Author: Ramesh Verma

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

कोरबा ,कोरबा में भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क कर रहे हैं। जगह-जगह उनका स्वागत किया जा रहा है उन्होंने कोरबा के इमलीडुग्गू बस्ती और धनुवार पारा में जनता से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि आज कोरबा में प्रदूषण से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है चारों ओर धूल के गुब्बारे और राखड़ से कोरबा पट चुकी है कांग्रेस के विधायक महापौर को कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार करने से फुर्सत नहीं।सड़कों में उड़ रही धूल से लोग परेशान हैं इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं। प्रदूषण की मार से लोग बीमार हो रहे हैं चुनाव के…

Read More

पेड न्यूज,राजनीतिक विज्ञापन सहित सोशल मीडिया पर चुनावी प्रचार की होगी मॉनिटरिंग जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ हुई मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक कोरबा में विधानसभा चुनाव की पर्याप्त तैयारी कोरबा , विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों की बैठक कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने बताया कि कोरबा जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 की घोषणा के साथ ही आदर्श आचरण संहिता तत्काल प्रभावशाील हो गई है। जिले की चार विधानसभा क्रमशः 20-रामपुर, 21-कोरबा, 22-कटघोरा और 23-पाली-तानाखार के चुनाव हेतु…

Read More

कोरबा,प्रदेश के राजस्व मंत्री एवं शहर विधायक जयसिंह अग्रवाल ने गत 09 अक्टूबर को मुड़ापार हेलिपेड के पास विधायक मद की राशि 25 लाख रूपये की लागत से से बनने वाले कबीर सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी समाजों के लिए भवन निर्माण की योजना बनायी गयी है। इसी के तहत भूमि प्रदान कर सामाजिक भवनों का निर्माण किया जा रहा है। इससे समाज के लोगों को अपने सामाजिक कार्यो के लिए अनावश्यक खर्च की राशि से मुक्ति मिलेंगी और उनका खुद का भवन होने के किसी दूसरे पर आश्रित नही रहना  पड़ेगा।महंत समाज…

Read More

कोरबा,महानगर की तर्ज पर कोरबा का विकास किया जा रहा है और इस गति को नही रोक सकता है। उपरोक्त विचार प्रदेश के राजस्व मंत्री एवं शहर विधायक शहर जयसिंह अग्रवाल ने व्यक्त किये । भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब, रोटरी क्लब, जेसीस एवं चार्टर एकाउटेंट के पदाधिकारियों एंव सदस्यों से उन्होेंने कहा कि पिछले 15 सालो में कोरबा का विकास करने के लिए सम एवं विषम परिस्थितियों में कार्य करना पड़ा है। विकास को निरंतर जारी रखना सबसे बड़ी समस्या थी और खासकर विपरित परिस्थितियों में लेकिन आप सबका सहयोग मुझे शक्ति प्रदान करता रहा है। अब…

Read More

0 14 व 15 अक्टूबर को जलाराम मंदिर में गरबा का होगा वितरण कोरबा, श्री गुजराती समाज द्वारा समाज के भवन में 15 अक्टूबर से नवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। 15 अक्टूबर को सुबह 10 से 12 बजे घट स्थापना के साथ ही नवरात्रि महोत्सव प्रारंभ होगा। श्री गुजराती समाज के अध्यक्ष नलीन भाई शाह व सचिव अतुल चौहान ने बताया कि गुजराती समाज के सदस्यों के लिए गरबा का वितरण 14 व 15 अक्टूबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे व शाम को 4 से 6 बजे तक संत श्री जलाराम मंदिर में किया जाएगा। प्रति गरबा…

Read More

0 मोती सागर पारा क्षेत्र के महिला एवं पुरुष सहित सैकड़ो लोगों ने किया भाजपा प्रवेश 0 भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन ने भाजपा का गमछा के साथ किया स्वागत कोरबा ,पूर्व महापौर भारतीय जनता पार्टी कोरबा विधानसभा के प्रत्याशी लखन लाल देवांगन एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में कोरबा भाजपा चुनाव कार्यालय में भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर तथा मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पूर्व महापौर लखन लाल देवांगन की सरल सहज और सौम्य व्यक्तित्व व कार्यशैली से प्रभावित होकर कोरबा के मोती सागर पारा क्षेत्र में मंगल चौहान के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों…

Read More

कोरबा ,एनटीपीसी कोरबा द्वारा भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन के तहत दिनांक 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2023 तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा हैं। इस अवसर पर स्वच्छता पखवाड़ा- स्वच्छता ही सेवा का शुभारंभ करते हुए 01 अक्टूबर 2023 को श्री बी रामचंद्र राव, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी कोरबा ने स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर शपथ लिया।इसी क्रम में 10 अक्टूबर 2023 को एनटीपीसी कोरबा द्वारा सिल्वर जुबिली पार्क में स्वच्छता अभियान भी चालाया गया तथा सिल्वर जुबिली पार्क के अंदर और बाहर साफ सफाई भी की गई। एनटीपीसी कोरबा ने एक जुट होकर एक…

Read More

0 चारों विधानसभा के 1080 मतदान केंद्रों पर लगभग 6 हजार कर्मचारियों की लगेगी ड्यूटी 0 लगभग 2 हजार अधिकारी/कर्मचारी कराएंगे प्रारंभिक प्रक्रिया संपन्न 0 सी-विजिल ऐप से राजनीतिक दलों के प्रलोभन, नियमों की अनदेखी पर आमजन कर सकेंगे शिकायत कोरबा, प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए तारीखों का एलान हो चुका हैं। जिले में दूसरे चरण में 17 नवंबर को चारों विधानसभा सीटों के लिए मतदान होंगे। इसके लिए 21 अक्टूबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शासन के विभिन्न विभागों के अधीन कार्यरत लगभग 8 हजार शासकीय कर्मचारी इस चुनावी महाकुंभ को सफल बनाने अपना योगदान…

Read More

0देश के भविष्य हैं युवा – जयसिंह अग्रवाल कोरबा,राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि कांग्रेस के विचारधारा से जुड़कर एक अच्छी पहल युवाओं द्वारा की जा रही है जो स्वागत योग्य है। युवाओं के लिये राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनओं के साथ ही रोजगार के साधन भी उपलब्ध कराये जा रहे हैं। श्री अग्रवाल ने उपरोक्त विचार दर्री में अनिल द्विवेदी, राजा खाण्डे, जतीन कुमार पटेल, विक्की खरे, गोलू यादव, दरोगा यादव, संजय दास, अशोक यादव, संजय कौशिक के नेतृत्व में के नेतृत्व…

Read More