Author: Ramesh Verma
0 नामांकन जनसभा में उमड़ा सैलाब कोरबा ,कोरबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने मंगलवार को शुभ मुहुर्त में अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल उपस्थित रहे। ज्योत्सना महंत के नामांकन अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन एयर आडिटोरियम में आमसभा आयोजित की गई जिसमें कोरबा के अलावा रामपुर, कटघोरा, पाली-तानाखार, मरवाही, भरतपुर सोनहत, मनेन्द्रगढ़ व बैकुंठपुर-कोरिया विधानसभा से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, पूर्व मंंत्री, पूर्व विधायक, जनपद, जिला पंचायत, नगर पालिका परिषद, नगर…
कोरब, कोरबा-चांपा मार्ग के मड़वारानी रेलवे ट्रैक में बीते शनिवार को एक 48 वर्षीय अज्ञात युवक की लाश मिली थी। जिसकी शिनाख्त न होने पर पुलिस ने मृतक के शव को मर्च्युरी में रखवाया और पहचान के लिये मीडिया के माध्यम से फोटो वायरल किया। जिसके बाद मंगलवार को मृतक की पहचान राकेश शर्मा उर्फ पप्पू पिता स्व. गिरधर गोपाल शर्मा (48 वर्ष) निवासी लालटँकी रायगढ़ के रूप में की गयी। बताया जा रहा हैं की इस बात की पुष्टि उनके छोटे भाई भावेशधर दीवान ने की है।
कोरबा, जिले से 35 किलोमीटर दूर पर्यटन स्थल ग्राम सतरेंगा-खैरभवना बाँध के पानी में एक अज्ञात युवती की लाश दिखाई दे रही हैं। सूत्रों के अनुसार ग्रामीणो के द्वारा हत्या की आशंका जाताई जा रही है। युवती की लाश मिलने संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया गया हैं।
कोरबा, शहर की जीवन रेखा एवं गंगा हसदेव के तट पर मां सर्वमंगला देवी का मंदिर स्थित है। चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन भोग भंडारा सहित मां का श्रृंगार किया जाएगा। सर्वमंगला मंदिर के राजपुरोहित नमन पांडेय ने बताया कि गर्मी में लोगों को राहत दिलाने डोम निर्माण करा दिया गया है। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस से आज छठवें दिन तक मां सर्वमंगला के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली । माता के दरबार में लोगों ने मत्था टेक सुख शांति और समृद्धि की कामना की है। सर्वमंगला मंदिर के राजपुरोहित नमन पांडेय ने बताया कि इस…
0 संकल्प पत्र छलावा से ज्यादा कुछ नहीं : डॉ. महंत कोरबा ,भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जारी चुनावी संकल्प पत्र को छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने छलावा से ज्यादा कुछ नहीं करार देते हुए कहा कि इसमें महंगाई से त्रस्त जनता और भीषण बेरोजगारी की मार झेल रहे युवाओं को राहत देने के लिए न तो कोई बात की गई है और न ही कोई उपाय इनके पास है। यह घोषणा पत्र निराशाजनक है जिसमें बीजेपी ने सिर्फ और सिर्फ अपने फायदे के लिए जनता को संकल्प के नाम पर छलावा दिखाकर बरगलाने का काम…
0 मामला ONC से जुड़ा,SP को आवेदन देकर गिरफ्तारी की मांग कोरबा, हाईकोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद भी बीजेपी के युवा नेता को गिरफ्तार न कर खुलेआम घूमने देने की शिकायत एसपी से करते हुए तत्काल कार्यवाही की मांग की गई है।जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के नाम आवेदन में सांसद प्रतिनिधि मंदीप शर्मा ने बताया है कि कोरबा निवासी बीजेपी का युवा नेता साकेत शिंदे के ऊपर पूर्व में लूट के मामले में अपराध पंजीबद्ध है। जिसमें इसके द्वारा जमानत हेतु हाईकोर्ट में आवेदन भी प्रस्तुत किया गया जिसमें 6 माह पूर्व जमानत याचिका खारिज भी कर…
कोरबा , वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर वित्त वर्ष 2024 में अपने सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजनाओं और अस्पताल के माध्यम से लगभग 3.3 लाख लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया। कंपनी उच्च गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से समुदाय की सेवा कर रहा है। निवारक स्वास्थ्य देखभाल को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए समुदाय को उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान किया है। इस वर्ष की थीम “मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार” को सार्थक करते हुए कंपनी ने स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कंपनी ने 34 बुजुर्गों एवं विशेष रूप से सक्षम…
0 टीपी नगर इंदिरा स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित कोरबा , पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी के दिशा निर्देशन में सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए लगातार यातायात पुलिस द्वारा प्रयास कर रही है इसी के तहत आज यातायात पुलिस आरटीओ और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा टीपी नगर स्थित इंदिरा स्टेडियम में जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में वाहन चालकों के नेत्र परीक्षण, बीपी और शुगर की निशुल्क जांच की गई जागरूकता अभियान के तहत 110 स्कूल बसों की जांच की गई वही स्कूल बस चालको के स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया इसके अलावा…
कोरबा, छत्तीसगढ़ प्रदेश के विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत शनिवार को कोरबा प्रवास पर रहे। श्री महंत बसंती नवरात्रि की पांचवे दिवस जिले में आस्था के केंद्र पहाड़ ऊपर मां मड़वारानी के मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा-अर्चना, आरती कर मत्था टेका। छत्तीसगढ़ की खुशहाली और लोगों की आस्था पर कोई संकट पैदा ना हो इसके लिए आशीर्वाद मांगा। मां मड़वारानी सेवा समिति झीका महोरा कलमी पेड़ की ओर से डॉ. महंत को चुनरी भेंट की गयी। डॉ. महंत सपरिवार हर नवरात्र में माँ मड़वारानी पहाड़ ऊपर पहुँच कर पुजा-अर्चना करते हैं।उनके साथ सेवा समिति के सरंक्षक मनहरण राठौर, अध्यक्ष…
0 कल हुआ था बालको थाना क्षेत्र के परसाभाटा नवधा पंडाल के पास कोरबा, जिले के बालको क्षेत्र में कल हुए हादसे में घायल ऑटो चालक ने इलाज के दौरान आज दम तोड़ दिया। लगातार हो रहे हादसों लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने बालको क्षेत्र में चक्का जाम कर दिया है। सड़क के दोनों ओर जाम की स्थिति बन गई है।बालको थाना क्षेत्र के परसाभाटा नवधा पंडाल के पास शनिवार की शाम 4 बजे के आसपास तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक सवारी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में ऑटो में सवार कई लोग घायल हो गए, जिसमें से…

