Author: Ramesh Verma
कोरबा, नया टीपी नगर भले ही शहर की जरूरत हो, लेकिन भाजपाई इस मुद्दे का अब भी राजनीतिकरण कर रहे हैं। इसकी परिकल्पना कांग्रेस सरकार ने की थी। ताकि शहर के ट्रैफिक को व्यवस्थित किया जा सके। कांग्रेस ने यह योजना लाई, जब यह मूर्त रूप लेने वाली थी। तब भाजपा के नेताओं ने इसके स्थल को लेकर आपत्ति दर्ज कराई। बरबसपुर में नया टीपी नगर को लेकर भाजपाइयों ने तब प्रेस वार्ता का आयोजन किया। यह कहा कि स्थल परिवर्तन होना चाहिए, कभी कहा कि यहां बनाओ, कभी कहा वहां बनाओ, इन्होंने शिकायत, दवा आपत्ति ना जाने क्या-क्या किया।…
भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन ने पोड़ी बहार में किया जनसंपर्क , भाजपा सरकार की उपलब्धियां को बताया
कोरबा ,भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन कोरबा के पोड़ी बहार में जनसंपर्क किया। उनके साथ पूर्व महापौर जोगेश लांबा सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने लोगों से भाजपा को जनसमर्थन का आव्हान करते हुए पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की उपलब्धियां को बताया तथा वर्तमान कांग्रेस की भ्रष्टाचार एवं कुशासन को गिनाया। भाजपा सरकार में छत्तीसगढ़ में विकास की गंगा प्रवाहित हो रही थी भाजपा सरकार ने महतारी के माथे से पिछड़ेपन का दाग हटाया। प्रदेश में पॉवर हब, सीमेंट हब इस्पात हब, एल्युमिनियम हब, एजुकेशन हब हेल्थ केयर हब, डिजिटल हब के साथ सुनहरे भविष्य की गाथा लिखी जा रही थी।जहां छत्तीसगढ़ का देश…
कोरबा, नवरात्र पर्व के साथ ही दशहरा पर रावण के पुतले का दहन करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस वर्ष भी लाल मैदान में दशहरा पर्व बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाएगा। कमेटी का गठन होने के साथ ही रावण के पुतला बनाने का काम शुरू हो चुका है। इस बार 110 फीट का रावण पुतला बनाया जाएगा। पिछले वर्ष इसकी उंचाई सौ फीट थी।रावण का लाल आंख दिखाते हुए, भगवान राम का युद्ध के लिए ललकारेगा। साथ ही अट्टास करेगा, अपना सिर दोनों तरफ घुमाएगा और तलवार लहरायेगा। छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन कंपनी के कोरबा पश्चिम परियोजना…
कोरबा,कांग्रेस द्वारा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। सभी मंत्रियों के टिकट कांग्रेस ने फाइनल किये हैं.जिसमें कोरबा विधायक और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी शामिल हैं. जयसिंह ने टीपी नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में मीडिया को संबोधित किया.उन्होंने कहा कि मैने पिछले 3 चुनाव लगातार जीते हैं. पार्टी ने मुझ पर चौथी बार भरोसा जताया है. इसके लिए मैं केंद्रीय नेतृत्व का प्रति आभार प्रकट करता हूं. पहली बार मैं कुछ 587 वोट से चुनाव जीता था. दूसरी बार 14000 और तीसरी बार 11000. यह सब मिलाकर…
कोरबा,कांग्रेस द्वारा आज नवरात्रि के प्रथम दिन एवं अग्रसेन जयंती पर पहली सूची जारी की गई। जारी सूची में कोरबा की चार विधानसभाओं में से कोरबा विधानसभा के उम्मीदवार के घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल को एक बार फिर से प्रत्याशी बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। रायपुर निवास से कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल कांग्रेस कार्यालय कोरबा पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया। जयसिंह अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस आशा के साथ कांग्रेस पार्टी ने एक बार पुनः प्रत्याशी बनाया…
कोरबा,बालको से सेवानिवृत संजय नगर निवासी रामलाल राठौर उम्र 73 वर्ष का निधन रविवार सुबह हो गया है वे पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। श्री राठौर संतोष, अरुण, लोकेश्वर राठौर के पिता थे। वह अपने पीछे पत्नी सहित भरा पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गए हैं उनका अंतिम संस्कार रविवार को सेक्टर- 2, काली मंदिर के पीछे दोदरो रोड स्थित मुक्तिधाम में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। स्थानीय लोग समेत विभिन्न समाज के लोगों ने स्वर्गीय रामलाल राठौर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
कोरबा ,जिले में लगातार साप निकलने की घटना आम है,जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से लगातार साप निकलने की जानकारी सामने आते रहती हैं, ऐसा ही ताजा मामला बीती रात कलेक्टर बंगला में देखने को मिला, जहां एक साप निकलने से हड़कंप मच गया, समय तकरीबन 7.30 बजे के आस पास कलेक्टर बंगले के बीचों बिच एक साप चलता हुआ दिखाई दिया जिस पर सुरक्षा में तैनात सिपाहियों की नज़र पड़ गई, जिस पर धारी होने के कारण जहरीला सांप होना प्रतित हुआ, जिसकी जानकारी बिना देरी किए वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया गया, थोड़ी देर…
कोरबा ,पूर्व महापौर भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन ने परिवहन नगर में जनसंपर्क किया। उनके साथ पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चावलानी जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी भी जनसंपर्क किया जन संपर्क किए। परिवहन नगर जनसंपर्क यात्रा में पहुंचने पर जनता जनार्दन एवं मातृशक्तियों ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। सड़कों में लगने वाले जाम एवं धूल तथा प्रदूषण की समस्या से अवगत भी कराया इस दौरान भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन ने लोगों से कहा कि कोरबा में नया ट्रांसपोर्ट नगर का वादा करने वाले कांग्रेस के विधायक ने अभी तक अपना वादा पूरा नहीं कर पाए। चुनाव…
कोरबा, अग्रवाल सभा कोरबा के द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती भव्य रूप से मनायी जायेगी ।अग्रवाल सभा के सचिव शिव अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि महाराजा श्री अग्रसेन की जयंती के अवसर पर अग्रवाल सभा कोरबा के द्वारा भव्य शोभा यात्रा कोसावाडी स्थित अमरनाथ अग्रवाल, द रेमण्ड शॉप से दोपहर 3ः00 बजे निकाली जायेगी इस वर्ष अमरनाथ अग्रवाल के यहां महाराजा श्री अग्रसेन कि पूजा अर्चना के बाद भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी जिसमें दिल्ली से आये कलाकरों के महाराजा श्री अग्रसेन की झाकी के साथ भव्य शोभा यात्रा का शुभारंभ होगा जो कोरबा में मुख्य मार्ग से होते…

