Author: Ramesh Verma

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

रायपुर. छत्तीसगढ़ में चुनाव की घोषणा हो चुकी है. इसी कड़ी में पहले चरण की 20 सीटों के लिए आज से नामांकन शुरू होगा. जिसमें बस्तर संभाग और राजनांदगांव के कवर्धा जिले की सीटें शामिल हैं. ये प्रक्रिया एक सप्ताह तक चलेगी. नामांकन दाखिल करने की आखरी तारीख 20 अक्टूबर निर्धारित है. प्रत्याशी सुविधा एप के माध्यम से ऑनलाइन नामांकन पत्र भी दाखिल कर सकते हैं. नामांकन के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 10 हजार रुपये, आरक्षित वर्ग के प्रत्याशी को 5 हजार रुपये की जमानत राशि जमा करनी होगी.बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में…

Read More

कोरबा ,भारत के सबसे बड़े एकीकृत ऊर्जा समूह, एनटीपीसी लिमिटेड को 10 अक्टूबर 2023 को जारी फोर्ब्स विश्व की सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता सूची 2023 में “विश्व के सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता 2023” में से एक के रूप में मान्यता दी गई है। यह विश्व रैंकिंग में शीर्ष 700 कंपनियों में से 261 वें स्थान पर है और है सूची में शामिल होने वाला एकमात्र भारतीय पीएसयू। यह इस बात का प्रमाण है कि एनटीपीसी में लोगों की प्रैक्टिस दुनिया की शीर्ष कंपनियों के बराबर है। हर साल फोर्ब्स शीर्ष 700 कंपनियों की पहचान करने के लिए स्वतंत्र बाजार अनुसंधान के माध्यम से विश्व…

Read More

कोरबा ,मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना दर्री पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि सेमीपाली दर्री क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अपने घर में घरेलू सिलेण्डर का अवैध भण्डारण कर अवैध रूप से बिकी करता है। इस संबंध में पुख्ता जानकारी प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारीगण अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री श्री रॉबिनसन गुड़िया से मागदर्शन प्राप्त कर थाना प्रभारी दर्री निरीक्षक चमन सिन्हा द्वारा थाना दर्री में पदस्थ उप निरी. श्रीमति रश्मि थॉमस, सउनि ललित जायसवाल, आरक्षक गजेन्द्र व अन्य स्टॉफ का टीम गठित कर कार्यवाही…

Read More

कोरबा ,भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन ने पथर्रीपारा के रामपुर बस्ती और सीएसईबी में पदयात्रा कर जनता से रूबरू हुए तथा जन आशीर्वाद लिया तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजनाओं की जानकारी ली।प्रधानमंत्री आवास को लेकर उन्होंने प्रदेश की निकम्मी कांग्रेस सरकार एवं सरकार में बैठे मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि गरीबी हटाओ की झूठी नारा देने वाली छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार ने गरीबों के 16 लाख पक्का मकान बनने नहीं दिए।आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का सपना होता है कि हमारा भी पक्का मकान हो केंद्र की मोदी सरकार इसके लिए आवास योजना लागू की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में…

Read More

0 प्रबंधन ने निकाला नौकरी से कोरबा , कोरबा अंचल के कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पदस्थ एक स्वास्थ्य कर्मी पर 11 साल के बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप लगा कर गुस्साए परिजनों ने जमकर अस्पताल में हंगामा किया, तो डीन ने तत्काल कार्यवाही करते हुए कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी हैं।

Read More

कोरबा, रीढ़ की हड्डी में ट्यूमर के कारण असहनीय पीड़ा और फिर लकवाग्रस्त होकर चलने-फिरने लायक नहीं रह गए मरीज को सफल आपरेशन से नई जिंदगी मिली है। इस तरह का मामला न्यू कोरबा हॉस्पिटल में आया जिसे न्यूरोसर्जन डॉ. दिविक एच. मित्तल ने हल कर उसके परिजन को बड़ी राहत दी है। नावापारा मड़वारानी निवासी राज कुमार 40वर्षीय को रीढ़ की हड्डी में कई दिन से दर्द हो रहा था। धीरे-धीरे दर्द बढ़ता गया और अचानक असहनीय दर्द के साथ चक्कर आने की भी शिकायत बढ़ने लगी। परेशान परिजन कई अस्पतालों का चक्कर लगाते रहे लेकिन मरीज को कोई…

Read More

कोरबा, कटघोरा के वरिष्ठ व गणमान्य नागरिक बालेश्वर प्रताप सिंह (लल्लू साहब) का बुधवार शाम को आकस्मिक दुःखद निधन हो गया। वे तनाखार विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े थे। कटघोरा जमींदार परिवार से उनका नाता रहा है। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर से कटघोरावासियों सहित परिजनों, शुभचिंतकों व जनप्रतिनिधियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनका अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे स्थानीय मुक्तिधाम में किया जाएगा। ईश्वर मृतक आत्मा को शांति एवं सद्गति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करे।

Read More

रायपुर, मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेलआज दिल्‍ली जा रहे हैं। जहां वे कांग्रेस चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में शामिल होंगे। इसी बैठक में पार्टी प्रत्‍याशियों के नाम फाइनल किए जाएंगे।मंगलवार को छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस की स्‍क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई है। देर रात में करीब 4 घंटें तक चली इस बैठक में लगभग सभी सीटों पर सिंगल नाम फाइनल कर लिए गए हैं। अब सीईसी की बैठक में प्रस्‍तावित नामों पर अंतिम विचार किया जाएगा। आला कमान की मंजूरी मिलते ही प्रत्‍याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी।

Read More

कोरबा, पूर्व महापौर भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन पथर्रीपारा एवं कुवांभठ्ठा में जनसंपर्क कर जनता-जनार्दन से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर लोगों ने साफ सफाई नहीं होने की जानकारी दी। लोगों से चर्चा करते हुए भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन ने कहा कांग्रेस के विधायक और नगर निगम के महापौर की निष्क्रियता के कारण यहां के लोग गंदगी में रहने को मजबूर हैं। नगर निगम द्वारा साफ सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। एक ऐसा अद्भुत अभियान जिसने मां बहनों को सम्मान…

Read More

0 निर्वाचन आयोग ने लिया निर्णय, तत्काल प्रभार से मुक्त किये गए रायपुर/कोरबा। विधानसभा चुनाव का ऐलान होने के तीसरे दिन ही निर्वाचन आयोग ने मंगलवार शाम छत्तीसगढ़ के दो कलेक्टरों और तीन पुलिस अधीक्षकों को हटा दिया है। हटाए जाने वाले कलेक्टरों में बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा, रायगढ़ कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा शामिल हैं। वहीं पुलिस अधीक्षकों में दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा, कोरबा एसपी यू. उदय किरण और राजनांदगांव के एसपी अभिषेक मीणा शामिल हैं। इसके अलावा चुनाव आयोग ने दो एडिशनल एसपी को भी हटा दिया है। इनमें बिलासपुर के एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी और दुर्ग के एडिशनल…

Read More