Author: Ramesh Verma
प्रतिदिन 2250 रूपए की दर से लेकर 2345 रूपए तक किराया निर्धारित कोरबा,विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए निर्वाचन कार्य हेतु वाहन व्यवस्था के लिए जिला परिवहन कार्यालय कोरबा को सहायक नोड़ल नियुक्त किया गया है तथा इस कार्यालय द्वारा वाहन अधिग्रहण कर मतदान कार्य के लिए उपलब्ध कराया जाएगा । अतः जिले के समस्त हल्के वाहन (बोलेरो / स्कार्पियो / इनोवा / सूमो / ज्याइलो/इर्टिगा) के वाहन स्वामियो से सहयोग की अपेक्षा है। विधान सभा निर्वाचन 2023 के लिए निर्वाचन कार्य पर अपने वाहन किराये पर लगाना चाहते हैं तो कृपया जिला परिवहन कार्यालय कोरबा में कक्ष 06 में संपर्क…
0 दर्री क्षेत्र मनाई गई अग्रसेन जयंती 0 अग्रवाल समाज का रहा हैं गौरवशाली इतिहास-जयसिंह अग्रवालकोरबा , अग्रवाल समाज का गौरवशाली इतिहास रहा हैैं। समाज के लोंगो ने सेवा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं। समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा हमारी परंपरा रही हैं।”दर्री क्षेत्र में आयोजित अग्रसेन जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समारोह को संबोधित करते हुए उपरोक्त कथन प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल कहे। उन्होंने आगे कहा की महाराजा अग्रसेन द्वारा दिखाए गए मार्ग की आज भी आवश्यकता हैं। उनके मार्ग में चलकर समाज को आगे बढ़ाया जा सकता हैं। अग्रवाल…
कोरबा, शहर में स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में आज किसी और शहर से बेहतर है। साथ ही ऐसा ताना-बाना बुना गया हैं कि आम से खास लोंगो का इलाज शहर में ही स्थापित मेड़िकल कॉलेज में किया जा रहा हैं। उक्ताशय का विचार दर्री जोन प्रभारी संतोष राठौर ने दर्री क्षेत्र में घर-घर कांग्रेस अभियान के तहत बैैठकों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने ने कहा कि पूर्व में कोरबा जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव था। राजस्व मंत्री बनने के बाद जयसिंह अग्रवाल द्वारा की गई पहल के कारण मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गई। यहां अब अध्ययन…
कोरबा ,शहर से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद सोमवार को जयसिंह अग्रवाल सपत्निक रेणु अग्रवाल के साथ माँ सर्वमंगला मंदिर पहुंचे। मंदिर के गर्भगृह में पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। पूजा अर्चना के बाद श्री अग्रवाल अपने विधानसभा क्षेत्र के जनसंपर्क पर निकल पड़े। उल्लेखनीय है कि श्री अग्रवाल को 15 अक्टूबर को विधिवत रूप से कोरबा विधानसभा क्षेत्र का कांग्रेस उम्मीदवार घोषित किया गया हैं। जनसंपर्क के माध्यम से अपना चुनाव प्रचार अभियान भी प्रारंभ कर दिया हैं।इस अवसर पर मयंक पाण्डेय, महापौर राजकिशोर प्रसाद, सपना चौहान, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, संतोष राठौर सहित…
कोरबा ,आज पंप हाउस कॉलोनी परिसर एवं बस्ती में भाजपा के प्रत्याशी लखन देवांगन ने जनसंपर्क किया। उनके साथ जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पूर्व नेता प्रतिपक्ष योगेश जैन पूर्व एल्डरमैन मुकेश बग्गा, मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा कुलवंत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा को भरपूर जन समर्थन करने की अपील की। लखन देवांगन ने कहा कि आप सभी ने कांग्रेस को तीन-तीन बार विधायक बनाया इसके बावजूद कोरबा में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। सरकार में मंत्री रहते हुए यहां के विधायक ने कोरबा की जनता के उम्मीदों पर पानी फेरा। कोरबा में चारों ओर…
कोरबा , वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने हाल ही में संयंत्र और समुदायों के भीतर स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए बड़े उत्साह और समर्पण के साथ स्वच्छता पखवाड़ा मनाया। दो सप्ताह चले इस अभियान में विभिन्न कार्यक्रम शामिल थीं जिनमें स्वच्छता सहायक कर्मचारियों का अभिनंदन और स्वच्छता रैलियाँ शामिल थीं, जिनका उद्देश्य स्वच्छ और हरित वातावरण को बढ़ावा देना था। स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए जिम्मेदार लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए बालको ने एक सम्मान समारोह के दौरान अपने स्वच्छता समर्थन और हाउसकीपिंग स्टाफ के अमूल्य योगदान को सराहा।…
कोरबा ,आज एस ,ई,सी,एल कोरबा क्षेत्र के सभागार में कोयला खनन सी,एम, पी ,एफ, भविष्य निधि के संबंध में अति आवश्यक बैठक क्षेत्रीय सी ,एम ,पी ,एफ ,कमिश्नर श्री आर ,के ,सिन्हा मुख्यालय बिलासपुर एवं श्री राव सर मुख्यालय बिलासपुर महाप्रबंधक कोरबा क्षेत्र श्री दीपक पंड्या के उपस्थिति में पेंशन संबंधित होने वाले कर्मचारियों की समस्याओं एवं उसके निराकरण के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई इसी परिपेक्ष में आज पेंशन अदालत भी रखी गई थी जिसमें कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया साथ ही माननीय कमिश्नर साहब के द्वारा उसके निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए उपरोक्त अवसर…
कोरबा ,अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र अवैध कैश फ्लो रोकने हेतु दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिए गए थे जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का एवं थाना प्रभारी कोतवाली रूपक शर्मा के मार्गदर्शन एवं चौकी प्रभारी मानिकपुर प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में आज दिनांक 15/10/2023 को वाहन चैकिंग के दौरान पटेल पारा कोरबा निवासी मनोज मैटी पिता कोकिल मैटी के पास गला हुआ सोना और सोने चाँदी के आभूषण बरामद होने पर उक्त सोने चाँदी का बिल न होने पर गला हुआ सोना एवं सोने का आभूषण 34 ग्राम एवं…
0 CSEB पुलिस की रात्रि गश्त व नशेड़ियों पर कार्रवाई सवालों में, कोरबा, जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र के प्रभारी सहित अधीनस्थों की कार्यशैली एवं रात्रि गश्त पर सवाल उठाते हुए पिछली रात हत्या की एक और वारदात हो गई। पिछले 20 दिनों के भीतर भैंस खटाल क्षेत्र में हत्या की यह दूसरी वारदात है जिससे स्थानीय लोगों में शोक मिश्रित आक्रोश व दहशत है। नशेड़ियों और नशा बेचने वालों के विरुद्ध अपेक्षित सख्त कार्रवाई नहीं हो पाने के कारण इस तरह की घटना का होना स्थानीय लोगों ने बताया है। जानकारी…
0 घट स्थापना के साथ प्रज्जवलित हुए ज्योतिकलश, नौ दिनों तक रहेगा शहर व ग्रामीण अंचलों में नवरात्रि की धूमकोरबा, क्वांर शुक्ल प्रतिपदा के साथ शारदीय नवरात्र का पर्व रविवार से प्रारंभ हुआ। शुभ मुहुर्त में घट स्थापना के साथ मां सर्वमंगला देवी के दरबार सहित मंदिरों में सर्वमनोकामना ज्योतिकलश प्रज्जवलित किए गए। मंदिरों में पहले दिन दर्शन करने भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और यह सिलसिला 9 दिनों तक जारी रहेगा। इसी तरह जिले भर मेंं सुसज्जित पंडालों में स्थापित प्रतिमाएं आकर्षण का केन्द्र रहेंगी। नवरात्रि के प्रथम दिन मां के प्रथम रूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना से लोगों ने…

