Author: Ramesh Verma
कोरब, कोरबा-चांपा मार्ग के मड़वारानी स्टेशन के पास एक अज्ञात पुरुष का शव मिला हैं। जिसकी चलती ट्रैन से गिरने की आशंका जताई जा रही हैं।जानकारी के अनुसार मड़वारानी स्टेशन के पास पटरी के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति जिसकी उम्र लगभग 40-45 वर्ष का शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति ट्रैन से गिरा होगा। व्यक्ति का रंग गोरा, मेहरून कलर का इनर, काला लोवर पहना है, ऊँचाई लगभग 5.5 फिट मृत हालत मे पड़ा मिला है। किसी को भी उक्त के संबंध मे जानकारी होने पर पुलिस थाना उरगा के मो. न. 947919464, 6261826822 पर सूचित…
0 भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का मतदाता जागरूकता अभियान कोरबा,भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला कोरबा द्वारा मतदान के प्रति जागरूक करने अभियान चलाया जा रहा है।भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की रानी लक्ष्मीबाई ओपन रेंजर टीम की रेंजर्स ने कोरबा शहर की काशीनगर बस्ती में डोर- टू- डोर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। डीओसी (गाइड) एवं रेंजर लीडर उत्तरा मानिकपुरी के नेतृत्व में रेंजर मधु कश्यप, सुहाना महंत, वर्षा, गीतिका ने बस्ती के 50 से ज्यादा घरों में दस्तक दी। रेंजर्स ने प्रत्येक घरों से मतदाताओं की जानकारी ली और उन्हें अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित किया। मतदाताओं का…
कोरबा,पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर बाबा साहेब की 134 वीं जयंती के अवसर पर कोरबा वासियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी हैउन्होनें अपनी शुभकामना संदेश में कहा कि डॉ. अम्बेडकर एक महामानव, सच्चे देश भक्त और महान मानवतावादी थे। बाबा साहब ने सामाजिक समानता, मौलिक अधिकार, मानवीय न्याय, समाजवाद तथा देश की एकता के लिए संघर्ष के पथ में अपने प्राणों की आहुति दी। ऐसे महान मसीहा को उनकी जयंती के अवसर पर शत्-शत् नमन।
प्रेस वार्ता: मणिकंचन केंद्र वैशाली नगर की सुपरवाइजर ने लगाया नगर निगम के स्वास्थ्य एवं मिशन क्लीन सिटी के नोडल अधिकारी के खिलाफ कई गंभीर शिकायत, मामले में निष्पक्ष जांच व कार्यवाही की मांग कोरबा, नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी एवं मिशन क्लीन सिटी के नोडल अधिकारी डॉ संजय तिवारी द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उनके द्वारा परिचित महिला विजय लक्ष्मी तिवारी जो किसी भी सेंटर की सुपरवाइजर नहीं है उन्हें कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है, उनके ही लिए विभिन्न सेंटरों के सुपरवाइजरों को परेशान करके काम से निकाला जा रहा है।…
कोरबा, बालको क्षेत्र में एक बार फिर ट्रेलर और ऑटो में भिड़ंत हो गयी हैं, बालको रोड में होनें वाले सड़क हादसों का दौर लगातार जारी है। यह घटना परसाभाटा नवधा पंडाल के पास की बताई जा रही है जहां पर एक ट्रेलर ने एक सवारी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।इस दुर्घटना में सवार लोग घायल हो गए हैं। इस घटना में छोटे-छोटे बच्चों को अधिक गंभीर चोट लगी हुई है, बच्चों बुरा हाल ये सभी एक ही परिवार के हैं, दुर्घटना की जानकारी मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा…
कोरबा , मनवानी ट्रेडर्स के मनीष मनवानी को जीआरपीएफ पुलिस ने 4 लाख नकद रकम के साथ पकड़ा है। जब्त रकम की जांच के कार्यपालक मजिस्ट्रेट को सौंपा गया है।बाइक, कार और बसों में कैश ट्रैफिकिंग पकड़ाने के बाद अब कारोबारी और हवाला की नगदी ट्रेनों के जरिए लाई ले जाई जा रही है। हसदेव एक्सप्रेस में कोरबा से आए एक यात्री से ऐसे ही बिना कागजात के चार लाख रूपए जब्त किए गए।आरपीएफ पोस्ट रायपुर के अधिकारी एवं स्टाफ 18250 कोरबा रायपुर हसदेव एक्सप्रेस में जांच के दौरान कोच संख्या डी-05 से एक व्यक्ति को रायपुर स्टेशन प्लेटफार्म नंबर…
कोरबा, सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया के अधीन संचालित एसईसीएल बिलासपुर की कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा प्रोजेक्ट एसईसीएल की खुली खदानों में भारी-भरकम मशीनों में आग लगने की घटना थम नहीं रही है। पुनः शुक्रवार को कुसमुंडा खदान में चलती डंपर में आग लगने की घटना के बाद ऑपरेटर झुलस गया। उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डंपर ऑपरेटर को जिले से बाहर अन्यत्र अस्पताल रेफर कर दिया है।जानकारी के अनुसार डंपर ऑपरेटर ओ.पी. यादव जब तक डंपर से उतरकर अपने आपको सुरक्षित…
कोरबा , जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने एकीकृत बाल विकास परियोजना बरपाली के सहायक ग्रेड-02 श्री सतीश कुमार सहीस को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के उल्लंघन के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। गौरतलब है कि सतीश कुमार द्वारा करतला तहसील अंतर्गत ग्राम बुढ़ियापाली में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र में कार्यकर्ता पद पर भर्ती प्रक्रिया में नियम विरूद्ध कार्यवाही की गई थी। उक्त संबंध में सतीश कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। सतीश कुमार द्वारा दिए गए उक्त नोटिस का जवाब समाधान कारक नहीं पाये जाने हेतु उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया…
कोरबा, सुपातराई गांव मे गर्मी के सीजन में पानी की समस्या विक्राल होती जा रही है। यहां पर बोरवेल में लगे तार से करंट लगने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। मौत को लेकर पंचायत के सरपंच और पूर्व सरपंच में ठन गई है। वही सरकारी हैंड पंप को बोरवेल बनाए जाने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। फ़िलहाल उर्गा पुलिस ने 174 सीआरपीसी के अंतर्गत मर्ग कायम कर मामले में जांच कर रही है। करतला विकासखंड के अंतर्गत आने वाले सुपातराई गांव में पानी लेने के चक्कर में प्रहलाद सिंह कवर के एक परिजन की मौत हो गई,…
कोरबा,प्रार्थी पति ने चौकी उपस्थित आकर मर्ग इंटीमेशन कराया कि इसका विवाह मई 2023 में निवासी बिलाईगढ़ नवापारा के साथ सामाजिक व जाति रिवाज से संपन्न हुआ था। विवाह बाद से प्रार्थी अपने पत्नी व परिवार के साथ रहता है तथा डी.जे. संचालन का काम करता है। 26 मार्च की सुबह 10.00 बजे आसपास प्रार्थी नहाने, नाश्ता करने के बाद घर के बाहर चला गया था। घर में इसकी पत्नी व परिवार वाले थे जो यह दोपहर 12:00 बजे के आसपास वापस आया तो देखा कि इसकी पत्नी घर में नहीं थी, आसपास खोजबीन किया कोई पता नहीं चला। तब…

