Author: Ramesh Verma
कोरबा ,कोरबा अंचल में जाम को लेकर प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद कुछ दिन स्थिति बेहतर रहती है। भारी वाहन व्यवस्थित रहते हैं। परन्तु पुनः भारी वाहन चालक अपनी मनमानी में उतर आते हैं। जिले के सबसे व्यस्तम मार्ग कोरबा-कुसमुंडा अंतर्गत सर्वमंगला चौक पर पुनः जाम की स्थिति बन रही है। यहां पर फोरलेन के एक ओर भारी वाहन पार्किंग बना कर फिर से खड़े किए जा रहे हैं और दूसरी लेन में भारी वाहन चल रहे हैं। ऐसे में हल्के वाहनों के लिए मार्गअवरुद्ध हो रहा है।बुधवार की शाम जहां लगभग 4 घंटे सर्वमंगला चौक और पुल पर दोनों…
कोरबा, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने समय सीमा की बैठक दिनांक 10 अक्टूबर 2023 को अनुपस्थित रहने से निर्वाचन से जुड़े आवश्यक तैयारी के संबंध में जानकारी प्राप्त नहीं पर अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग (विद्युत/ यांत्रिकी) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।इसी तरह दिनांक 11 अक्टूबर 2023 को नोडल अधिकारियों की बैठक में अनुपस्थित पाए जाने पर विधानसभा निर्वाचन 2023 के कार्यों में व्यवधान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने जिला शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दोनों को अपना जवाब 24 घंटे के भीतर उपस्थित होकर प्रस्तुत…
कोरबा, शुक्रवार को राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल अपने चुनावी तैयारी में व्यस्त थे। कई कार्यक्रम निर्धारित थे लेकिन अचानक उन्हें दिल्ली से हाई कमाम का बुलावा आया गया।जिसके बाद वह तत्काल दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दरअसल राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल चयन समिति के सदस्य हैं और प्रदेश के कई सीटों पर अच्छी खासी पैठ रखते हैं। उपचुनाव की कमान भी इन्होंने संभाली थी। जिसमें कांग्रेस जीती भी थी। कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची अब कभी भी जारी हो सकती है। इसके ठीक पहले राजस्व मंत्री को दिल्ली बुलाया गया है। विधानसभा अध्यक्ष डा चरण दास महंत…
0बगधरीडांड, सरडीह सहित अन्य ग्रामवासियों ने मतदान का लिया संकल्प कोरबा , जिले के रामपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम फुलवारी, खैरीभवना, लालमाटी, ढाबाडांड, केराकछार के आश्रित ग्राम सरडीह, ग्राम दरगा, ग्राम बरपाली-राजाडीह, ग्राम पंचायत सोलवां अंतर्गत पिपरकोना मोहल्ला आदि में विद्युत व्यवस्था, पहुंच मार्ग, पेयजल और मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए मतदान का बहिष्कार करने का मामला संज्ञान में आने के पश्चात कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने इसे गंभीरता से लेकर अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विद्युत व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और आश्रित ग्राम में पहुंच मार्ग सहित मोबाइल कनेक्टिविटी की व्यवस्था के लिए संबंधित…
कोरबा, चुनाव आयोग ने कोरबा एसपी समेत दुर्ग और राजनांदगांव के एसपी हटाते हुए नए अधिकारियों की पोस्टिंग की है। जिसमें आईपीएस जितेंद्र शुक्ला को कोरबा एसपी बनाया गया है। इसी तरह राजनांदगांव में मोहित गर्ग व दुर्ग में रामगोपाल गर्ग को एसपी बनाया गया है। इसी तरह अवनीश शरण बिलासपुर के नये कलेक्टर होंगे, वहीं कार्तिकेय गोयल को रायगढ़ का नया कलेक्टर बनाया गया है। अर्चना झा और बिलासपुर और अभिषेक झा को दुर्ग का एडिश्नल एसपी बनाया गया है।गुरुवार को दो जिलों के कलेक्टर के लिए 6 नामों और तीन जिलों के एसपी के लिए 9 नामों का…
कोरबा, भारतीय जनता पार्टी के कोरबा विधानसभा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन का अपने पूरे विधानसभा में चुनावी दौरा चल रहा है। इसी क्रम में आज लखन लाल देवांगन अपने समर्थकों के साथ बालको नगर पहुंचे। जहां वार्ड क्रमांक 40 नेहरू नगर एवं वार्ड क्रमांक 41 परसा भाटा में उन्होंने सभाएं ली एवं जनता को संबोधित किया। दोनों ही जगह सभाओं के दौरान हजारों महिलाओं ने नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा की नीति रीति से प्रभावित हो भगवा गमछा धारण कर भाजपा की सदस्यता हासिल की। सभाओं के दौरान लखन लाल देवांगन ने वर्तमान सरकार की कमियों को…
कोरबा,राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा किए गए कार्यों से प्रभावित होकर बालको के श्रमिक नेता और सैकड़ो मजदूरों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।बालको के मजदूर लीडर संजीव शर्मा ने अपने लगभग 200 साथियों के साथ राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मौजूदगी में कांग्रेस में प्रवेश किया। संजीव ने कहा कि वह जयसिंह की नेतृत्व क्षमता से प्रभावित हैं। जिस तरह से उन्होंने मंत्री बनने तक का सफर तय किया है। यह उनके जुझारू व्यक्तित्व को परिभाषित करता है और मजदूरों का उत्थान इसी तरह का कोई जुझारू व्यक्तित्व वाला नेता ही कर सकता है। इसलिए आज हमने कांग्रेस…
0 भाजपा में बगावत का दौड़ जारी कोरबा ,भारतीय जनता पार्टी के कटघोरा विधानसभा प्रत्याशी प्रेमचंद पटेल के खिलाफ पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बगावती तेवर अपनाया है. कलम खिलने से पहले ही प्रेमचंद पटेल को नकारते हुए संजय शर्मा को अपना विधायक बनाना चाहता कटघोरा विधानसभा की जनता. यह कहना है प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल पाटले का.तिलक भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनिल पाटले ने बताया कि कटघोरा विधानसभा की संपूर्ण जनता दीपका निवासी समाज सेवी भाजपा जिला विशेष आमंत्रित सदस्य भाजपा मंडल चोटिया प्रभारी संजय शर्मा के सेवा से बहुत प्रभावित हुए हैं।…
0 रेस्क्यू करने में लगे कई घण्टे 0 जितेन्द्र सारथी ने गांव वालों की मदद से एक बेजुबान की बचाई जान कोरबा, जिले में लगातार साप निकलने की घटना आम है,जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से लगातार साप निकलने की जानकारी सामने आते रहती हैं, ऐसा ही ताजा मामला शहर से लगे दादर खुर्द गांव में देखने को मिला, बाड़ी में काम कर रहे इंद्रासन राठिया को आचनक एक किनारे कुछ छटपटाता हुआ दिखाई दिया फिर जब पास जाकर देखा तो तकरीबन 7 फिट लम्बा धमना साप जाल में फसा हुआ दिखाई दिया, उसको देख पास जानें की हिम्मत…

