Author: Ramesh Verma

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

कोरबा, लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े संजय नगर निवासी रामकुमार यादव का बीती रात 10 बजे आकस्मिक निधन हो गया जिसका आज सुबह 11 बजे मोतीसागर पारा स्थित मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार किया जाएगाl रामकुमार यादव की निधन की खबर से प्रेस जगत में शोक की लहर दौड़ गई l

Read More

कोरबा ,प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होते ही आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई तेज कर दी है। टीम ने पहले ही दिन कोयलांचल क्षेत्र के ढाबों में दबिश दी। इस दौरान तीन आरोपी 75 पाव देशी व 8 लीटर महुआ शराब सहित पकड़े गए। मामले में आबकारी एक्ट के तहत कारवाई कर जेल दाखिल कराया गया है। कलेक्टर सौरभ कुमार ने अवैध शराब सहित मादक पदार्थों के बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए थे । उनके निर्देश पर आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त सौरभ बख्शी ने संयुक्त टीम गठित कर…

Read More

कोरबा ,पूर्व महापौर भारतीय जनता पार्टी कोरबा विधानसभा के प्रत्याशी लखन लाल देवांगन का जन संपर्क पदयात्रा निरंतर जारी है उन्होंने आज कोरबा मंडल के शारदा विहार अमरैया पारा में गली गली पैदल चलकर लोगों से भाजपा को भरपूर समर्थन देने का आह्वान किए।जन संपर्क के दौरान जगह-जगह लोगों ने विभिन्न समस्याओं से श्री देवांगन को अवगत कराया इस अवसर पर उन्होंनेे कहा कि आप सभी के जन आशीर्वाद से निश्चित तौर पर जन आकांक्षाओं को पूरा किया जाएगा।कोरबा में चाहे सड़कों की बात हो बिजली की बात हो स्थाई पट्टा देने की बात हो या पानी की इन सभी…

Read More

कोरबा , निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 के संबंध में घोषणा कर दी गई है। आयोग द्वारा जारी आचरण संहिता के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार की अध्यक्षता में 10 अक्टूबर को दोपहर 02 बजे जिले के सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में सभी पत्रकारों को उपस्थित होने कहा गया है।

Read More

कोरबा , कोरबा जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार द्वारा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ विधान सभा निर्वाचन 2023 के कार्यक्रम की घोषणा किये जाने के साथ ही निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ होने से जुलूस निकालने व आम सभाओं को नियंत्रित करने हेतु संबंधित व्यक्ति अनुमति लेकर ही आम सभा करें या जुलूस निकालने का आदेश जारी किया गया है।जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार ने पुलिस अधिनियम 1861 की धारा 30 के विधान सभा निर्वाचन 2023 के निर्वाचन कार्य समाप्ति अर्थात 05 दिसंबर तक कोरबा जिले में कोई भी आम सभा या जुलूस नगर निगम कोरबा के लिए सिटी मजिस्ट्रेट…

Read More

कोरबा,अलग-अलग समाजों की जो मांग वर्षो से लंबित थी। उसे राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने पूरा किया है। जिले के रोटरी क्लब सहित पांच अन्य समाजों को उनके सामुदायिक भवन के लिए भूमि का आवंटन किया गया है। जिससे सामाजिक संगठनों में खुशी की लहर है।विगत दिनों राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्रालय में एक आवश्यक बैठक रखी गयी थी। मंत्रालय की शासकीय भूमि आवंटन व व्यवस्थापन के लिए अंतरविभागीय समिति की बैठक में सामाजिक संगठनों को भूमि आवंटन के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कोरबा जिले के कई समाज…

Read More

कोरबा,कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं दैनिक तरूण छत्तीसगढ़ के पत्रकार सुदर्शन निर्मले के पिता मुड़ापार निवासी वरिष्ठ नागरिक फिरन लाल निर्मले उम्र 80 वर्ष का आज सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार मुड़ापार स्थित मुक्तिधाम में किया गया। प्रेस क्लब कोरबा समेत विभिन्न समाज के लोगों ने स्वर्गीय फिरन लाल निर्मले के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Read More

कोरबा,कोरबा शहर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है और घर घर कांग्रेस अभियान के तहत बैठक कर के वार्डों में जनता से सीधा संवाद किया जा रहा है। जहॉ जनता से रूबरू कांग्रेस नेता हो रहे हैं वहीं पार्टी के लिये जन समर्थन जुटाने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसी कड़ी में वार्ड क्र. 33 रामपुर में नगर निगम के सभापति श्याम सुंदर सोनी ने बैठक लेकर कांग्रेस की रीति नीति से लोगों को अवगत कराया।रामपुर में आयोजित बैठक में श्री सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि झुग्गीवासियों को स्थायी…

Read More

कोरबा,कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं दैनिक अखबार पत्रिका के ब्यूरो प्रमुख राजेश कुमार के पिता मदन मोहन उम्र 66 वर्ष का आज सुबह निधन हो गया। मानिकपुर निवासी स्वर्गीय मदन मोहन सेवानिवृत एसईसीएल कर्मी थे। वे कुछ पिछले दिनों से बीमार चल रहे थे, उनका इलाज रायपुर के अस्पताल में चल रहा था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। जहां से परिजन उनके पाथिर्व देह को लेकर गृह ग्राम बसंतपुर जिला सिवान बिहार रवाना हो गए। जहां कल मंगलवार 10 अक्टूबर को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वे पत्रिका ब्यूरो प्रमुख राजेश कुमार समेत मिथलेश कुमार, सैलेश एवं अखिलेश (गब्बर)…

Read More

रायपुर,भारत निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 की घोषणा कर दी है. जिसमें पहला चरण 7 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 17 नवंबर को होगी. जिसमें छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होना है. जिसमें पहले चरण में 20 सीटों पर और दूसरे चरण में 70 सीटों पर वोटिंग की जाएगी. पांचों राज्यों के चुनाव नतीजे एक साथ 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. अब चुनाव आयोग के ऐलान के साथ ही पांचों चुनावी राज्यों में आदर्श आचार सहिंता लागू हो गई है. पहले चरण की 20 सीटों में 2018 में कांग्रेस के खाते…

Read More