने की कामना की है । श्री अग्रवाल अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि यह पर्व शीत रितु के जाने तथा बसंत रितु के आगमन का प्रतिक है । इस दिन को भगवान सूर्यदेव की उपासना और स्‍नान तथा दान पुण्‍य का पर्व भी मानते हैं । मकर सक्रांति के…

Read More

धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ प्रदेश में इस समय शासन की महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है जिसमें कोरबा जिले के ग्राम जवाली में भी शासन की नियमानुसार धान खरीदी का काम किया जा रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य 2369 प्रति क्विंटल की दर से टोकन प्रणाली के माध्यम से धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है धान खरीदी की समय सीमा इस माह के 31जनवरी तक निर्धारित है जिसमें मात्र 13 दिन शेष है।धान खरीदी लिमिट सीमित होने…

Read More

कोरबा,वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर वर्ष 2025 में अपनी सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना ‘आरोग्य’ के माध्यम से लगभग 1.2 लाख लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाया। उच्च गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से बालको निरंतर समुदाय की सेवा कर रहा है। इस वर्ष की थीम “मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार” को आत्मसात करते हुए कंपनी ने निवारक स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ‘आरोग्य’ परियोजना के अंतर्गत वर्ष भर में 77,700 से अधिक लोगों को प्राथमिक, निवारक एवं उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान…

Read More

कोरबा ,कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा वन मंडल के जटगा रेंज में घूम रहा दंतैल हाथी चैतुरगढ़ पहाड़ी पर पहुंच गया है। कोरबा वन मंडल में हाथियों की संख्या 14 हो गई है। 3 हाथी धरमजयगढ़ वनमंडल से कुदमुरा रेंज पहुंचे हैं। वन विभाग ने आसपास गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। पाली रेंज के रतखंडी, पहाड़गांव, जेमरा में लंबे समय बाद दंतैल हाथी के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत है।जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने सुबह जंगल के बीच खेत में हाथी के पद चिन्ह देखे। इसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग ने पुष्टि करने के बाद…

Read More

0 कई अधिकारी-कर्मचारी किये गए अस्थायी रूप से स्थानांतरित कोरबा ,कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से कार्यो में कसावट लाने जिले में पदस्थ कुछ अधिकारी/कर्मचारियों का अस्थायी स्थानांतरण किया गया है। यह आदेश अग्रिम आदेश तक प्रभावशील रहेगा। संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल आमद देने के निर्देश दिए गए हैं।जारी आदेश के अनुसार सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद कुरे को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना पसान में अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है। प्रधान आरक्षक 318 धनंजय तिवारी को चौकी मोरगा से थाना सिविल लाइन रामपुर स्थानांतरित किया गया है। प्रधान आरक्षक…

Read More

कोरबा, नगर के प्रतिष्ठित नागरिक, पावर हाउस रोड पानी टंकी मोहल्ला निवासी एवं प्रसिद्ध हलवाई रामराज पाल का आज शनिवार को आकस्मिक दु:खद निधन हो गया। लगभग 51 वर्षीय रामराज पाल की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही थी। शनिवार को स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे पत्नी, पुत्र व दो पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। मूलतः ग्राम इंदा का पूरा जिला इलाहाबाद उत्तरप्रदेश निवासी रामराज पाल ने वर्षों से कोरबा में निवासरत रहकर संघर्षों से जूझते हुए कैटरिंग के कार्य में अपना मुकाम हासिल…

Read More

कोरबा,सतनाम पंथ के संस्थापक मानवता सामान्य सत्य और अहिंसा की संदेश वाहक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की 279 भी जयंती के पावन अवसर पर बाबा मोहल्ला जवाली में भव्य स्तर का दो दिवसीय गुरु पर्व का आयोजन पूरे श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सतनाम समाज के द्वारा किया गया । इस आयोजन का उद्देश्य बाबा गुरु घासीदास जी के “मनखे के मनखे एक समान” के सिद्धांत को समाज के हर स्तर तक पहुंचाना तथा सामाजिक समरसता भाईचारे और नैतिक मूल्य को सुदृढ़ करना । इस आयोजन के मुख्य सतनामी युवा समिति बाबा मोहल्ला द्वारा प्रथम दिवस 8 जनवरी…

Read More

कोरबा, जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल के पिता व रीना जायसवाल के ससुर पूर्व् जिला खाद्य अधिकारी सह अधिवक्ता कन्हैया लाल जायसवाल (लालूराम कालोनी) का 80 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया है। वे कटघोरा के पूर्व विधायक कृष्णालाल जायसवाल(कृष्णा गुरुजी) के भतीजे तथा कोरबा मुख्य मार्ग में प्रतिष्ठित व्यवसायी मधुर ड्रेसेस के संचालक विसाहू जायसवाल, विशाल जायसवाल के बड़े भाई थे। दिवंगत कन्हैया जायसवाल पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। वे अपने पीछे पत्नी, पुत्र अजय जायसवाल, बजरंग, अमित व सुमित जायसवाल, पुत्री आभा व प्रतिभा जायसवाल सहित नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़…

Read More

कोरबा,छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी कोरबा से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ जनता की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले महकमे से जुड़े एक व्यक्ति ने ही हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। जिले में तैनात डायल 112 के एक चालक ने अपने चार अन्य दोस्तों के साथ मिलकर एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। सूने मकान में दी दरिंदगी को अंजामजानकारी के अनुसार, यह सनसनीखेज मामला बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है…

Read More

सक्ती जिले के प्रिंट मीडिया/ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के समस्त साथी गण विदित हो कि दिनांक- 8 जनवरी 2025 दिन- गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे से पुलिस थाना परिसर सक्ती में सक्ती जिले के पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान प्रफुल्ल ठाकुर जी (आईपीएस) जिले के पत्रकार साथियों के साथ नववर्ष मिलन एवं प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे, जिसमें प्रमुख रूप से बीते वर्ष- 2025 में सक्ती जिले में पुलिस प्रशासनिक गतिविधियों एवं अन्य विषयों पर जानकारी दी जाएगी एवं पत्रकार वार्ता के पश्चात आगंतुक पत्रकार साथियों के सम्मान में दोपहर भोजन की भी व्यवस्था की गई है आप सभी सादर आमंत्रित हैं

Read More