Author: Ramesh Verma
0 कलेक्टर सौरभ कुमार ने ली समीक्षा बैठक कोरबा ,कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों में संलग्न नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर निर्देशित किया कि सभी नोडल अधिकारी दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत समय सीमा के भीतर सुनिश्चित करेंगे। समीक्षा बैठक में निर्वाचन कार्यों से जुड़े मानव संसाधन, प्रबंधन, प्रशिक्षण प्रबंधन, सामग्री प्रबंधन, कम्प्युटराइजेशन, साइबर सिक्योरिटी और आईटी, स्वीप नोडल अधिकारी, कानून व्यवस्था, ईव्हीएम मैनेजमेंट, एमसीसी नोडल अधिकारी, व्यय निगरानी, बैलेट पोस्टर-पेपर, एमसीएमसी, कम्युनिकेशन प्लान, मतदाता, शिकायत और मतदाता हेल्पलाइन आदि के…
नई दिल्ली ,राजस्थान में चुनाव की तारीख बदल गई है। अब 25 नवंबर को मतदान हाेगा। पहले 23 नवंबर को मतदान होना था, लेकिन देवउठनी एकादशी (ग्यारस) के कारण यह माना जा रहा था कि इससे वोटिंग प्रतिशत घट सकता है।चुनाव आयोग ने सिर्फ मतदान की तारीख बदली है, नामांकन की शुरुआत और नाम वापसी, मतगणना सहित सभी शेड्यूल पहले जैसे ही रखे गए हैं। नियमों के तहत राजस्थान में चुनाव की प्रक्रिया 5 दिसंबर से पहले खत्म हो जानी चाहिए। यह पहली बार है जब राजस्थान में विधानसभा चुनाव में मतदान की तारीख बदली गई है।आज सुबह ही पाली…
कोरबा, चुनाव आचार संहिता लगने और कांग्रेस प्रत्याशी घोषित नहीं होने के बाद भी कांग्रेस का प्रचार प्रसार घरों तक पहुंच रहा है और आम लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस की रीति नीति और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाया जा रहा है। वार्ड वार बैठक लेकर विस्तृत जानकारी से अवगत कराया जा रहा है।वार्ड क्र. 03 राताखार में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान ने वार्डवासियों की बैठक ली । बैठक में उन्होंने कहा कि राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा विकास कार्यो को गति प्रदान किया गया है और हर समाज के लिए भवन उपलब्ध कराया जा…
0 पंजाब कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा का बाइक रैली निकालकर किया गया भव्य स्वागत औद्योगिक उपक्रमों में स्थानीय बेरोजगारों की हो रही उपेक्षा : विशाल केलकर कोरबा,10 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी कोरबा के द्वारा बालको नगर रामलीला मैदान में गारंटी सभा का आयोजन किया गया l जहां बतौर मुख्य अतिथि पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री अमन अरोरा शामिल हुए l कोरबा युथ विंग के द्वारा सीएसईबी चौक से बालको नगर तक बाइक रैली निकालकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया l बालको नगर में आयोजित गारंटी महासभा में, आम आदमी पार्टी कोरबा विधानसभा प्रत्यासी विशाल केलकर ने इस अवसर…
कोरबा,जोन प्रभारी श्यामसुंदर सोनी और सहप्रभारी गजानंद साहू द्वारा लगातार वार्डो में बैठक लेकर कांग्रेस के पक्ष में माहौल तैयार किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को सीधे जनता से संवाद स्थापित कर राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। वार्ड क्र. 31 में बैठक को संबोधित करते हुए श्यामसुंदर सोनी ने कहा कि राज्य सरकार ने कांग्रेस के जन घोषणा पत्र के अनुसार हर नागरिक का बिजली बिल 400 युनिट तक आधा किया हैं इससे आम और खास सभी लोगों को लाभ हो रहा है। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि शिक्षा के अधिकार को…
कोरबा,गर्भवती महिलाओं एंव बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केन्द्रो के माध्यम से पोषण आहार वितरित किया जा रहा है। ज्यादा कुपोषित बच्चों के लिए राज्य शासन द्वारा चाइल्ड केयर की स्थापना हर जिला अस्पताल में जहां निःशुल्क उनका उपचार किये जाने के साथ ही पूर्ण पोषण होने तक चिकित्सक की देखरेख में किया जाता है। उपरोक्त बाते वार्ड क्र. 15 ढोढ़ीपारा में आयोजित घर घर कांग्रेस अभियान के तहत बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान ने व्यक्त कियें। उन्होेंने कहा कि महिलाओं को महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से रोजगार से जोड़ा गया है और उनकी आर्थिक उन्नति को…
0 मामले को दबाने का किया जा रहा है प्रयास,स्टॉप डैम निर्माण का मामला कोरबा, जिले में वन विभाग के अंतर्गत काम करने वाले मजदूरों को काम निकल जाने के बाद दर-दर की ठोकर खिलाने की परंपरा टूट नहीं रही है। कोरबा और कटघोरा मंडल वन मंडल के विभिन्न कार्यों को अंजाम देने के बाद दर्जनों मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल सकी है और इस तरह की शिकायतें पूर्व डीएफओ के कार्यकाल में अक्सर सामने आती रही। इस तरह शिकायतों को आधार बनाकर कुछ मौकापरस्त जनप्रतिनिधियों द्वारा विभाग से अपनी रोटी सेंक कर मामलों को ठंडे बस्ते में डाल दिया…
कोरबा , कोरबा जिला अंतर्गत प्रार्थी प्रदीप श्रीवास कोरबा चौकी उपस्थित आकर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया कि 07 अक्टूबर की शाम 07.00 बजे से 08 अक्टूबर की सुबह 08.00 बजे के मध्य एसईसीएल ग्राउंड जिम में लगे ताला को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा तोड़कर अंदर प्रवेश कर सांउड सिस्टम, जिम का सामान डंबल छोटा बड़ा सहित कुल 20000 रूपये का मशरूका को चोरी कर ले गया है प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक यू. उदय किरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा को अवगत करा आवश्यक निर्देश प्राप्त कर…
0 प्रशांत झा, संजय पराते और मनोहर पर आर्थिक अनियमितता सहित लगाए अनेक गंभीर आरोप कोरबा , मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के 50 सदस्यों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। पार्टी छोड़ने वालों में पार्टी के राज्य समिति, जिला समिति, लोकल कमेटी सहित एक दर्जन से ज्यादा ब्रांच कमेटी के मेंबर शामिल है। एक प्रेस बयान जारी कर पार्टी के वरिष्ठ नेता जनक दास कुलदीप ने उपरोक्त जानकारी दी। जारी प्रेस बयान में उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के राज्य स्तरीय नेता प्रशांत झा, संजय पराते और व्ही.एन. मनोहर के खिलाफ आर्थिक अनियमितता की…
कोरबा। आचार संहिता लगने के साथ ही कोरबा पुलिस कप्तान यू. उदय किरण के निर्देशन में ट्रैफिक डीएसपी शिवचरण सिंह परिहार के मार्गदर्शन में एएसआई मनोज राठौर के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस की टीम ताबड़तोड़ कार्यवाही में जुटी है। मॉडिफाई साइलेंसर व प्रेशर हार्न लगाकर बुलेट चलाने वालों पर कार्यवाही के बाद आज शाम ब्लैक फिल्म लगे चार पहिया वाहनों की धरपकड़ की गई। जिनपर 2-2 हजार रुपए चालान के साथ ही 8 वाहनों से ब्लैक फिल्म उतारते हुए 16 हज़ार रूपए का जुर्माना वसूला गया। एएसआई मनोज राठौर ने बताया कि इस तरह का कार्रवाई लगातार होती रहेगी और आपराधिक…

